IPL 2025: SRH के ट्रेविस हेड ने रचा इतिहास, रोहित शर्मा और विराट कोहली को छोड़ा पीछे; ऐसा करने वाले…
ट्रेविस हेड ने आईपीएल में सबसे तेज हजार रन बनाने वाले दूसरे बल्लेबाज बने। उन्होंने यह उपलब्धि 575 गेंदों में हासिल की। मुंबई इंडियंस के खिलाफ 28 रनों की पारी खेलते हुए उन्होंने यह खास कारनामा किया।
- Written By: उज्जवल सिन्हा
ट्रेविस हेड (फोटो-सोशल मीडिया)
स्पोर्ट्स डेस्क: आईपीएल 2025 का 33वां मुकाबला मुंबई इंडियंस और सनराइजर्स हैदराबाद के बीच खेला गया। इस मुकाबले में सनराइजर्स हैदराबाद के धाकड़ बल्लेबाज ट्रेविस हेड ने खास उपलब्धि हासिल की। ट्रेविस हेड के इतिहास में सबसे तेज 1000 रन बनाने वाले दूसरे बल्लेबाज बन गए। उन्होंने यह कारनामा मुंबई इंडियंस के खिलाफ मुकाबले में किया।
ट्रेविस हेड ने आईपीएल में महज 575 गेंदों में 1000 रन बनाने की उपलब्धि अपने नाम की। हेड ने मुंबई इंडियंस के खिलाफ 28 रनों की पारी खेली। इस दौरान उन्होंने अपना आईपीएल करियर में 1000 रन भी पूरे किए। सनराइजर्स हैदराबाद के लिए 2024 से ओपनिंग करते हुए ट्रेविस हेड ने यह कारनामा किया।
हेड सबसे तेज हजार रन बनाने वाले दूसरे बल्लेबाज बने
वह सबसे तेज 1000 रन बनाने वाले दूसरे बल्लेबाज बन गए। इस सूची में पहले नंबर पर आंद्रे रसेल हैं। जिन्होंने 545 गेंदों में 1000 रन पूरा किया था। वहीं इस सूची में हैदराबाद के बल्लेबाज हेनरिक क्लासेन भी शामिल हैं। वो तीसरे नंबर हैं। उन्होंने 594 गेंदों में यह उपलब्धि हासिल की थी।
सम्बंधित ख़बरें
चेन्नई को हराकर शान से प्लेऑफ में पहुंची SRH, गुजरात टाइटन्स का टिकट भी पक्का, अब इन 5 टीमों के बीच होगी जंग
चेपॉक में ईशान किशन का जलवा, अर्धशतकीय पारी खेलकर चेन्नई के जबड़े से छीनी जीत, SRH ने 5 विकेट से जीता मुकाबला
CSK vs SRH: चेपॉक में हैदराबाद ने चेन्नई को 180 रन पर रोका, कप्तान कमिंस ने 3 तो साकिब हुसैन ने झटके 2 विकेट
CSK फैंस को लगा सबसे बड़ा झटका! SRH के खिलाफ मैच में नहीं खेल रहे MS Dhoni, ऋतुराज ने बताया बड़ा कारण
1000 आईपीएल रन के लिए सबसे कम गेंदें ली गईं
- 545 – आंद्रे रसेल
- 575 – ट्रेविस हेड*
- 594 – हेनरिक क्लासेन
- 604 – वीरेंद्र सहवाग
- 610 – ग्लेन मैक्सवेल
- 615 – क्रिस गेल
- 617 – यूसुफ पठान
- 617 – सुनील नरेन
इस सूची में वीरेंद्र सहवाग भी शामिल हैं। जिन्होंने 604 गेंदों में 1000 रन पूरे किए थे। वो आईपीएल के इतिहास में सबसे तेज 1000 रन पूरा करने वाले पहले बल्लेबाज बने थे। हालांकि उसके बाद आंद्रे रसेल ने उनके रिकॉर्ड तो तोड़ दिया। इसके बाद पांचवें नंबर पर ऑस्ट्रेलिया के ऑलराउंडर ग्लेन मैक्सवेल हैं। उन्होंने 610 गेंदों में यह कारनामा किया है।
ट्रेविस हेड ने आईपीएल में पूरे किए 1000 रन
ट्रेविस हेड ने आईपीएल में 1000 रन पूरे किए। इसके साथ ही वो आईपीएल में 1000 रन या उससे अधिक बनाने वाले 99वें बल्लेबाज बन गए। ट्रेविस हेड ने सनराइजर्स हैदराबाद से पहले रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के लिए भी कुछ मैच खेले थे।
खेल जगत से जुड़ी हुई अन्य सभी ख़बरों को पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
ट्रेविस हेड का आईपीएल करियर
अब तक 32 मैचों में उनके नाम 37.25 की औसत और 174.06 की स्ट्राइक रेट से 1006 रन हैं। अपने 32वें मैच के अंत तक उन्होंने अब तक 578 गेंदों का सामना किया है और आईपीएल में अब तक एक शतक और पांच अर्द्धशतक बनाए हैं। आईपीएल इतिहास में सबसे ज़्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाजों की सूची में विराट कोहली सबसे आगे हैं, जिन्होंने अब तक 258 मैचों में 8252 रन बनाए हैं। शिखर धवन 6769 के साथ दूसरे और रोहित शर्मा 262 मैचों में 6684 रन के साथ तीसरे नंबर पर हैं।
