167 गेंदें और 400 रन…, 15 साल के वैभव सूर्यवंशी IPL में रचा इतिहास, इस मामले में बना डाला वर्ल्ड रिकॉर्ड
PBKS vs RR: आईपीएल 2026 के 40वें मैच में वैभव सूर्यवंशी ने 16 गेंदों में 43 रन की विस्फोटक पारी खेलकर राजस्थान रॉयल्स को तेज शुरुआत दिलाई और एक बड़ा रिकॉर्ड अपने नाम किया।
- Written By: संजय बिष्ट
वैभव सूर्यवंशी (फोटो- सोशल मीडिया)
Vaibhav Sooryavanshi Create History in IPL 2026: आईपीएल 2026 में 15 साल के युवा बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी लगातार अपने प्रदर्शन से सुर्खियां बटोर रहे हैं। पंजाब किंग्स के खिलाफ मुकाबले में भी उन्होंने तूफानी अंदाज में बल्लेबाजी की। हालांकि वह अर्धशतक से सिर्फ 7 रन दूर रह गए, लेकिन इसके बावजूद उन्होंने एक बड़ा रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया। न्यू चंडीगढ़ के महाराजा यादवेंद्र सिंह इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में खेले गए इस मैच में वैभव ने शुरुआत से ही आक्रामक रुख अपनाते हुए गेंदबाजों पर दबाव बना दिया।
16 गेंदों में ठोके 43 रन
राजस्थान रॉयल्स की पारी की शुरुआत करते हुए वैभव सूर्यवंशी ने महज 16 गेंदों में 43 रन बना डाले। अपनी इस तेज पारी में उन्होंने 5 छक्के और 3 चौके जड़े। युवा बल्लेबाज ने अर्शदीप सिंह, लॉकी फर्ग्यूसन और मार्को जानसेन जैसे गेंदबाजों के खिलाफ बेखौफ बल्लेबाजी की। इसी पारी के दौरान उन्होंने आईपीएल 2026 में अपने 400 रन पूरे किए और एक खास उपलब्धि हासिल की।
The quicker they come, quicker they go off his bat! 👊💥 🎥 Vaibhav Sooryavanshi with another big blitz today 👏 Updates ▶️ https://t.co/fBbdVnF5Fx#TATAIPL | #KhelBindaas | #PBKSvRR pic.twitter.com/7UV22dKxHr — IndianPremierLeague (@IPL) April 28, 2026
सम्बंधित ख़बरें
IPL 2026 में राजस्थान रॉयल्स ने रोका Punjab Kings का विजयी रथ, वैभव-यशस्वी की धांसू पारी, 6 विकेट से जीता मैच
शशांक सिंह को क्या हुआ? राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ मैच से हुए बाहर, श्रेयस अय्यर ने बताई असली वजह
मुंबई इंडियंस और चेन्नई सुपर किंग्स को पछाड़कर RCB ने रचा इतिहास, IPL में 8 बार कर दिया ये बड़ा कारनामा
वनडे वर्ल्ड कप से पहले पाकिस्तान की बड़ी प्लानिंग, ट्राई सीरीज के जरिए खंगालेगा अपनी ताकत
IPL सीजन में सबसे कम गेंदों में 400 रन बनाने वाले खिलाड़ी
- 167 – वैभव सूर्यवंशी (2026)
- 188 – आंद्रे रसेल (2019)
- 195 – अभिषेक शर्मा (2024)
- 197 – निकोलस पूरन (2025)
- 200 – ग्लेन मैक्सवेल (2014)
तूफानी शुरुआत से बदला मैच का रुख
223 रन के बड़े लक्ष्य का पीछा करते हुए वैभव ने राजस्थान को शानदार शुरुआत दिलाई। पहले ही ओवर में उन्होंने 15 रन बटोरे, जबकि लॉकी फर्ग्यूसन के ओवर में 17 रन लूटे। महज 3.1 ओवर में टीम का स्कोर 50 रन तक पहुंच गया। हालांकि, वह 43 रन बनाकर आउट हो गए, जब एक लो फुलटॉस गेंद को मिड-ऑफ पर खेल बैठे और श्रेयस अय्यर ने उनका कैच पकड़ लिया।
पंजाब का बड़ा स्कोर भी नहीं आया काम
इससे पहले पंजाब किंग्स ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 222/4 का विशाल स्कोर बनाया। टीम के लिए मार्कस स्टोयनिस ने सबसे अहम भूमिका निभाई और 22 गेंदों में नाबाद 62 रन बनाए, जिसमें 6 छक्के और 4 चौके शामिल रहे। इसके अलावा प्रभसिमरन सिंह ने 59 रन, प्रियांश आर्य ने 29 रन और कूपर कोनोली ने 30 रन का योगदान दिया।
ये भी पढ़ें: IPL 2026 में राजस्थान रॉयल्स ने रोका Punjab Kings का विजयी रथ, वैभव-यशस्वी की धांसू पारी, 6 विकेट से जीता मैच
हालांकि इतने बड़े स्कोर के बावजूद पंजाब किंग्स मैच नहीं जीत सकी। राजस्थान रॉयल्स ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए 223 रन का लक्ष्य 19.2 ओवर में हासिल कर लिया और मुकाबला अपने नाम कर लिया। वैभव सूर्यवंशी की तूफानी शुरुआत इस जीत की बड़ी वजह साबित हुई।
