वैभव सूर्यवंशी के मुरीद हुए पूर्व कप्तान, कहा- ये वीडियो गेम जैसी बैटिंग है, देखें VIDEO
Vaibhav Suryavanshi: आईपीएल 2026 में 15 साल के युवा बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी शानदार फॉर्म में नजर आ रहे हैं। उन्होंने महज 4 मैचों में दमदार प्रदर्शन करते हुए ऑरेंज कैप पर कब्जा जमा लिया है।
- Written By: संजय सिंह बिष्ट
वैभव सूर्यवंशी (फोटो- सोशल मीडिया)
Aaron Finch on Vaibhav Suryavanshi: आईपीएल 2026 में एक 15 साल के युवा बल्लेबाज ने अपने प्रदर्शन से सभी को चौंका दिया है। राजस्थान रॉयल्स के उभरते सितारे वैभव सूर्यवंशी ने जिस अंदाज में बल्लेबाजी की है, उसने दुनिया भर के क्रिकेट फैंस और दिग्गजों का ध्यान अपनी ओर खींचा है। उनकी विस्फोटक बल्लेबाजी ने टीम को लगातार जीत दिलाने में अहम भूमिका निभाई है।
आरसीबी के खिलाफ खेली धमाकेदार पारी
रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के खिलाफ मुकाबले में वैभव सूर्यवंशी ने सिर्फ 26 गेंदों में 78 रन की ताबड़तोड़ पारी खेली। उनकी इस पारी की बदौलत राजस्थान रॉयल्स ने 202 रन का लक्ष्य बेहद आसानी से हासिल कर लिया। मैच में ध्रुव जुरेल ने नाबाद 81 रन बनाकर टीम को जीत दिलाई, लेकिन शुरुआत में सूर्यवंशी की आक्रामक बल्लेबाजी ने ही मुकाबले का रुख बदल दिया था।
फिंच भी हुए कायल
वैभव सूर्यवंशी के इस शानदार प्रदर्शन से पूर्व ऑस्ट्रेलियाई कप्तान एरोन फिंच भी काफी प्रभावित हुए। उन्होंने उनकी बल्लेबाजी की खुलकर तारीफ की और कहा कि इतनी कम उम्र में इस तरह का आत्मविश्वास और आक्रामकता बहुत कम देखने को मिलती है। फिंच ने खासतौर पर इस बात पर जोर दिया कि सूर्यवंशी बड़े गेंदबाजों के खिलाफ भी बिना किसी दबाव के खेलते हैं।
सम्बंधित ख़बरें
विंबलडन फाइनल देखने पहुंचे टीम इंडिया के ये दो धुरंधर; वैभव सूर्यवंशी ने बताया कौन है फेवरेट प्लेयर, PHOTOS
IND vs ENG: आखिरी टी20 में बड़ा बदलाव! वैभव सूर्यवंशी ड्रॉप, श्रेयस अय्यर ने टॉस जीतकर चुनी गेंदबाजी
आर्चर का ब्रह्मास्त्र फिर चला, वैभव सूर्यवंशी लगातार तीसरे मैच में सस्ते में आउट, देखें VIDEO
सैमसन जिम्बाब्वे टी-20 सीरीज से बाहर, सूर्यवंशी को लगातार तीसरी सीरीज में मौका, रिंकू सिंह-मयंक यादव की वापसी
अविश्वसनीय है वैभव का खेल
एक चर्चा के दौरान फिंच ने कहा कि सूर्यवंशी की बल्लेबाजी बेहद खास है। उन्होंने बताया कि जिस तरह से उन्होंने जोश हेजलवुड जैसे गेंदबाज पर दबाव बनाया, वह काबिल-ए-तारीफ है। उनकी सीधी और स्क्वायर शॉट खेलने की क्षमता उन्हें अलग बनाती है। फिंच के अनुसार, इस स्तर का टैलेंट इतनी कम उम्र में देखना बेहद दुर्लभ है।
वीडियो गेम जैसे आंकड़े
फिंच ने वैभव के प्रदर्शन को ‘वीडियो गेम’ जैसा बताया। उनका कहना था कि सूर्यवंशी जिस आसानी से गेंद को बाउंड्री के पार पहुंचाते हैं, वह असाधारण है। उन्होंने यह भी कहा कि युवा खिलाड़ी की बेफिक्री और आत्मविश्वास ही उसकी सबसे बड़ी ताकत है, जो उसे बाकी खिलाड़ियों से अलग बनाती है।
ये भी पढ़ें: पंजाब किंग्स के खिलाड़ी बांह पर काली पट्टी बांधकर क्यों उतरे? जानें इसके पीछे का बड़ा कारण
इस जीत के साथ राजस्थान रॉयल्स ने टूर्नामेंट में अपना शानदार रिकॉर्ड बरकरार रखा है। टीम ने अब तक खेले सभी मुकाबले जीते हैं और अंक तालिका में शीर्ष पर बनी हुई है। वहीं वैभव सूर्यवंशी 4 मैचों में 200 रन बनाकर ऑरेंज कैप पर भी कब्जा जमाए हुए हैं, जो उनके शानदार फॉर्म को दर्शाता है।
