IPL 2026: ‘पावर प्ले में…’, चेन्नई के खिलाफ ताबड़तोड़ पारी के बाद वैभव सूर्यवंशी ने खोला जीत का राज
Rajasthan Royals vs Chennai Super Kings: आईपीएल 2026 में राजस्थान रॉयल्स ने चेन्नई सुपर किंग्स को 8 विकेट से हराया। वैभव सूर्यवंशी ने 17 गेंदों में 52 रन की तूफानी पारी खेली।
- Written By: उज्जवल सिन्हा
वैभव सूर्यवंशी (फोटो-सोशल मीडिया)
Vaibhav Sooryavanshi: राजस्थान रॉयल्स (आरआर) ने आईपीएल 2026 में अपने अभियान की शुरुआत चेन्नई सुपरकिंग्स (सीएसके) पर धमाकेदार जीत के साथ की है। राजस्थान की दमदार जीत में युवा बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी की अहम भूमिका रही। 15 गेंदों पर अर्धशतक लगाने वाले इस खिलाड़ी ने 17 गेंदों पर 52 रन की तूफानी पारी खेली। मैच के बाद वैभव ने अपनी पारी और यशस्वी जायसवाल के साथ साझेदारी पर बात की।
वैभव सूर्यवंशी ने कहा, “आज का प्लान बस पावरप्ले में अच्छा प्रदर्शन करना था। शुरू में विकेट थोड़ा चिपचिपा लग रहा था, लेकिन जैसे-जैसे गेंद पुरानी होती गई, बल्ले पर अच्छे से आने लगी। जिसके बाद रन बनाने में आसानी हुआ।”
गेम प्लान को लेकर वैभव ने क्या कहा?
अपनी आक्रामक बल्लेबाजी के बारे में वैभव ने कहा, “मैं डिफेंस के बारे में सोचता तो हूं, लेकिन आज हमारा प्लान पावरप्ले में गेम को कंट्रोल करना था, क्योंकि छोटे टारगेट का पीछा करते समय यह दौर बहुत अहम होता है। अगर गेंदबाजी टीम वहां अच्छा करती है, तो गेम उनकी तरफ झुक सकता है, लेकिन हमारा पावरप्ले बहुत अच्छा रहा।”
सम्बंधित ख़बरें
बिहार के लाल का देश-दुनिया में कमाल, T20 World Cup के हीरो ईशान किशन को मिला 1 करोड़ का बंपर इनाम
IPL 2026 फाइनल के बीच अहमदाबाद में मचेगी खलबली! भारत आ रहे हैं PCB चीफ मोहसिन नकवी?
IPL में नासिक समीक्षा मुंदड़ा का कमाल: राजस्थान रॉयल्स के लिए डिजाइन पिंक प्रॉमिस जर्सी, देशभर में चर्चा
मिचेल मार्श के तूफान में उड़ी ऋतुराज की सेना! CSK की प्लेऑफ की राह हुई मुश्किल, जानें किसे हुआ फायदा
जायसवाल के साथ ओपनिंग करने पर वैभव ने क्या कहा?
बाएं हाथ के विस्फोटक बल्लेबाज ने कहा, “कोचों ने कहा था कि मुझे अपने स्वाभाविक खेल पर टिके रहना चाहिए और हालात के हिसाब से खेलना चाहिए। मेरे ओपनिंग पार्टनर (जायसवाल) हर गेंद के बाद मुझसे बात करते रहते हैं। वह बताते हैं कि सिंगल कब लेना है। मुझे स्ट्राइक देते रहते हैं। अगर गेंद बल्ले पर अच्छे से आ रही हो तो मुझे अपने शॉट्स खेलते रहने के लिए हिम्मत देते हैं।”
मुकाबले का हाल
आरआर और सीएसके के बीच हुए मैच पर नजर डालें तो टॉस गंवाकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी सीएसके 19.4 ओवर में 127 रन पर सिमट गई थी। सीएसके के लिए सर्वाधिक 43 रन जेमी ओवरटन ने बनाए थे। राजस्थान रॉयल्स के लिए जोफ्रा आर्चर ने 4 ओवर में 19 रन देकर 2, नांद्रे बर्गर ने 4 ओवर में 26 रन देकर 2, और रवींद्र जडेजा ने 3 ओवर में 18 रन देकर 2 विकेट लिए। ब्रिजेश शर्मा, संदीप शर्मा और रवि बिश्नोई को 1-1 विकेट मिला।
यह भी पढ़ें: ‘मुझे लगता है कि वह…’, भारत के पूर्व क्रिकेटर ने वैभव सूर्यवंशी की तारीफ में पढ़े कसीदे
आरआर ने 12.1 ओवर में 2 विकेट के नुकसान पर 128 रन बनाकर मैच 8 विकेट से जीत लिया। वैभव सूर्यवंशी ने 17 गेंदों पर 52 रन की पारी खेली। यशस्वी जायसवाल 36 गेंदों पर 38 रन बनाकर नाबाद रहे। चेन्नई सुपर किंग्स के लिए अंशुल कंबोज सबसे सफल गेंदबाज रहे। कंबोज ने वैभव सूर्यवंशी और ध्रुव जुरेल का विकेट लिया। आरआर के तेज गेंदबाज नांद्रे बर्गर प्लेयर ऑफ द मैच रहे। बर्गर ने 4 ओवर में 26 रन देकर 2 विकेट लिए थे।
