U19 Women’s T20 World Cup में हुआ बड़ा उलटफेर, न्यूजीलैंड को नाइजीरिया ने किया टूर्नामेंट से बाहर
नाइजीरिया की अंडर19 महिला टीम ने रोमांचक मुकाबले में न्यूजीलैंड को 2 रनों से हराकर पहली जीत हासिल की है। बारिश के कारण यह मुकाबला 13-13 ओवर का खेला गया। जिसमें नाइजीरिया ने न्यूजीलैंड को हराकर टूर्नामेंट से बाहर कर दिया
- Written By: उज्जवल सिन्हा
नाइजीरिया (फोटो- आईसीसी, सोशल मीडिया)
स्पोर्ट्स डेस्क: आईसीसी महिला अंडर-19 वर्ल्ड कप में नाइजीरिया ने इतिहास रच दिया है। पहली बार किसी आईसीसी टूर्नामेंट में भाग लेने वाली नाइजीरिया महिला टीम ने न्यूजीलैंड जैसी मजबूत टीम को हराकर बड़ा उलटफेर कर दिया है। नाइजीरिया की अंडर-19 महिला टीम ने रोमांचक मुकाबले में न्यूजीलैंड को 2 रनों से हराकर पहली जीत हासिल की है। बारिश के कारण यह मुकाबला 13-13 ओवर का खेला गया। जिसमें नाइजीरिया ने न्यूजीलैंड को हराकर टूर्नामेंट से बाहर कर दिया।
न्यूजीलैंड की अंडर-19 महिला टीम ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। पहले बल्लेबाजी करते हुए नाइजीरिया की टीम ने 13 ओवर में 6 विकेट खोकर 65 रन बनाए। नाइजीरिया के लिए उडेह ने सबसे ज्यादा 19 रनों की पारी खेली। वहीं कप्तान लकी पीटी ने 18 रनों की पारी खेली। उसके कोई दहाई अंक में नहीं पहुंची लेकिन 13 ओवर में जीत लायक स्कोर बनाने में सफल रही। न्यूजीलैंड के लिए अनिका ने 1, हन्नह ने 1 और अयान ने 1, ताश ने 1 और हन्नह फ्रासिंस ने 1 विकेट चटकाए।
न्यूजीलैंड को मिली हार
जवाब में इस लक्ष्य का पीछा करने उतरी न्यूजीलैंड की अंडर-19 महिला टीम ने 13 ओवर में 6 विकेट खोकर 63 रन ही बना सकी और मुकाबले को 2 रनों से गंवा दिया। इवा ने 14, अनिका टोड ने 19 और ताश वाकेलिन ने 18 रनों की पारी खेली लेकिन टीम को जीत नहीं दिला सके। नाइजीरिया के लिए लकी पीटी ने 1, उसेन ने 1 और अडेकुल्ने ने 1 विकेट चटकाए।
सम्बंधित ख़बरें
ICC U19 Women’s T20 World Cup के लिए समोआ ने किया क्वालीफाई, लगातार दूसरी बार बनेंगे वर्ल्ड कप का हिस्सा
जोनाथन ट्रॉट ने चार साल बाद अफगानिस्तान क्रिकेट को कहा अलविदा, नम आंखों से ली विदाई
U19 Women’s T20 World Cup: सेमीफाइनल में पहुंची भारतीय महिला टीम, 43 गेंदों में बांग्लादेश को किया चित
U19 Women’s T20 World Cup: भारतीय महिला टीम ने लगाई जीत की हैट्रिक, श्रीलंका को 60 रनों से रौंदा
नाइजीरिया की टीम ग्रुप में शीर्ष पर पहुंची
न्यूजीलैंड का स्कोर एक समय पांच विकेट पर 57 रन था और 13 ओवर के मैच में उसे आखिरी ओवर में नौ रन बनाने थे। ऐसे में तेज गेंदबाज लिलियन उडेह ने किफायती गेंदबाजी करते हुए न्यूजीलैंड को दो रन कम पर रोक दिया। न्यूजीलैंड को हराने के बाद नाइजीरिया के खाते में तीन अंक हो गए हैं और वह ग्रुप-सी की पॉइंट्स टेबल में पहले पायदान पर पहुंच गई है।
खेल जगत की अन्य खबरों को पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें…
नाइजीरिया में फुटबॉल और एथलेटिक्स लोकप्रिय खेल हैं लेकिन क्रिकेट उपमहाद्वीप के दक्षिणी देशों दक्षिण अफ्रीका और जिम्बाब्वे में ही खेला जाता है। नाइजीरिया की लड़कियों ने विश्व कप के लिये क्वालीफाई किया और पश्चिम अफ्रीका से क्रिकेट विश्व कप खेलने वाला यह पहला देश बना । इसके साथ ही ग्रुप सी के मैच में आईसीसी पूर्णकालिक सदस्य देश की टीम को भी हरा दिया।
