ACC U19 Asia Cup 2025 के लिए सभी 8 टीमों के स्क्वाड का हुआ ऐलान, देखें पूरी लिस्ट
U19 Asia Cup 2025: अंडर-19 एशिया कप की शुरुआत 12 दिसंबर से हो रही है। इस टूर्नामेंट में कुल 8 टीमें हिस्सा ले रही है। सभी टीमों ने अपने स्क्वाड का ऐलान कर दिया गया है।
- Written By: उज्जवल सिन्हा
एशिया कप टीमें (फोटो-सोशल मीडिया)
ACC U19 Asia Cup 2025 Full Squads: अंडर-19 एशिया कप की शुरुआत 12 दिसंबर से होने जा रही है। यह टूर्नामेंट दुबई में खेला जाएगा। इस टूर्नामेंट में कुल 8 टीमें हिस्सा लेगी। अंडर-19 एशिया कप के लिए सभी 8 टीमों ने अपने दल का ऐलान कर दिया है। इस टूर्नामेंट में भारत, पाकिस्तान, श्रीलंका, बांग्लादेश, अफगानिस्तान, मलेशिया, नेपाल और यूएई की टीम को शामिल किया गया है। यह एशिया कप आने वाले अंडर-19 वर्ल्ड कप के लिहाज से काफी महत्वपूर्ण है। यह टूर्नामेंट वर्ल्ड की तैयारी भी मानी जा रही है।
इस टूर्नामेंट में शामिल 8 टीमों को दो ग्रुप में बांटा गया है। अंडर-19 एशिया कप में सभी मुकाबले 50 ओवर फॉर्मेट में खेले जाएंगे। ग्रुप ए में भारत, पाकिस्तान, यूएई और मलेशिया को रखा गया है। वहीं ग्रुप बी में अफगानिस्तान, श्रीलंका, बांग्लादेश और नेपाल को शामिल किया गया है। इस टूर्नामेंट के सभी मुकाबले दुबई के दो मैदान पर खेले जाएंगे। अंडर-19 एशिया कप का मुकाबला आईसीसी एकेडमी ग्राउंड और सेवन स्टेडियम में खेला जाएगा। इस टूर्नामेंट का फाइनल मुकाबला 21 दिसंबर को खेला जाएगा।
टूर्नामेंट का लाइव कहां देख सकते हैं?
अंडर-19 एशिया कप टूर्नामेंट का लाइव टेलीकास्ट टीवी पर सोनी स्पोर्ट्स नेटवर्क पर किया जाएगा। वहीं फोन पर इस टूर्नामेंट को सोनी लिव ऐप पर देख सकते हैं। वहीं आप इस टूर्नामेंट के मुकाबले को वेबसाइट पर भी जाकर देख सकते हैं।
सम्बंधित ख़बरें
16 मार्च का इतिहास: सचिन तेंदुलकर ने बनाया शतकों का शतक
भारतीय डेफ टीम ने रचा इतिहास, ADCA टी20 एशिया कप का खिताब किया अपने नाम
Women’s Asia Cup Rising Stars 2026 के फाइनल में पहुंची बांग्लादेश, भारतीय टीम के साथ होगा खिताबी मुकाबला
Women’s Asia Cup Rising Stars 2026 के फाइनल में पहुंची भारतीय टीम, श्रीलंका ए को 5 विकेट से हराया
एसीसी पुरुष U19 एशिया कप 2025 का पूरा स्क्वाड
1. भारत: आयुष म्हात्रे (कप्तान), वैभव सूर्यवंशी, विहान मल्होत्रा, वेदांत त्रिवेदी, अभिज्ञान कुंडू (विकेटकीपर), हरवंश सिंह (विकेटकीपर), युवराज गोहिल, कनिष्क चौहान, खिलान ए. पटेल, नमन पुष्पक, डी. दीपेश, हेनिल पटेल, किशन कुमार सिंह, उधव मोहन, आरोन जॉर्ज
2. पाकिस्तान: साद बेग (कप्तान), अब्दुल सुभान, अहमद हुसैन, अली रजा, फहम-उल-हक, फरहान यूसुफ, हारून अरशद, मोहम्मद अहमद, मोहम्मद हुजैफा, मोहम्मद रियाजुल्लाह, नवीद अहमद खान, शाहजेब खान, तैयब आरिफ, उमर जैब, उस्मान खान
3. अफगानिस्तान: मेहबूब तस्किन (कप्तान), खालिद अहमदजई (विकेटकीपर), उस्मान सादात, फैसल खान शिनोजादा, उजैर खान नियाजी, अजीजुल्लाह मियाखिल, नजीफुल्ला अमीरी, खातिर खान स्टानिकजई, नसरतुल्लाह नूरिस्तानी, अब्दुल अजीज खान, सलाम खान अहमदजई, वहीदुल्ला जादरान, जैतुल्लाह शाहीन, रोहुल्लाह अरब और हफीजुल्ला जादरान।
4. बांग्लादेश: अज़ीज़ुल हकीम तमीम (कप्तान), जवाद अबरार, समियुन बसीर रतुल, शेख पावेज जिबोन, रिज़ान होसन, शादीन इस्लाम, मोहम्मद अब्दुल्ला, फरीद हसन फैसल, कलाम सिद्दीकी अलीन, इकबाल हुसैन इमोन, रिफत बेग, शहरयार अल अमीन, अहमद शहरयार, साद इस्लाम रज़िन, मोहम्मद शाबुज।
5. यूएई: यायिन राय (कप्तान), अहमद खोदादाद, अलियासगर शम्स, अयान मिस्बाह, करण धीमान, मुहम्मद बाज़िल आसिम, नसीम खान, नूरुल्लाह अयोबी, पृथ्वी मधु, रेयान खान, सालेह अमीन, शालोम डिसूजा, उदीश सूरी, युग शर्मा, ज़ैनुल्लाह रहमानी।
6. मलेशिया: डीज़ पात्रो (कप्तान), मुहम्मद आलिफ, जशविन कृष्णमूर्ति, हमजा पांगी, मुहम्मद अकरम, मोहम्मद हारिज अफनान, अजिब वाजदी, मुहम्मद नूरहानिफ, चे अहमद अल आतिफ चे जमान, मुहम्मद असीरफ रिफाई मोहम्मद अफिनिद, मोहम्मद हेयरिल (विकेटकीपर), मुहम्मद फतुल मुईन, नागिनेश्वरन सथनाकुमारन, सियाकिर इज़ुद्दीन
यह भी पढ़ें: U19 Asia Cup: जानें कब से खेला जाएगा एशिया कप का मुकाबला, यहां देखें पूरा शेड्यूल और फॉर्मेट
7. नेपाल: अशोक धामी (कप्तान), आशीष लुहार (विकेटकीपर), वंश छेत्री, नीरज कुमार यादव (विकेटकीपर), दिलसाद अली, अपराजित पौडेल, शुशील बहादुर रावल, दयानंद मंडल, नितेश कुमार पटेल, चंदन राम, रोशन बिश्वकर्मा, दर्श सोनार, निश्चल क्षेत्री, सिब्रिन श्रेष्ठ
8. श्रीलंका: विमथ दिनसारा (कप्तान), कविजा गमागे (उपकप्तान), दिमंथा महाविथाना, वीरन चामुदिथा, डुलनिथ सिगेरा, चमिका हेनातिगाला, अधम हिल्मी, चमारिन्दु नेथसारा, किथमा विदानपतिराना, सेठमिका सेनेविरत्ने, सनुजा निंदुवारा, कुगथास मथुलन, रसिथ निमसारा, विग्नेश्वरन आकाश, थारुशा नवोद्य।
