तिलक वर्मा (फोटो-सोशल मीडिया)
स्पोर्ट्स डेस्क: आईपीएल 2025 का 16वां मुकाबला लखनऊ सुपर जायंट्स और मुंबई इंडियंस के बीच खेला गया। इस मुकाबले में लखनऊ ने 12 रनों से जीत हासिल करके दूसरी जीत दर्ज की है। इस मैच में मुंबई इंडियंस के बल्लेबाज तिलक वर्मा बिना आउट हुए ही पवेलियन वापस चले गए। जिसके बाद उन्हें रिटायर्ड आउट दे दिया गया।
तिलक वर्मा शुक्रवार 4 अप्रैल को लखनऊ के भारत रत्न श्री अटल बिहारी वाजपेयी इकाना क्रिकेट स्टेडियम में लखनऊ सुपर जायंट्स बनाम मुंबई इंडियंस के बीच हुए मैच में रिटायर्ड आउट होने वाले आईपीएल के इतिहास के चौथे बल्लेबाज बन गए। वर्मा ने लय बनाए रखने के लिए संघर्ष किया और 23 गेंदों पर 25 रन बनाकर रिटायर्ड आउट हो गए, जबकि मुंबई को अंतिम सात गेंदों पर 24 रन की जरूरत थी। मुंबई अंततः 12 रन से हार गई।
तिलक वर्मा को नौवें ओवर में पांचवें नंबर पर बल्लेबाजी के लिए बुलाया गया, लेकिन वह क्रीज पर शांत दिखे। 22 वर्षीय इस खिलाड़ी को पूरी पारी के दौरान संघर्ष करना पड़ा और वह अपने शॉट की टाइमिंग सही नहीं कर पा रहे थे। जिसके कारण उन्हें वापस बुलाया गया। जिसके बाद वो रिटायर्ड आउट हो गए।
Batting at 25 off 23 in the run chase, #TilakVarma retired himself out to make way for Mitchell Santner! 🤯
Only the 4th time a batter has retired out in the IPL!
Watch LIVE action ➡ https://t.co/nH2UGjQY0t #IPLonJioStar 👉 #LSGvMI, LIVE NOW on Star Sports 1, Star Sports 1… pic.twitter.com/NJ0C0F8MvL
— Star Sports (@StarSportsIndia) April 4, 2025
खेल जगत से जुड़ी अन्य सभी ख़बरों को पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
हार के बाद मुंबई इंडियंस के कप्तान हार्दिक पांड्या ने कहा कि वह पूरी जिम्मेदारी लेते हैं। उन्होंने कहा कि मैं पूरी जिम्मेदारी लेता हूं। यह स्पष्ट था (तिलक के रिटायर्ड आउट होने पर)। हमें कुछ हिट की जरूरत थी। क्रिकेट में ऐसे दिन आते हैं। जब आप कोशिश करते हैं लेकिन वह सफल नहीं होता। अगर टीम के तौर पर काम की बात की जाए तो हमें बेहतर क्रिकेट खेलना है, सही कॉल लेनी है और आक्रामकता के साथ खेलना है। लखनऊ ने पहले खेलते हुए 203 रन बनाए। जवाब में मुंबई इंडियंस की टीम 191 रन ही बना सकी।