भारतीय अंडर-19 टीम (फोटो-सोशल मीडिया)
स्पोर्ट्स डेस्क : अंडर-19 एशिया कप का आगाज 29 नवंबर से यूएई में होने जा रही है। इस टूर्नामेंट का पहला मुकाबला बांग्लादेश और अफगानिस्तान के खिलाफ खेला जाएगा। इस टूर्नामेंट के सभी मैच दुबई और शारजहां में खेले जाएंगे। इस टूर्नामेंट में 8 टीमें भाग लेगी। जिसको दो ग्रुप में बांटा गया है। ग्रुप ए में भारत, पाकिस्तान, जापान और यूएई को रखा गया है। वहीं ग्रुप बी में श्रीलंका, अफगानिस्तान, बांग्लादेश और नेपाल की टीमों को शामिल किया गया है।
अंडर-19 एशिया कप में भारत और पाकिस्तान के मैच कब होंगे? कहां देख सकते हैं लाइव। कब किसके खिलाफ खेला जाएगा मैच। सेमीफाइनल और फाइनल कब खेला जाएगा। सारी जानकारी आपको इस खबर में मिलेगी।
अंडर-19 एशिया कप के मुकाबले आप स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क पर देख सकते हैं। टीवी पर आप स्टार स्पोर्ट्स के चैनल पर देख सकते हैं। वहीं इसके अलावा मोबाइल पर आप फैनकोड ऐप और वेबसाइट पर भी लाइव देख सकते हैं।
इस टूर्नामेंट की शुरुआत 29 नवंबर से होगी। जबकि इस टूर्नामेंट का फाइनल का 8 दिसंबर को दुबई में खेला जाएगा।
खेल जगत से जुड़ी खबरों को पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें…
अंडर-19 एशिया कप में भारत और पाकिस्तान का मुकाबला 30 नवंबर को खेला जाएगा। एशिया कप का सबसे बड़ा मुकाबला है।
ग्रुप स्टेज में सभी टीमों को तीन-तीन मैच मिलेंगे। जो टीम सबसे ज्यादा जीत दर्ज करने में सफल होगी, वो सेमीफाइनल के लिए क्वालीफाई करेगी।
एशिया कप अंडर-19 के पिछले सीजन का विजेता बांग्लादेश की टीम है। अब देखना होगा कि क्या बांग्लादेश इस बार ट्रॉफी बचाने में सफल हो पाती है या नहीं ।
खेल जगत से जुड़ी खबरों को पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें…
30 नवंबर: भारत बनाम पाकिस्तान, दुबई।
दो दिसंबर: भारत बनाम जापान, शारजाह।
चार दिसंबर: भारत बनाम यूएई, शारजाह।
एसीसी पुरुष अंडर-19 एशिया कप 2024 का टूर्नामेंट का शेड्यूल :
तारीख | मैच | स्थान |
---|---|---|
29 नवंबर | बांग्लादेश बनाम अफगानिस्तान | दुबई इंटरनेशनल स्टेडियम |
29 नवंबर | श्रीलंका बनाम नेपाल | शारजाह क्रिकेट स्टेडियम |
30 नवंबर | भारत बनाम पाकिस्तान | दुबई इंटरनेशनल स्टेडियम |
30 नवंबर | यूएई बनाम जापान | शारजाह क्रिकेट स्टेडियम |
1 दिसंबर | बांग्लादेश बनाम नेपाल | दुबई इंटरनेशनल स्टेडियम |
1 दिसंबर | श्रीलंका बनाम अफगानिस्तान | शारजाह क्रिकेट स्टेडियम |
2 दिसंबर | पाकिस्तान बनाम यूएई | दुबई इंटरनेशनल स्टेडियम |
2 दिसंबर | भारत बनाम जापान | शारजाह क्रिकेट स्टेडियम |
3 दिसंबर | बांग्लादेश बनाम श्रीलंका | दुबई इंटरनेशनल स्टेडियम |
3 दिसंबर | अफगानिस्तान बनाम नेपाल | शारजाह क्रिकेट स्टेडियम |
4 दिसंबर | पाकिस्तान बनाम जापान | दुबई इंटरनेशनल स्टेडियम |
4 दिसंबर | भारत बनाम यूएई | शारजाह क्रिकेट स्टेडियम |
6 दिसंबर | पहला सेमीफाइनल | दुबई इंटरनेशनल स्टेडियम |
6 दिसंबर | दूसरा सेमीफाइनल | शारजाह क्रिकेट स्टेडियम |
8 दिसंबर | फाइनल | दुबई इंटरनेशनल स्टेडियम |