टॉम लैथम ने हासिल की बड़ी उपलब्धि, टेस्ट क्रिकेट में न्यूजीलैंड के लिए ऐसा कारनामा करने वाले…
Tom Latham: न्यूजीलैंड के कप्तान टॉम लैथम ने वेस्टइंडीज के खिलाफ पहले टेस्ट में शतकीय पारी खेलते हुए इतिहास रच दिया। लैथम ने टेस्ट क्रिकेट में न्यूजीलैंड के लिए 6000 रन पूरे कर लिए।
- Written By: उज्जवल सिन्हा
टॉम लैथम (फोटो-सोशल मीडिया)
Tom Latham Completed 6000 Test Runs: वेस्टइंडीज के खिलाफ खेले जा रहे तीन टेस्ट मैचों की सीरीज के पहले मुकाबले के तीसरे दिन न्यूजीलैंड के कप्तान टॉम लैथम ने एक बड़ी उपलब्धि हासिल कर लिया। शतकीय पारी खेलने वाले लैथम न्यूजीलैंड की तरफ से टेस्ट क्रिकेट में 6,000 रन पूरे करने वाले पांचवें बल्लेबाज बने। टॉम लैथम ने दूसरी पारी में 250 गेंदों पर 12 चौकों की मदद से 145 रन की पारी खेली। इस पारी के दौरान 142वां रन बनाते ही उन्होंने टेस्ट क्रिकेट में अपने 6,000 रन पूरे कर लिए।
33 साल के टॉम लैथम ने अब तक अपने करियर में 89 टेस्ट मैचों की 160 पारियों में 14 शतक और 31 अर्धशतक लगाते हुए 38.98 की औसत से 6,003 रन बनाए हैं। उनका सर्वाधिक स्कोर नाबाद 264 रन रहा है। लैथम का वनडे में भी शानदार रिकॉर्ड है। 163 वनडे मैचों की 150 पारियों में 8 शतक और 26 अर्धशतक लगाते हुए वे 4,464 रन बना चुके हैं। उनका सर्वाधिक स्कोर नाबाद 145 रन है।
न्यूजीलैंड के लिए टेस्ट क्रिकेट में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले खिलाड़ी
| खिलाड़ी | रन |
|---|---|
| केन विलियमसन | 9,337 |
| रॉस टेलर | 7,683 |
| स्टीफन फ्लेमिंग | 7,172 |
| ब्रेंडन मैकुलम | 6,453 |
| टॉम लैथम (अब तक) | 6,003 |
न्यूजीलैंड के लिए टेस्ट क्रिकेट में सबसे ज्यादा रन पूर्व कप्तान केन विलियमसन ने बनाए हैं। 106 टेस्ट मैचों की 188 पारियों में 33 शतक और 38 अर्धशतक लगाते हुए विलियमसन ने 9,337 रन बनाए हैं। दूसरे स्थान पर पूर्व कप्तान रॉस टेलर हैं। टेलर ने 2007 से 2022 के बीच 112 टेस्ट में 19 शतक और 35 अर्धशतक की मदद से 7,683 रन बनाए हैं।
सम्बंधित ख़बरें
West Indies Championship में बल्लेबाजों के लिए पिच बनी खतरा, जेडन सील्स की गेंद से ये बल्लेबाज हुआ घायल
Bangladesh को न्यूजीलैंड के खिलाफ जीत के बाद भी लगा झटका, ICC ने पूरी टीम पर लगाया जुर्माना
BAN vs NZ: नाहिद की घातक गेंदबाजी, शांतो-तंजीम की फिफ्टी; बांग्लादेश ने न्यूजीलैंड को 6 विकेट से हराया
BAN vs NZ: नाहिद राणा के पंजे से न्यूजीलैंड ढेर, बांग्लादेश को मिला 199 रनों का टारगेट
यह भी पढ़ें: मिचेल स्टार्क ने रचा इतिहास, टेस्ट क्रिकेट में ऐसा कारनामा करने वाले पहले ऑस्ट्रेलियाई बने
स्टीफन फ्लेमिंग तीसरे स्थान पर हैं। पूर्व कप्तान ने 1994 से 2008 के बीच 9 शतक और 46 अर्धशतक की मदद से 7,172 रन बनाए। चौथे स्थान पर पूर्व कप्तान और विकेटकीपर बल्लेबाज ब्रैंडन मैक्कुलम हैं। मैक्कुलम ने 2004 से 2016 के बीच 101 टेस्ट मैचों की 176 पारियों में 12 शतक और 31 अर्धशतक लगाते हुए 6,453 रन बनाए। न्यूजीलैंड के लिए टेस्ट क्रिकेट में 6,000 या उससे अधिक रन बनाने वाले सभी बल्लेबाज कप्तान रहे हैं।
1079 दिनों के बाद लैथम का शतक
टॉम लैथम ने का यह शतक 1079 दिनों के बाद आया है। इसके साथ ही उन्होंने 39 पारियों का इंतजार भी खत्म किया। इससे पहले टॉम लैथम ने दिसंबर 2022 में शतक जड़ा था। यह शतक पाकिस्तान के खिलाफ कराची में आया था। टॉम लैथम ने 179 गेंदों का सामना करते हुए क्राइस्टचर्च टेस्ट की दूसरी पारी में अपना शतक पूरा किया। यह उनके टेस्ट करियर का 14वां शतक है। वहीं उन्होंने वेस्टइंडीज के खिलाफ पहला टेस्ट शतक लगाया।
