RR के लिए 12 नंबर पहनने वाले वैभव को टीम इंडिया में क्यों मिली नंबर 3 की जर्सी? जानें इसके पीछे की कहानी
Vaibhav Sooryavanshi Story: वैभव सूर्यवंशी को टीम इंडिया की नंबर-3 जर्सी मिल गई है। उन्होंने थ्रोडाउन रघु के पैर छूकर आशीर्वाद लिया। वैभव की मां की सलाह पर अंक 1+2 को जोड़कर यह लकी नंबर 3 चुना गया है।
- Written By: अर्पित शुक्ला
वैभव सूर्यवंशी (Image- Social Media)
Vaibhav Sooryavanshi Jersey Number 3 Story: वैभव सूर्यवंशी जल्द ही टीम इंडिया के लिए खेलते हुए नजर आएंगे। आयरलैंड के खिलाफ टीम इंडिया को दो मैचों की टी-20 सीरीज खेलनी है, टीम इंडिया आयरलैंड दौरे के लिए रवाना हो चुकी है। भारतीय टीम के साथ वैभव सूर्यवंशी भी नजर आए।
इससे पहले वैभव सूर्यवंशी को टीम इंडिया की जर्सी भी दी गई जिसका वीडियो बीसीसीआई ने सोशल मीडिया पर शायर किया है। BCCI द्वारा साझा किए गए वीडियो में वैभव अपनी जर्सी को याद करके बहुत भावुक दिख रहे हैं।
थ्रोडाउन रघु के छूए पैर
वीडियो में भारत के थ्रोडाउन स्पेशलिस्ट रघु अपने साथ वैभव सूर्यवंशी के लिए टीम की जर्सी लेकर आते हुए दिखते हैं। गेट पर जैसे ही वैभव ने थ्रोडाउन रघु को देखा तो उन्होंने सबसे पहले उनके पैर छूए और आशीर्वाद लिया। इसके बाद वैभव टीम इंडिया की जर्सी निकालते हुए दिख रहे हैं। टीम इंडिया की जर्सी मिलने पर वैभव इमोशनल नजर आए। लेकिन एक बात की ओर सबका ध्य़ान गया। बता दें कि वैभव की टीम इंडिया वाली जर्सी पर नंबर 3 था। ऐसे में सभी लोग ये जानने को लेकर उत्सुक हो गए कि वैभव सूर्यवंशी की जर्सी का का नंबर 3 क्यों है।
सम्बंधित ख़बरें
लेडीज एंड जेंटलमेन…वो आ गया…वैभव सूर्यवंशी को मिली टीम इंडिया की जर्सी, सचिन तेंदुलकर का तोड़ेंगे रिकॉर्ड!
श्रीलंका के बाद आयरलैंड में तहलका मचाने को तैयार वैभव सूर्यवंशी, हेड टू हेड रिकॉर्ड देखकर दंग रह जाएंगे आप!
IND vs IRE: आयरलैंड दौरे से पहले टीम इंडिया को बड़ा झटका, चोट के कारण धाकड़ मैच-विनर पूरी सीरीज से बाहर
Ind W Vs Sa W: साउथ अफ्रीका ने रोका टीम इंडिया का विजय रथ, मारिजाने कैप ने भारत के जबड़े से छीना मैच
वैभव सूर्यवंशी की जर्सी पर नंबर-3 क्यों?
मालूम हो कि जब वैभव सूर्यवंशी ने अपने प्रोफेशनल करियर की शुरुआत की थी तो उनकी जर्सी का नंबर 12 था। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, वैभव की मां ने ही उनको नंबर 3 जर्सी पर रखने की सलाह दी थी।
Ladies & Gentlemen The moment the nation has been waiting for has arrived! Vaibhav Sooryavanshi in #TeamIndia jersey. Witness this incredibly special moment ❤️ pic.twitter.com/sUUytFMPVw — BCCI (@BCCI) June 23, 2026
वैभव की मां ने ये सुझाव दिया था कि 12 के अंकों (1 + 2) को जोड़ने पर 3 आता है। इस तरह उनकी मां ने सीधे सिंगल डिजिट 3 वाली जर्सी पहनने की सलाह दी, जिसे उन्होंने अपनाया और इसे ही अपना लकी नंबर बना लिया।
यह भी पढ़ें- IND vs IRE: आयरलैंड दौरे से पहले टीम इंडिया को बड़ा झटका, चोट के कारण धाकड़ मैच-विनर पूरी सीरीज से बाहर
RR के लिए पहनते हैं 12 नंबर की जर्सी
राजस्थान रॉयल्स के लिए वैभव सूर्यवंशी 12 नंबर की जर्सी पहनते हैं। इन दोनों अंकों को जोड़ने पर 3 बनता है। जब टीम इंडिया के लिए खेलने की बारी आई तो वैभव ने अपनी जर्सी पर नंबर 3 लिखवाया।
