

England Women Announced for T20 World Cup: आईपीएल 2026 के बाद क्रिकेट प्रेमी महिला टी20 वर्ल्ड कप का आनंद लेने के लिए बेताब हैं। इस मेगा टूर्नामेंट आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप 2026 का आगाज 12 जून से इंग्लैंड की इंग्लैंड में होगा। जिसके लिए मेजबान टीम इंग्लैंड ने अपनी 15 सदस्यीय महिला टीम का ऐलान कर दिया है। घरेलू मैदान पर होने वाले इस आयोजन के लिए इंग्लैंड महिला टीम की कमान हरफनमौला खिलाड़ी नैट साइवर-ब्रंट को सौंपी गई है। इसके साथ ही वो 7वें टी20 वर्ल्ड कप के लिए अपनी अगुवाई में टीम का प्रतिनिधित्व करते हुए दिखाई देंगी। वहीं, इंग्लैंड अपना पहला मुकाबला श्रीलंका के खिलाफ खेलेगी।
इंग्लैंड ने टी20 वर्ल्ड कप 2026 के लिए जिस टीम का ऐलान किया है, उसमें युवा व अनुभवी दोनों खिलाड़ियों का संतुलन दिखाई दे रहा है। जैसे कि स्क्वॉड में 18 साल की युवा खिलाड़ी टिली कोर्टीन-कोलमैन को पहली बार वर्ल्ड कप जैसे मेगा टूर्नामेंट का हिस्सा बनाया गया है। यदि बात करे इस खिलाड़ी को तो उन्हें एक शानदार प्लेयर के रूप में जाना जाता है। इससे पहले कोलमैन ने महज 16 साल की उम्र में घरेलू क्रिकेट में अपना जलवा बिखेरा था।
द हंड्रेड के दौरान कोलमैन ने 9 मैचों के दौरान 11 विकेट अपने नाम किए थे। इसमें उनके प्रदर्शन की जो सबसे खास बात रही वो थी इकोनॉमी। उन्होंने 9 मुकाबलों में 11 विकेट लेने के साथ-साथ सिर्फ 5.75 की इकोनॉमी से रन खर्च किए थे। उन्होंने अपनी टीम सदर्न ब्रेव को इस लीग के फाइनल तक पहुंचाने में अहम योगदान दिया था। वहीं, इस सीजन में युवा खिलाड़ी ने एकदिवसीय मैचों को दौरान 7 पारियों में 10 विकेट लेकर अपनी शानदार फॉर्म जारी रखी।
टिली कोर्टीन-कोलमैन के अलावा इंग्लैंड की टीम में इस्सी वोंग और लॉरेन फाइलर को भी स्क्वॉड का हिस्सा बनाया गया है। दूसरी तरफ सीनियर बल्लेबाज डैनी व्याट-हॉज भी टीम का हिस्सा हैं। टी20 वर्ल्ड कप 2026 के दौरान हॉज अपना 8वां टी20 वर्ल्ड कप खेलने के लिए मैदान पर उतरेंगी। इस हिसाब से इंग्लैंड की ये टीम काफी ताकतवर नजर आ रही है।
इंग्लैंड टीम मैनेजमेंट ने नैट साइवर-ब्रंट को कप्तान तो चार्ली डीन को उपकप्तानी की जिम्मेदारी सौंपी है। इसके अलावा लोकप्रिय खिलाड़ी लॉरेन बेल इंग्लिश टीम के लिए गेंदबाजी का जिम्मा संभालेंगी। बता दें कि इंग्लैंड की इस टीम में शार्लेट एडवर्ड्स कोच की जिम्मेदारी निभाई रहे हैं। इससे पहले साल 2009 में इन्होंने इंग्लैंड महिला टीम को टी20 वर्ल्ड का खिताब जिताया था।
नैट साइवर-ब्रंट, लॉरेन बेल, टिली कोर्टीन-कोलमैन, एलिस कैप्सी, चार्ली डीन, सोफिया डंकले, सोफी एक्लेस्टोन, लॉरेन फाइलर, डैनी गिब्सन, एमी जोन्स, फ्रेया केम्प, लिन्से स्मिथ, इसी वोंग, डैनी व्याट-हॉज, हीथर नाइट।