Under-19 World Cup के फाइनल में भारत ने रचा इतिहास, ऐसा कारनामा करने वाली दुनिया की पहली टीम बनी
Under-19 World Cup 2026: अंडर-19 वर्ल्ड कप 2026 फाइनल में भारत ने इंग्लैंड के खिलाफ 411/9 का रिकॉर्ड स्कोर बनाया। वैभव सूर्यवंशी की 175 रन की ऐतिहासिक पारी से भारत ने इतिहास रच दिया।
- Written By: उज्जवल सिन्हा
वैभव सूर्यवंशी और आयुष म्हात्रे (फोटो-सोशल मीडिया)
Indian Under-19 Team Create History: भारत ने इंग्लैंड के खिलाफ अंडर-19 वर्ल्ड कप 2026 के फाइनल में 411/9 का विशाल स्कोर खड़ा कर इतिहास रच दिया। इसके साथ ही भारत अंडर-19 वर्ल्ड कप के प्लेऑफ मुकाबलों में 350 से ज्यादा रन बनाने वाला पहला देश बन गया। यह अंडर-19 वर्ल्ड कप के इतिहास में भारत का दूसरा सबसे बड़ा स्कोर भी है।
इससे पहले प्लेऑफ में सबसे बड़े स्कोर का रिकॉर्ड भी भारत के नाम था। साल 2016 में फतुल्लाह में खेले गए क्वार्टर फाइनल में भारत ने नामीबिया के खिलाफ 349/6 रन बनाए थे, जिसमें ऋषभ पंत ने 96 गेंदों में 111 रन की यादगार पारी खेली थी।
अंडर-19 वर्ल्ड कप में तीसरी बार पार किया 400 का आंकड़ा
भारतीय टीम ने इस मैच के साथ अंडर-19 वर्ल्ड कप में तीसरी बार 400 रन का आंकड़ा पार किया। इससे पहले 16 फरवरी 2024 को भारत ने स्कॉटलैंड के खिलाफ 425/3 रन, जबकि 22 जनवरी 2022 को युगांडा के विरुद्ध 405/5 रन बनाए थे। इसके अलावा, अंडर-19 वर्ल्ड कप में अब तक का सबसे बड़ा सफल रन चेज 311 रन है, जिसे भारत ने हाल ही में सेमीफाइनल में अफगानिस्तान के खिलाफ हासिल किया था।
सम्बंधित ख़बरें
IPL 2026: वैभव का विकेट पर जश्न मनाना काइल जेमिसन को पड़ा भारी, BCCI ने लिया एक्शन, देखें VIDEO
‘…ने लगाकर दिया है’, वैभव सूर्यवंशी ने AI चिप बैट को लेकर दिया करारा जवाब, देखें ये दिल छू लेने वाला VIDEO
Points Table: पंजाब को हराकर तीसरे नंबर पर पहुंची RR, सूर्यवंशी के सिर सजी ऑरेंज कैप, देखें बाकी टीमों का हाल
167 गेंदें और 400 रन…, 15 साल के वैभव सूर्यवंशी IPL में रचा इतिहास, इस मामले में बना डाला वर्ल्ड रिकॉर्ड
वैभव सूर्यवंशी की 175 रनों की पारी
शुक्रवार को हरारे स्पोर्ट्स क्लब में खेले गए खिताबी मुकाबले में भारत की पारी की अगुवाई सलामी बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी ने की। उन्होंने मात्र 80 गेंदों में 175 रन की ऐतिहासिक पारी खेली, जिसमें 15 चौके और 15 छक्के शामिल रहे। इस दौरान वैभव ने कप्तान आयुष म्हात्रे के साथ 90 गेंदों में 142 रन की साझेदारी की, जबकि वेदांत त्रिवेदी के साथ 39 गेंदों में 89 रन जोड़े।
आयुष म्हात्रे ने जड़ा अर्धशतक
कप्तान आयुष म्हात्रे ने 51 गेंदों में 9 चौकों की मदद से 53 रन बनाए। वहीं, अभिज्ञान कुंडू ने 40 रन का योगदान दिया। अंतिम ओवरों में कनिष्क चौहान ने आक्रामक बल्लेबाजी करते हुए 20 गेंदों में 4 चौकों के साथ नाबाद 37 रन बनाए और भारत को 400 के पार पहुंचाया। भारतीय अंडर-19 टीम ने फाइनल में 50 ओवर की समाप्ति के बाद 9 विकेट के नुकसान पर 411 रन बनाए।
यह भी पढ़ें: Under-19 World Cup: वैभव सूर्यवंशी ने लगाई रिकॉर्ड्स की झड़ी, एक मैच में 6 से ज्यादा कीर्तिमान किया अपने नाम
इंग्लैंड की ओर से जेम्स मिंटो सबसे सफल गेंदबाज रहे। मिंटो ने भारत के खिलाफ 3 विकेट झटके। सेबेस्टियन मॉर्गन और एलेक्स ग्रीन ने 2-2 विकेट लिए, जबकि मैनी लम्सडेन को 1 सफलता मिली। इंग्लैंड को दूसरी बार चैंपियन बनने के लिए 412 रन बनाने होंगे।
