- Hindi News »
- Sports »
- Cricket »
- Ind U19 Vs Eng U19 Vaibhav Sooryavanshis 175 Propels Ind To 411 England Need 412 To Win Title
IND U19 vs ENG U19 Final: फाइनल में सूर्यवंशी की तूफानी पारी, इंग्लैंड को मिला 412 रनों का बड़ा टारगेट
Under 19 World Cup 2026: अंडर-19 वर्ल्ड कप के फाइनल मुकाबले में भारत ने सबसे बड़ा स्कोर बनाया। भारत ने 411 रन बनाए। खिताब जीतने के लिए इंग्लैंड को 412 रनों का बड़ा टारगेट दिया है।
- Written By: उज्जवल सिन्हा

वैभव सूर्यवंशी (फोटो-सोशल मीडिया)
England U19 vs India U19, Final: अंडर-19 वर्ल्ड कप 2026 का फाइनल इंग्लैंड और भारत के बीच खेला जा रहा है। इस मुकाबले में भारतीय टीम ने वैभव सूर्यवंशी की तूफानी पारी के दम पर इंग्लैंड को अंडर-19 वर्ल्ड कप 2026 का खिताब जीतने के लिए 412 रन का विशाल लक्ष्य दिया है। टीम इंडिया अपना छठा विश्व कप खिताब जीतने के इरादे से उतरी है, जबकि इंग्लैंड की नजरें दूसरी बार ट्रॉफी जीतने पर है।
शुक्रवार को हरारे स्पोर्ट्स क्लब में भारतीय कप्तान आयुष म्हात्रे ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला किया। टीम इंडिया ने 20 के स्कोर पर आरोन जॉर्ज (9) का विकेट गंवा दिया। यहां से वैभव सूर्यवंशी ने कप्तान म्हात्रे के साथ दूसरे विकेट के लिए 90 गेंदों में 142 रन जुटाते हुए टीम को 162 के स्कोर तक पहुंचा दिया। म्हात्रे 51 गेंदों में 2 छक्कों और 7 चौकों के साथ 53 रन बनाकर आउट हुए, जिसके बाद सूर्यवंशी ने वेदांत त्रिवेदी के साथ महज 39 गेंदों में 89 रन की साझेदारी करते हुए भारत के स्कोर को तेजी से आगे बढ़ाया।
वैभव सूर्यवंशी ने 175 रनों की पारी खेली।
वैभव 80 गेंदों में 15 चौकों और इतने ही छक्कों के साथ 175 रन बनाकर आउट हुए। इसके साथ ही वैभव सूर्यवंशी अंडर-19 वर्ल्ड कप के फाइनल में सबसे बड़ी पारी खेलने वाले बल्लेबाज बन गए हैं। वैभव के आउट होने के बाद वेदांत ने विहान मल्होत्रा के साथ चौथे विकेट के लिए 51 रन जोड़कर टीम के स्कोर को 300 के पार पहुंचाया। भारतीय टीम 308 रन तक अपने 5 विकेट खो चुकी थी।
सम्बंधित ख़बरें
टीम इंडिया में वैभव सूर्यवंशी की एंट्री! इस खतरनाक टीम के सामने मिल सकता है मौका, BCCI ने किया ऐलान
IPL 2026 Playoff Schedule: बेंगलुरु से छीनी फाइनल की मेजबानी, अब अहमदाबाद में होगा खिताबी मुकाबला
नागपुर VPL ऑक्शन में छाए अपूर्व वानखेड़े, बने सबसे महंगे खिलाड़ी; फ्रेंचाइजियों ने खिलाड़ियों पर लुटाया पैसा
IPL 2026: वैभव का विकेट पर जश्न मनाना काइल जेमिसन को पड़ा भारी, BCCI ने लिया एक्शन, देखें VIDEO
भारतीय टीम ने बनाए 411 रन
यहां से अभिज्ञान कुंडू ने आरएस अम्ब्रीश के साथ 51 रन की साझेदारी की। अभिज्ञान कुंडू 31 गेंदों में 1 छक्के और 6 चौकों के साथ 40 रन बनाकर आउट हुए, जबकि अम्ब्रीश ने 18 रन का योगदान टीम के खाते में दिया। अंतिम ओवरों में कनिष्क चौहान ने 20 गेंदों में 1 छक्के और 3 चौकों के साथ नाबाद 37 रन बनाकर भारत के स्कोर को 411/9 तक पहुंचा दिया। इंग्लिश खेमे से जेम्स मिंटो ने सर्वाधिक 3 विकेट हासिल किए, जबकि सेबेस्टियन मॉर्गन और एलेक्स ग्रीन ने 2-2 विकेट हासिल किए। एक विकेट मैनी लम्सडेन के नाम रहा।
यह भी पढ़ें: T20 World Cup 2026 से पहले भारत को लगा बड़ा झटका, गौतम गंभीर का फेवरेट खिलाड़ी हुआ टीम से बाहर
फाइनल में दोनों टीमों की प्लेइंग-11
इंग्लैंड: बेन डॉकिन्स, जोसेफ मूरेस, बेन मेयस, थॉमस रेव (विकेटकीपर/कप्तान), कालेब फाल्कनर, राल्फी अल्बर्ट, फरहान अहमद, सेबेस्टियन मॉर्गन, जेम्स मिंटो, मैनी लम्सडेन और एलेक्स ग्रीन।
भारत: आरोन जॉर्ज, वैभव सूर्यवंशी, आयुष म्हात्रे (कप्तान), विहान मल्होत्रा, वेदांत त्रिवेदी, अभिज्ञान कुंडू (विकेटकीपर), आरएस अंबरीश, कनिष्क चौहान, खिलान पटेल, हेनिल पटेल और दीपेश देवेंद्रन।
Ind u19 vs eng u19 vaibhav sooryavanshis 175 propels ind to 411 england need 412 to win title
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
Gold-Silver Rate Today: भारत में सोने की कीमतों में लगा ब्रेक और चांदी चमकी, जानिए प्रमुख शहरों का भाव
May 09, 2026 | 10:40 AMसुवेंदु अधिकारी के शपथ ग्रहण में शामिल होंगी ममत बनर्जी? समिक भट्टाचार्य ने दिया न्यौते से जुड़ा अपडेट
May 09, 2026 | 10:39 AM9 मई का इतिहास: आज ही के दिन मुकम्मल हुआ था मोहब्बत का ताज, जानें महाराणा प्रताप से जुड़ी खास बातें
May 09, 2026 | 10:37 AMVirar Vaitarna New ROB Project: विरार-वैतरणा के बीच नया 4-लेन आरओबी शुरू, यात्रियों को ट्रैफिक जाम से राहत
May 09, 2026 | 10:33 AMनागपुर में मिशन मुक्ति 3 का आगाज, 2 दिनों में 78 लोगों का रेस्क्यू, शहर को भिखारी मुक्त बनाने की बड़ी पहल
May 09, 2026 | 10:33 AMDaily Weather Report: मध्य प्रदेश के 13 जिलों में आज आंधी-बारिश का अलर्ट, रविवार से बढ़ेगा तापमान
May 09, 2026 | 10:30 AMनवभारत विशेष: बम की झूठी धमकी के पीछे बड़ी साजिश तो नहीं, जानें देश को अब तक कितना हुआ नुकसान
May 09, 2026 | 10:23 AMवीडियो गैलरी

बंगाल में सुवेंदु कैसे बने ‘अधिकारी’, CM बनने की इनसाइड स्टोरी? देखें VIDEO
May 08, 2026 | 10:50 PM
VIDEO: अमेरिका-ईरान जंग से दहला ग्लोबल मार्केट, ब्रेंट क्रूड $102 के पार, भारत में भी बढ़ेंगे पेट्रोल के दाम?
May 08, 2026 | 10:15 PM
VIDEO: क्रूज शिप पर हंता वायरस का खौफ! कई देशों में जारी हुआ हाई अलर्ट, क्या आने वाली है एक और महामारी?
May 08, 2026 | 09:59 PM
दीदी आप हारी नहीं हो! ममता बनर्जी से मिलने कोलकाता पहुंचे अखिलेश यादव, बढ़ाया हौसला- VIDEO
May 08, 2026 | 01:48 PM
कानून का कोई मतलब नहीं! चंद्रनाथ रथ की हत्या पर पप्पू यादव का बड़ा बयान, देखें VIDEO
May 08, 2026 | 01:32 PM
योगी जी, हर मोड़ पर यमराज हैं तो सुनवाई क्यों नहीं? बेटी से बदसलूकी पर इंसाफ की गुहार लगा रही मां- देखें VIDEO
May 07, 2026 | 05:58 PM














