-
सोम, 22 जून 2026 ई-पेपर
- Hindi News »
- Sports »
- Cricket »
- Today Suresh Raina Is Celebrating His 38th Birthday Know Some Interesting Things About Him
भारत के धाकड़ खिलाड़ी और Mr. IPL के नाम से मशहूर सुरेश रैना का बर्थडे, जानें उनके बारे में कुछ रोचक बातें
- Written By: मृणाल पाठक
टीम इंडिया के पूर्व क्रिकेटर सुरेश रैना टीम के धाकड़ खिलाड़ियों में से एक थे। जिन्होंने कई मौको पर भारत को जीत दिलाई है। रैना ने वनडे और टी20 क्रिकेट में अपनी अलग पहचान बनाई। आज उनका 38वां जन्मदिन है।

सुरेश रैना (सौजन्यः सोशल मीडिया)
स्पोर्ट्स डेस्क, नवभारत: भारत में एक से बढ़कर एक क्रिकेट जगत में सुरामाओं ने जन्म लिया। जिन्होंने अपने खेल से ना केवल बारत में बल्कि विदेशों में भी डंका बचाया। ऐसे कई खिलाड़ी भी रहे, जो अपने खेल के साथ-साथ अपने लूक के लिए भी लड़कियों के दिल पर राज किया है। आज एक ऐसे ही खिलाड़ी का जन्मदिन है, जो काफी हैंडसम, अपनी शानदार फिल्डिंग और बल्लेबाजी के लिए मशहूर था। आज (27 नवंबर) Mr. IPL के नाम से फेमस सुरेश रैना का जन्मदिन है। वह आज अपना 38वां जन्मदिन मना रहे हैं।
टीम इंडिया के पूर्व क्रिकेटर सुरेश रैना टीम के धाकड़ खिलाड़ियों में से एक थे। जिन्होंने कई मौको पर भारत को जीत दिलाई है। रैना ने वनडे और टी20 क्रिकेट में अपनी अलग पहचान बनाई। उनका जन्म 27 नवंबर 1986 को गाजियाबाद में हुआ। तो चलिए जानते हैं रैना के जन्मदिन पर उनके करियर की कुछ अहम बातें…
डेब्यू पर 0 पर आउट हुए थे रैना
30 जुलाई 2005 को सुरेश रैना ने श्रीलंका के खिलाफ वनडे डेब्यू किया था। उन्हें तत्कालीन कप्तान राहुल द्रविड़ ने डेब्यू कैप दी थी। हालांकि रैना का पहला मैच काफी खराब रहा था। रैना ने पहली ही गेंद पर अपना विकेट गंवा दिया, उन्हें मुरलीधरन ने 0 पर एलबीडब्लू आउट कर दिया। हालांकि, इसके बाद रैना ने कभी पीछे मुड़कर नहीं देखा।
सम्बंधित ख़बरें
राशिद खान ने IPL में हासिल की बड़ी उपलब्धि, सुरेश रैना का सालों पुराना रिकॉर्ड ध्वस्त, इस मामले में बने नंबर-1
IPL 2026 में GT के खिलाफ ऋतुराज गायकवाड़ का बड़ा कारनामा, धोनी और रैना जैसे दिग्गजों की फेहरिस्त में हुए शामिल
IPL Records: संजू सैमसन ने धोनी-रैना को छोड़ा पीछे, इस खास मामले में सबसे तेज भारतीय बनकर रचा कीर्तिमान
IPL के वो 5 दिग्गज जो कभी नहीं जीत पाए ऑरेंज कैप, 2 खिलाड़ी तो 2008 से अब तक खेल रहे, देखें लिस्ट
सुरेश रैना के रिकॉर्ड
सुरेश रैना ने अपने करियर में कई रिकॉर्ड बनाए और टी20 वर्ल्ड कप 2010 में रैना ने एक बड़ी उपलब्धि हासिल की। रैना ने साउथ अफ्रीका के खिलाफ वर्ल्ड टी20 मैच में शतक लगाया और नंबर 3 पर बल्लेबाजी करते हुए टी20 शतक बनाने वाले पहले बल्लेबाज बन गए। रैना टेस्ट, वनडे और टी20 में शतक लगाने वाले भारत के पहले क्रिकेटर हैं।
खेल जगत से जुड़ी खबरों को पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें…
टी20 और IPL के सिकंदर थे रैना
सुरेश रैना टी20 में 6000 और 8000 रन बनाने वाले भारत के पहले क्रिकेटर हैं। रैना ने चेन्नई सुपर किंग्स, गुजरात लायंस, टीम इंडिया और उत्तर प्रदेश के लिए खेलते हुए यह उपलब्धि हासिल की। सुरेश रैना को यूं ही मिस्टर आईपीएल नहीं कहा जाता। वे आईपीएल में 5000 रन पूरे करने वाले पहले क्रिकेटर बन गए। वहीं रैना ने लगातार 7 सीजन में 400 से ज्यादा रन बनाए, वह ऐसा करने वाले इकलौते आईपीएल खिलाड़ी हैं।
सुरेश रैना इकलौते भारतीय क्रिकेटर हैं जिन्होंने वर्ल्ड कप के साथ-साथ टी20 वर्ल्ड कप में भी शतक लगाया है। हालांकि इतने सारे रिकॉर्ड के बावजूद सुरेश रैना का करियर महज 33 साल की उम्र में खत्म हो गया।
धोनी के साथ लिया संन्यास
भारत के पूर्व कप्तान एमएस धोनी ने 15 अगस्त 2020 को संन्यास का ऐलान किया था। इसी दिन सुरेश रैना ने भी इंटरनेशमल क्रिकेट को अलविदा कह दिया था। वह धोनी के काफी करीबी मानें जाते हैं। हालांकि सुरेश रैना ने संन्यास लेने से पहले भारतीय चयनकर्ताओं पर बड़े आरोप भी लगाए थे। रैना ने एक इंटरव्यू में चयनकर्ताओं के खिलाफ नाराजगी जाहिर करते हुए कहा था कि वे परेशानी को सामने वाले के सामने नहीं बताते। वहीं 2018 से टीम इंडिया से बाहर चल रहे रैना ने खुलासा किया था कि चयनकर्ताओं ने उन्हें टीम से बाहर करने की कोई वजह नहीं बताी थी।
Today suresh raina is celebrating his 38th birthday know some interesting things about him
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
Aaj Ka Rashifal 22 June 2026: सोमवार को चमकेगा इन राशियों का भाग्य, जानें अपना-अपना भविष्यफल
Jun 22, 2026 | 12:10 AMBEST को बेस्ट बनाएंगे; वेतन में भी होगी बढ़ोतरी, एकनाथ शिंदे के आश्वासन से खत्म हुई BEST की हड़ताल
Jun 21, 2026 | 11:59 PMमानसून 5 दिन पीछे, अब अल-नीनो बढ़ाएगा मुश्किलें? इन 12 राज्यों पर सबसे बड़ा खतरा, इमरजेंसी तैयारी शुरू!
Jun 21, 2026 | 11:19 PMPM Modi 45 मिनट तक दिल्ली एयरपोर्ट पर क्यों रुके? वजह जानकर चौंक जाएंगे- VIDEO
Jun 21, 2026 | 11:12 PMKolkata: सुहरावर्दी एवेन्यू का नाम बदलने पर घमासान, TMC विधायक ने निगम के फैसले पर उठाए सवाल
Jun 21, 2026 | 11:10 PM‘प्रोटेक्शन या ओवरएक्शन?’ जैकलिन फर्नांडीस का हाथ पकड़ना पड़ा भारी, बॉडीगार्ड पर फूटा लोगों का गुस्सा
Jun 21, 2026 | 11:10 PMमुंबई में सपने नहीं, पहले किराया देता है झटका! युवक का मजेदार वीडियो वायरल
Jun 21, 2026 | 11:03 PMवीडियो गैलरी

वाराणसी की मस्जिद पर पाकिस्तान ने उगला जहर, भारत के जवाब से बोलती बंद; देखें VIDEO
Jun 21, 2026 | 09:08 PM
तमिलनाडु की फैक्ट्री में अमोनिया गैस लीक से 7 की मौत, 40 से अधिक घायल अस्पताल में भर्ती; देखें VIDEO
Jun 21, 2026 | 08:57 PM
वाराणसी में उद्घाटन से चंद घंटे पहले रेस्टोरेंट पर चला सरकारी बुलडोजर, वजह जानकर उड़ जाएंगे होश; देखें VIDEO
Jun 21, 2026 | 08:46 PM
वायरल VIDEO के बाद फिर नया बवाल, भड़कीं इटली की PM मेलोनी! ट्रंप को अब क्या बोल दिया?
Jun 21, 2026 | 07:23 PM
अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर योगमय हुआ देश, पीएम मोदी-शाह-एस जयशंकर समेत दिग्गज नेताओं ने किया योग- VIDEO
Jun 21, 2026 | 02:40 PM
कानपुर के मशहूर ‘बोतल बाबा’ पर लगा दुष्कर्म के प्रयास का संगीन आरोप, मचा हड़कंप, देखें VIDEO
Jun 20, 2026 | 10:25 PM














