T20 World Cup: भारत से हार के बाद कैसी है पाकिस्तान टीम की स्थिति, उस्मान तारिक ने बताया ड्रेसिंग रूम का सच
Usman Tariq: टी20 विश्व कप में भारत से हार के बावजूद पाकिस्तान टीम में कोई दबाव नहीं। मिस्ट्री स्पिनर उस्मान तारिक ने टीम पर भरोसा जताया और नामीबिया के खिलाफ सुधार का भरोसा दिया।
- Written By: उज्जवल सिन्हा
उस्मान तारिक (फोटो-सोशल मीडिया)
Usman Tariq Gives Huge Update From Pakistan Camp: टी20 वर्ल्ड कप 2026 में पाकिस्तान को भारत के हाथों करारी हार का सामना करना पड़ा। पाकिस्तान के हार के बाद आलोचनाओं का दौर शुरू हो गया। अगर पाकिस्तान एक और मुकाबला हार जाती है तो वो इस वर्ल्ड कप से बाहर भी हो जाएगी। हालांकि, इस हार के बाद स्पिनर उस्मान तारिक ने कहा कि टीम पर कोई दबाब नहीं है।
पाकिस्तान के 28 वर्षीय ऑफ स्पिनर उस्मान तारिक ने मंगलवार को कहा कि टीम के भीतर किसी तरह का दबाव नहीं है। मिस्ट्री स्पिनर तारिक ने भारतीय टीम के खिलाफ फीके प्रदर्शन के बावजूद बाबर आजम और शाहीन शाह अफरीदी का समर्थन किया और कहा कि इन दोनों खिलाड़ियों ने कई मैच पाकिस्तान के लिए जीते हैं।
टीम के अंदर कोई दबाव नहीं
नामीबिया के खिलाफ ग्रुप चरण के अंतिम मैच की तैयारी के दौरान तारिक ने बताया, “सच कहूं तो दबाव ज्यादातर दर्शकों और बाहरी शोर से होता है। लोगों को लगता है कि टीम में घबराहट है, लेकिन मैंने टीम के भीतर ऐसा कोई दबाव महसूस नहीं किया। जीत और हार खेल का हिस्सा हैं।” उन्होंने यह भी कहा कि अंतिम एकादश का निर्णय मैच के दिन किया जाएगा।
सम्बंधित ख़बरें
ICC T20 रैंकिंग में बड़ा उलटफेर: अभिषेक शर्मा को पछाड़कर नंबर वन बने ईशान किशन, बुमराह व गिल का भी जलवा
वेस्टइंडीज को रौंदकर 8वीं बार फाइनल में पहुंची ऑस्ट्रेलिया, फाइनल खेलने पर कप्तान ने दिया बड़ा अपडेट
भारत ने बांग्लादेश को एकतरफा मुकाबले में दी मात, सेमीफाइनल की उम्मीद बरकरार, अब ऑस्ट्रेलिया से होगा महामुकाबला
T20 WC IND W vs AUS W: कोच शेली निट्स्के को उम्मीद, भारत के खिलाफ मैच के लिए फिट हो सकती हैं फोएबे लिचफील्ड
भारत के खिलाफ मैच के बाद टीम ने बैठक कर अपनी कमजोरियों की समीक्षा की। उस्मान तारिक ने कहा, “हमने चर्चा की कि हमारी योजनाओं में कहां कमी रह गई और उन्हें कैसे सुधारा जाए। हम उन कमियों पर काम करेंगे ताकि अगले मैचों में बेहतर प्रदर्शन कर सकें।”
भारत के खिलाफ एक अलग पहचान बनाने का मौका था
भारत के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी से प्रेरित इस गेंदबाज ने बताया कि भारतीय बल्लेबाजों की उनकी रणनीति काम कर गई। चार ओवर में 24 रन देकर एक विकेट लेने वाले तारिक ने कहा, “यह मैच मेरे लिए पहचान बनाने का मौका था। मैं पिछली बार जितना अच्छा कर सकता था, वैसा नहीं कर पाया, लेकिन आगे सुधार करूंगा।”
यह भी पढें: PAK vs NAM: पाकिस्तानी टीम की बदलती तस्वीर, 5 सीनियर खिलाड़ियों को छोड़ बाकी सब नए चेहरे, नामीबिया से है मैच
नामीबिया से होगा आखिरी मुकाबला
नामीबिया के कोच क्रेग विलियम्स ने कहा कि उनकी टीम टूर्नामेंट का समापन सकारात्मक अंदाज में करना चाहती है। उन्होंने बताया कि पिछली तीन मैचों में छोटी गलतियों का प्रतिद्वंद्वी ने फायदा उठाया, लेकिन आखिरी मैच में वे मजबूत प्रदर्शन करना चाहते हैं। पाकिस्तान को सुपर आठ में जगह बनाने के लिए नामीबिया के खिलाफ जीत दर्ज करनी होगी, और तारिक का मानना है कि टीम अपने अनुभव और रणनीति के दम पर इस चुनौती का सामना करेगी।
