-
बुध, 29 जुलाई 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- Sports »
- Cricket »
- Team Indias Star Fast Bowler Ishant Sharmas 37th Birthday Cricket Statistics And Career
Birthday Special: कद ऊंचा, रफ्तार का वार और बुलंद हौसले, ये है ईशांत शर्मा की प्रेरणादायक कहानी
- Written By: संजय सिंह बिष्ट
Ishant Sharma Birthday: टीम इंडिया स्टार गेंदबाजों में से एक ईशांत शर्मा आज यानी 2 सितंबर 2025 को 37 साल के हो चुके हैं। अब तक वो टीम इंडिया के 100 से ज्यादा टेस्ट मुकाबले खेले जा चुके हैं।

ईशांत शर्मा (फोटो- सोशल मीडिया)
Ishant Sharma’s 37th Birthday: भारतीय क्रिकेट टीम के स्टार गेंदबाज ईशांत शर्मा मौजूदा वक्त में टीम इंडिया से दूर हैं। इस वर्ष 2025 में वो अपना 37वां जन्मदिन मना रहे हैं। एक वक्त वो टीम इंडिया के सबसे अहम गेंदबाज थे। उन्होंने कई बार टेस्ट मुकाबलों के दौरान विदेशी धरती पर अपनी प्रतिभा का लौहा मनवाया है। अपनी लंबी कद-काठी और स्विंग गेंदबाजी से कई बार उन्होंने भारतीय टीम के अहम मुकाबलों में जीत दिलाई है। विदेशी पिचों पर प्रभावित कर चुके ईशांत 300 से अधिक टेस्ट विकेट लेने वाले सिर्फ तीसरे भारतीय तेज गेंदबाज हैं।
2 सितंबर 1988 को दिल्ली में जन्मे ईशांत शर्मा के पिता विजय शर्मा एयर कंडीशनर ठीक करने का काम करते थे। पिता सिर पर एसी रखकर उसे 4-5 मंजिल तक पहुंचाते। यह काम भी ऐसा था, जो सिर्फ गर्मियों के समय में ही होता था। इन चार-पांच महीनों की कमाई पर ही पूरे परिवार को सालभर का खर्चा चलाना पड़ता।
आर्थिक तंगी के कारण 14 वर्ष की उम्र से खेला क्रिकेट
आर्थिक तंगी के बीच पले-बढ़े ईशांत शर्मा ने 14 साल की उम्र में क्रिकेट खेलना शुरू किया। ईशांत और विराट कोहली साथ ही जूनियर क्रिकेट खेले थे। इस दौरान उन्हें प्रतिदिन 150 रुपये रोजाना भत्ते के तौर पर मिलते थे। इसने परिवार पर पड़ने वाले आर्थिक बोझ को कुछ हद तक कम किया।
सम्बंधित ख़बरें
Anup Jalota Birthday: 37 साल छोटी एक्ट्रेस के साथ जुड़ा नाम, भजन से बनाई पहचान, विवादों ने भी बटोरी सुर्खियां
Sanjay Dutt Birthday: स्टारडम के बीच मौत के बेहद करीब पहुंच गए थे संजय दत्त, फिर एक घटना ने बदल दी पूरी कहानी
पाकिस्तान में कप्तानी को लेकर रार! टेस्ट कप्तान बनते ही बाबर ने PCB के सामने रखी बड़ी शर्त, शाहीन का पत्ता कट
Dhanush Birthday: शेफ बनना चाहते थे धनुष, किस्मत ने बनाया सुपरस्टार, जानिए शानदार सफर की कहानी
इशांत शर्मा (सौजन्यः सोशल मीडिया)
लंबी कद-काठी के चलते ईशांत को कई बार भारतीय पिचों पर भी अप्रत्याशित उछाल मिलता था। अपनी गेंदबाजी से सभी को प्रभावित करने वाले ईशांत ने 18 साल की उम्र में रणजी ट्रॉफी में डेब्यू किया। जब ईशांत सिर्फ 19 साल के थे, तो उन्हें इंटरनेशनल क्रिकेट में भी मौका मिल गया।
शरीर दुबला-पतला लेकिन गेंदबाजी कमाल की
करियर की शुरुआती स्टेज में दुबले-पतले ईशांत ने अपनी रफ्तार, उछाल और पैशन से भारतीय क्रिकेट में नैसर्गिक तेज गेंदबाजी के नए दौर की शुरुआत की थी। उन्होंने अच्छा प्रभाव छोड़ा और पैसा भी ठीक-ठाक मिलना शुरू हो गया था। बताया जाता है कि एक दिन ईशांत मॉल से 42 हजार के स्पीकर्स ले आए। उन्होंने दुकानदार को 30 हजार रुपए दिए थे। बाकी 12 हजार रुपए पिता को स्पीकर्स की डिलीवरी के वक्त देने थे। जब पिता को पता चला कि बेटे ने स्पीकर्स पर इतना मोटा खर्चा किया है, तो उन्होंने ईशांत की मां को बताया कि वह एक स्कूटर लेने की सोच रहे थे, लेकिन बेटे ने स्पीकर्स पर ही इतना खर्चा कर दिया। स्पष्ट था कि भले ही अब ईशांत अच्छी कमाई करने लगे थे, लेकिन पिता को अब भी एक-एक पैसे की कद्र थी।
ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ सीरीज में रहे नंबर-1 गेंदबाज
ऑस्ट्रेलियाई टीम साल 2008 में भारत के दौरे पर चार मुकाबलों की टेस्ट सीरीज खेलने आई थी। ईशांत शर्मा ने सभी मुकाबले खेले। वह सीरीज में सर्वाधिक विकेट लेने वाले संयुक्त रूप से नंबर-1 गेंदबाज रहे। ईशांत ने 27.07 की औसत के साथ 15 विकेट हासिल किए। इतने ही विकेट हरभजन सिंह ने भी लिए। जनवरी 2008 में पर्थ में खेले गए भारत-ऑस्ट्रेलिया के मुकाबले को शायद ही कोई भूल सकता है, जिसमें दूसरी पारी के दौरान ईशांत ने नौ ओवरों का शानदार स्पेल डाला था। अपनी स्टीक लेंथ और तेज गति से ईशांत ने रिकी पोंटिंग को बहुत तंग किया था। अंत में ईशांत ने ही पोंटिंग को आउट किया।
भारतीय खिलाड़ी (सौजन्यः सोशल मीडिया)
ईशांत शर्मा काफी समय तक भारतीय क्रिकेट के पेस अटैक के अगुवा रहे। उनको वर्क-हॉर्स भी कहा जाता था। ये ईशांत की लगातार बॉलिंग करने की क्षमता थी। हालांकि, करियर में उतार-चढ़ाव भी रहे और ईशांत कई बार निरंतरता की कमी से जूझते रहे। करियर के शुरुआती स्टेज पर 90 मील प्रति घंटा की स्पीड से बॉलिंग करने वाले ईशांत की रफ्तार धीरे-धीरे कम होती गई थी। साल 2012 में ईशांत ने टेस्ट क्रिकेट में पांच मैच खेले, लेकिन सिर्फ सात ही विकेट हासिल कर सके। हालांकि, उन्होंने साल 2014 में शानदार वापसी करते हुए आठ मुकाबलों में 38 विकेट लिए।
फरवरी 2014 में ईशांत शर्मा ने ऑकलैंड टेस्ट में न्यूजीलैंड के खिलाफ 9 विकेट हासिल किए। हालांकि, टीम इंडिया मैच 40 रन से हार गई। जुलाई 2014 में ईशांत शर्मा ने लॉर्ड्स में इंग्लैंड के खिलाफ सात विकेट चटकाए। उनके इस शानदार प्रदर्शन के दम पर भारत ने मुकाबला अपने नाम किया, लेकिन घुटने की चोट के कारण ईशांत 2015 के एकदिवसीय विश्व कप से चूक गए। अगले साल व्हाइट बॉल क्रिकेट से उनका सफर खत्म हो गया।

ईशांत शर्मा के आंकड़ें
ईशांत शर्मा ने साल 2018 में कुल 11 टेस्ट खेले, जिसमें 21.80 की औसत के साथ 41 विकेट हासिल किए। अगले साल उन्होंने 6 टेस्ट में 25 शिकार किए, लेकिन 2021 के बाद उन्हें फिर कभी टेस्ट टीम में मौका नहीं मिल सका। ईशांत शर्मा के टेस्ट करियर को देखें, तो उन्होंने 105 मुकाबलों की 188 पारियों में 32.40 की औसत के साथ 311 विकेट अपने नाम किए। इस दौरान उन्होंने 11 बार पारी में पांच या इससे अधिक विकेट चटकाए।
यह भी पढ़ें: महिला वर्ल्ड कप की प्राइज मनी में इजाफा, झूलन गोस्वामी ने बताया क्यों है ये अहम
ईशांत ने भारत की ओर से 80 वनडे मुकाबले खेले, जिसमें 30.98 की औसत के साथ 115 विकेट लिए, जबकि 14 टी20 मुकाबलों में उन्होंने आठ शिकार किए। ईशांत शर्मा ने फर्स्ट क्लास करियर के 154 मुकाबलों में 486 विकेट हासिल किए। वहीं, 135 लिस्ट-ए मुकाबलों में उनके नाम 192 विकेट दर्ज हैं। क्रिकेट में उत्कृष्ट प्रदर्शन के चलते इशांत शर्मा को साल 2020 में ‘अर्जुन पुरस्कार’ से सम्मानित किया गया।
ईशांत कपिल देव के बाद भारत के सिर्फ ऐसे दूसरे दाएं हाथ के तेज गेंदबाज हैं जिन्होंने टेस्ट क्रिकेट में 300 विकेट लिए हैं और 100 या उससे अधिक टेस्ट मैच खेले हैं।
एजेंसी इनपुट के साथ
Team indias star fast bowler ishant sharmas 37th birthday cricket statistics and career
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
WhatsApp Web पर आ गई Calling, कई यूजर्स हो रहे परेशान, कॉल नहीं हो रही, फीचर गायब, क्या है सही करने का तरीका?
Jul 29, 2026 | 05:56 PMजनता सहे लोकल के झटके, पर BMC के माननीयों को स्कॉर्पियो में होता है पीठ दर्द! अब चाहिए महंगी इनोवा क्रिस्टा
Jul 29, 2026 | 05:51 PMभोपाल में किसानों का भारी बवाल! कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान के घर के बाहर जुटे प्रदर्शनकारी, मचा हड़कंप
Jul 29, 2026 | 05:46 PMकंगना का पुतला लेकर भागा इंस्पेक्टर, पीछे-पीछे भागीं महिला कार्यकर्ता; लखनऊ में हाई वोल्टेज ड्रामा- VIDEO
Jul 29, 2026 | 05:38 PMदीपिका पादुकोण से रश्मिका मंदाना तक, अल्लू अर्जुन की राका में दिखेगा सितारों का मेला, दो पार्ट में आएगी फिल्म
Jul 29, 2026 | 05:36 PMBihar Teacher Vacancy 2026: बिहार में 32388 शिक्षकों की भर्ती का रास्ता साफ, BPSC को भेजी गई अधियाचना
Jul 29, 2026 | 05:33 PMअब या तो मैं जाऊंगा या सरकार, मनोज जरांगे पाटिल ने दी 29 अगस्त से अंतिम निर्णायक आंदोलन की चेतावनी
Jul 29, 2026 | 05:22 PMवीडियो गैलरी

लोकसभा में डॉ. श्रीकांत शिंदे का बड़ा बयान, नीट परीक्षा प्रणाली में बताए बड़े सुधार-VIDEO
Jul 29, 2026 | 01:45 PM
भोपाल में किसान आंदोलन से जनजीवन अस्त-व्यस्त, लोगों ने प्रशासन से की बेहतर व्यवस्था की मांग-VIDEO
Jul 29, 2026 | 01:13 PM
‘युवाओं को हाशिए पर मत डालिए’… लोकसभा में ओवैसी की मोदी सरकार को खुली चेतावनी-VIDEO
Jul 29, 2026 | 12:44 PM
मामा बचा लो…बर्बाद हो गए! मूंग की मांग पर भोपाल में सड़क पर उतरे किसान, CM हाउस घेरने की तैयारी, देखें VIDEO
Jul 28, 2026 | 10:16 PM
शादी से इनकार! सनकी प्रेमी ने बीच सड़क पर प्रेमिका को बाइक से मीलों तक घसीटा, रूह कंपा देने वाला देखें VIDEO
Jul 28, 2026 | 09:56 PM
नौकरी मिली फिर भी बेरोजगार! भोपाल में चयनित शिक्षकों का हल्ला बोल, शादी टूटने की आई नौबत; देखें VIDEO
Jul 28, 2026 | 09:54 PM














