T20 World Cup 2026 में यूएसए ने नामीबिया को 31 रनों से हराया, सुपर-8 की उम्मीदें जिंदा
USA vs NAM: टी20 वर्ल्ड कप 2026 में यूएसए ने नामीबिया को 31 रन से हराया। संजय कृष्णमूर्ति की 68 रन की पारी और गेंदबाजों के प्रदर्शन से 199 रन बचाते हुए सुपर-8 की उम्मीदें जिंदा रखीं।
- Written By: उज्जवल सिन्हा
यूएई टीम (फोटो-सोशल मीडिया)
United States of America vs Namibia, 26th Match: टी20 वर्ल्ड कप 2026 के 26वें मुकाबले में यूएसए ने नामीबिया को 31 रनों से हराकर सुपर-8 की उम्मीदों को कायम रखा है। यूएसए की यह दूसरी जीत है। अब यूएसए की नजरें सुपर-8 में जगह बनाने पर होगी। हालांकि, यूएसए की टीम अपने लीग राउंड के सभी मुकाबले खेल चुकी है।
रविवार को एम ए चिदंबरम स्टेडियम में खेले गए मुकाबले में यूएसए ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला किया था। कप्तान मोनांक पटेल के 30 गेंदों पर 52, संजय कृष्णमूर्ति के 33 गेंदों पर 68, और मिलिंद कुमार के 20 गेंदों पर 28 रन की मदद से यूएसए ने 20 ओवर में 4 विकेट के नुकसान पर 199 रन बनाए थे। नामीबिया के लिए कप्तान गेरहार्ड इरासमस और विलेम मायबर्ग ने 2-2 विकेट लिए थे।
नामीबिया की खराब शुरुआत
200 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी नामीबिया की शुरुआत अच्छी रही थी। सलामी बल्लेबाजों लौरेन स्टीनकैंप और जान फ्राइलिंक ने पहले विकेट के लिए 5.2 ओवर में 54 रन की साझेदारी की। फ्राइलिंक 15 गेंद पर 19 रन बनाकर पहले विकेट के रूप में आउट हुए। इसके बाद स्टीनकैंप और जान निकोल लोफ्टी-ईटन के बीच दूसरे विकेट के लिए 45 रन की साझेदारी हुई। 99 के स्कोर पर जान निकोल 17 गेंद पर 28 रन बनाकर आउट हुए।
सम्बंधित ख़बरें
SRH के खिलाफ चेपॉक में आखिरी बार दिखेंगे MS Dhoni? अश्विन के बयान ने बढ़ाई फैंस की धड़कनें, खेल जगत में खलबली
BAN vs PAK: बांग्लादेश के लिए मुशफिकुर रहीम ने रचा इतिहास, ऐसा करने वाले बने टीम के पहले बल्लेबाज
ऋषभ पंत पर गिरेगी गाज! सिलेक्शन कमेटी लेने जा रही बड़ा फैसला, टेस्ट टीम में इस बड़ी जिम्मेदारी से होगी छुट्टी?
विराट कोहली का बड़ा कीर्तिमान, 35 साल की उम्र के बाद तीसरी बार किया ये कमाल, सचिन और डु प्लेसिस को छोड़ा पीछे
168 रन ही बना सकी नामीबिया की टीम
इसके बाद स्टीनकैंप और कप्तान गेरहार्ड इरासमस का विकेट भी जल्दी-जल्दी गिर गया। स्टीनकैंप 39 गेंद पर 5 चौकों और 3 छक्कों की मदद से 58 रन बनाकर आउट हुए। स्टीनकैंप के आउट होने के बाद नामीबिया लक्ष्य का पीछा करने में पिछड़ गई। जेजे स्मिट ने 23 गेंद पर 31 रन जरूर बनाए लेकिन वह टीम को जीत के करीब भी नहीं ले जा सके। नामीबिया 20 ओवर में 6 विकेट पर 168 रन बना सकी और 31 रन से मैच हार गई। यूएसए के लिए शैडली वैन शाल्कविक ने 2, अली खान, सौरभ नेत्रावल्कर, और शुभम रंजने ने 1-1 विकेट लिए। संजय कृष्णमूर्ति प्लेयर ऑफ द मैच रहे।
यह भी पढ़ें: T20 World Cup में अभिषेक शर्मा ने बनाया अनचाहा रिकॉर्ड, ऐसा करने वाले भारत के पहले बल्लेबाज बने
भारत-पाकिस्तान के मुकाबले पर रहेगी नजरें
यूएसए की नजरें भारत और पाकिस्तान के मुकाबले पर रहेगी। यूएसए की टीम उम्मीद करेगी की भारतीय टीम आज पाकिस्तान को हरा दें ताकि उनका रास्ता भी खुल सके। हालांकि, यूएसए ने अपने सभी चार मुकाबले खेल लिए हैं। अब उनको उम्मीद करना होगा कि पाकिस्तान अपने दोनों मुकाबले बड़े अंतर से हार जाए।
