Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • मध्य प्रदेश
  • विदेश
  • चुनाव
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो
  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • होम
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

IND U19 vs ENG U19 Final: फाइनल में सूर्यवंशी की तूफानी पारी, इंग्लैंड को मिला 412 रनों का बड़ा टारगेट

Under 19 World Cup 2026: अंडर-19 वर्ल्ड कप के फाइनल मुकाबले में भारत ने सबसे बड़ा स्कोर बनाया। भारत ने 411 रन बनाए। खिताब जीतने के लिए इंग्लैंड को 412 रनों का बड़ा टारगेट दिया है।

  • Written By: उज्जवल सिन्हा
Updated On: Feb 06, 2026 | 05:41 PM

वैभव सूर्यवंशी (फोटो-सोशल मीडिया)

Follow Us
Close
Follow Us:

England U19 vs India U19, Final: अंडर-19 वर्ल्ड कप 2026 का फाइनल इंग्लैंड और भारत के बीच खेला जा रहा है। इस मुकाबले में भारतीय टीम ने वैभव सूर्यवंशी की तूफानी पारी के दम पर इंग्लैंड को अंडर-19 वर्ल्ड कप 2026 का खिताब जीतने के लिए 412 रन का विशाल लक्ष्य दिया है। टीम इंडिया अपना छठा विश्व कप खिताब जीतने के इरादे से उतरी है, जबकि इंग्लैंड की नजरें दूसरी बार ट्रॉफी जीतने पर है।

शुक्रवार को हरारे स्पोर्ट्स क्लब में भारतीय कप्तान आयुष म्हात्रे ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला किया। टीम इंडिया ने 20 के स्कोर पर आरोन जॉर्ज (9) का विकेट गंवा दिया। यहां से वैभव सूर्यवंशी ने कप्तान म्हात्रे के साथ दूसरे विकेट के लिए 90 गेंदों में 142 रन जुटाते हुए टीम को 162 के स्कोर तक पहुंचा दिया। म्हात्रे 51 गेंदों में 2 छक्कों और 7 चौकों के साथ 53 रन बनाकर आउट हुए, जिसके बाद सूर्यवंशी ने वेदांत त्रिवेदी के साथ महज 39 गेंदों में 89 रन की साझेदारी करते हुए भारत के स्कोर को तेजी से आगे बढ़ाया।

वैभव सूर्यवंशी ने 175 रनों की पारी खेली।

वैभव 80 गेंदों में 15 चौकों और इतने ही छक्कों के साथ 175 रन बनाकर आउट हुए। इसके साथ ही वैभव सूर्यवंशी अंडर-19 वर्ल्ड कप के फाइनल में सबसे बड़ी पारी खेलने वाले बल्लेबाज बन गए हैं। वैभव के आउट होने के बाद  वेदांत ने विहान मल्होत्रा के साथ चौथे विकेट के लिए 51 रन जोड़कर टीम के स्कोर को 300 के पार पहुंचाया। भारतीय टीम 308 रन तक अपने 5 विकेट खो चुकी थी।

सम्बंधित ख़बरें

टीम इंडिया में वैभव सूर्यवंशी की एंट्री! इस खतरनाक टीम के सामने मिल सकता है मौका, BCCI ने किया ऐलान

IPL 2026 Playoff Schedule: बेंगलुरु से छीनी फाइनल की मेजबानी, अब अहमदाबाद में होगा खिताबी मुकाबला

नागपुर VPL ऑक्शन में छाए अपूर्व वानखेड़े, बने सबसे महंगे खिलाड़ी; फ्रेंचाइजियों ने खिलाड़ियों पर लुटाया पैसा

IPL 2026: वैभव का विकेट पर जश्न मनाना काइल जेमिसन को पड़ा भारी, BCCI ने लिया एक्शन, देखें VIDEO

भारतीय टीम ने बनाए 411 रन

यहां से अभिज्ञान कुंडू ने आरएस अम्ब्रीश के साथ 51 रन की साझेदारी की। अभिज्ञान कुंडू 31 गेंदों में 1 छक्के और 6 चौकों के साथ 40 रन बनाकर आउट हुए, जबकि अम्ब्रीश ने 18 रन का योगदान टीम के खाते में दिया। अंतिम ओवरों में कनिष्क चौहान ने 20 गेंदों में 1 छक्के और 3 चौकों के साथ नाबाद 37 रन बनाकर भारत के स्कोर को 411/9 तक पहुंचा दिया। इंग्लिश खेमे से जेम्स मिंटो ने सर्वाधिक 3 विकेट हासिल किए, जबकि सेबेस्टियन मॉर्गन और एलेक्स ग्रीन ने 2-2 विकेट हासिल किए। एक विकेट मैनी लम्सडेन के नाम रहा।

यह भी पढ़ें: T20 World Cup 2026 से पहले भारत को लगा बड़ा झटका, गौतम गंभीर का फेवरेट खिलाड़ी हुआ टीम से बाहर

फाइनल में दोनों टीमों की प्लेइंग-11

इंग्लैंड: बेन डॉकिन्स, जोसेफ मूरेस, बेन मेयस, थॉमस रेव (विकेटकीपर/कप्तान), कालेब फाल्कनर, राल्फी अल्बर्ट, फरहान अहमद, सेबेस्टियन मॉर्गन, जेम्स मिंटो, मैनी लम्सडेन और एलेक्स ग्रीन।

भारत: आरोन जॉर्ज, वैभव सूर्यवंशी, आयुष म्हात्रे (कप्तान), विहान मल्होत्रा, वेदांत त्रिवेदी, अभिज्ञान कुंडू (विकेटकीपर), आरएस अंबरीश, कनिष्क चौहान, खिलान पटेल, हेनिल पटेल और दीपेश देवेंद्रन।

Ind u19 vs eng u19 vaibhav sooryavanshis 175 propels ind to 411 england need 412 to win title

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Feb 06, 2026 | 05:32 PM

Topics:  

  • Cricket
  • India vs England
  • Indian Under-19 Team
  • Under-19 Cricket World Cup
  • Vaibhav Sooryavanshi

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.