Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी न्यूज़
  • फैक्ट चेक
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो

  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • होम
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

दूसरी बार पिता बने ट्रेविस हेड, वाइफ जेसिका ने बेटे को दिया जन्म, यहां देखें फोटो

ट्रैविस हेड दूसरी बार पिता बन गए हैं। हेड की पत्नी जेसिका डेविस ने उनके दूसरे बच्चे को जन्म दिया है। हेड ने पिता बनने की जानकारी सोशल मीडिया पर शेयर की है।

  • By मृणाल पाठक
Updated On: Nov 08, 2024 | 12:50 PM

ट्रैविस हेड दूसरी बार पिता बने (सौजन्यः सोशल मीडिया)

Follow Us
Close
Follow Us:

स्पोर्ट्स डेस्क, नवभारत: भारत के दुश्मन कहे जाने वाले ऑस्ट्रेलिया के स्टार बल्लेबाज ट्रैविस हेड दूसरी बार पिता बन गए हैं। हेड की पत्नी जेसिका डेविस ने उनके दूसरे बच्चे को जन्म दिया है। हेड ने पिता बनने की जानकारी सोशल मीडिया पर शेयर की है। जहां उन्होंने अपने बेटे की तस्वीर भी शेयर की है।

हेड ने अपने बच्चे का नाम हैरिसन जॉर्ज हेड रखा है। उन्होंने सोशल मीडिया के जरिए कुछ तस्वीरें साझा कीं, जिसमें हेड का पूरा परिवार नजर आया। जहां उनके चेहरे पर मुस्कान दिखाई दे रही है। तस्वीरों को शेयर कर उन्होंने कैप्शन में लिखा- “दुनिया में आपका स्वागत है हैरिसन जॉर्ज हेड।”

ट्रेविस हेड पहले से ही एक बेटी के पिता हैं। उनकी लव स्टोरी काफी शानदार है। उन्होंने लंबे इंतजार के बाद जेसिका डेविस से 2023 में शादी की थी। हेड ने जेसिका से 2021 मे सगाई की थी। उसके बाद उनकी बेटी का जन्म उनकी शादी से पहले हुआ था। बेटी का जन्म 2022 में हुआ था।

यह भी पढ़ें- IND vs SA: सूर्यकुमार चोटिल, पहला टी20 खेलने पर सस्पेंस, ये खिलाड़ी करेगा कप्तानी!

जानकारी के लिए बता दें कि वनडे वर्ल्ड कप 2023 के फाइनल में ट्रैविस हेड ने भारत के खिलाफ शानदार पारी खेली और ऑस्ट्रेलिया को जीत दिलाई। ओपनिंग करने उतरे हेड ने 120 गेंदों पर 15 चौकों और 4 छक्कों की मदद से 137 रन बनाए। फाइनल में इस शानदार पारी के लिए हेड को ‘प्लेयर ऑफ द मैच’ के खिताब से नवाजा गया।

गौरतलब है कि ट्रेविस हेड ने अपने करियर में अब तक 49 टेस्ट, 69 वनडे और 38 टी20 अंतरराष्ट्रीय मैच खेले हैं। टेस्ट की 81 पारियों में उन्होंने 41.75 की औसत से 3173 रन बनाए हैं। इस दौरान उनके बल्ले से 3173 रन निकले हैं। इस दौरान हेड ने 7 शतक और 16 अर्धशतक लगाए हैं, जिसमें उनका सर्वोच्च स्कोर 175 रन रहा है। इसके अलावा वनडे में हेड ने 6 शतक और 16 अर्धशतक की मदद से 2645 रन बनाए हैं, जिसमें उनका सर्वोच्च स्कोर 154* रहा है। वहीं 37 टी20I पारियों में हेड ने 33.12 की औसत 1093 रन बनाए हैं।

यह भी पढ़ें- लाइव मैच में कप्तान शे होप से भिड़ गए अल्जारी जोसेफ; बोर्ड ने लिया ये बड़ा एक्शन, खत्म हो जाएगा करियर?

Travis head became a father for the second time wife jessica gave birth to a son

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Nov 08, 2024 | 12:50 PM

Topics:  

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.