बांग्लादेश के खिलाफ T20 सीरीज के लिए भारतीय टीम का हुआ ऐलान, इन खिलाड़ियों को मिली जगह
बीसीसीआई ने बांग्लादेश के खिलाफ खेले जाने वाले तीन टी20 मैचों के लिए भारत की टीम का ऐलान कर दिया है। बांग्लादेश के खिलाफ तीन मैच 6, 9 और 12 अक्टूबर को खेले जाने हैं।
- Written By: आकाश मसने
फाइल फोटो (साेर्स: सोशल मीडिया)
मुंबई: बीसीसीआई ने शनिवार रात को बांग्लादेश के खिलाफ खेले जाने वाले तीन टी20 मैचों के लिए भारत की टीम का ऐलान कर दिया है। बांग्लादेश के खिलाफ तीन टी20 मैच 6, 9 और 12 अक्टूबर को खेले जाने हैं। भारत और बांग्लादेश के बीच दो मैचों के टेस्ट सीरीज चल रही है। भारत ने पहला टेस्ट मैच जीत कर शृंखला में 1-0 से बढ़त बना ली है। वहीं, दूसरा टेस्ट कानपुर में खेला जा रहा है।
बांग्लादेश के खिलाफ तीन मैचों की टी-20 सीरीज के लिए घोषित की गई इस टीम में कई नए चेहरों को तरजीह दी गई है। वहीं टीम का नेतृत्व सूर्यकुमार यादव करेंगे। विकेट कीपर के तौर पर संजू सैमसन व जितेश शर्मा को जगह मिली है। जबकि ईशान किशन की वापसी नहीं हुई है।
NEWS 🚨 – #TeamIndia’s squad for T20I series against Bangladesh announced. More details here – https://t.co/7OJdTgkU5q #INDvBAN @IDFCFIRSTBank pic.twitter.com/DOyz5XGMs5 — BCCI (@BCCI) September 28, 2024
सम्बंधित ख़बरें
वैभव सूर्यवंशी के लिए इंग्लैंड में बना नियम! टीम इंडिया के साथ खेलेंगे मैच, पर ड्रेसिंग रूम होगा बिल्कुल अलग
फ्री हिट, इम्पैक्ट प्लेयर और DRS से जुड़े नियमों में बदलाव, BCCI और ICC भी कर सकते हैं विचार
आयरलैंड सीरीज से पहले भारत को बड़ा झटका, स्टार स्पिनर वरुण चक्रवर्ती हुए बाहर
Breaking: इंग्लैंड के खिलाफ वनडे सीरीज के लिए भारतीय टीम का ऐलान, हार्दिक चूके
आईपीएल में जलवा बिखेरने वालों को मिली जगह
आईपीएल में लखनऊ सुपर जायंट्स के लिए खेलते हुए अपनी तेज गेंदबाजी से सुर्खियां बटोरने वाले गेंदबाज मयंक यादव को बांग्लादेश के खिलाफ घरेलू टी20 सीरीज के लिए भारतीय टीम जगह गई। वहीं आईपीएल 2024 में भी प्रभावित करने वाले ऑलराउंडर नितीश कुमार रेड्डी को 15 सदस्यीय टीम में चुना गया है।
कई खिलाड़ियों को दिया गया आराम
जुलाई में श्रीलंका दौरे पर गई टीम में से चयनकर्ताओं ने शुभमन गिल, यशस्वी जायसवाल, अक्षर पटेल, ऋषभ पंत, मोहम्मद सिराज और खलील अहमद को बाहर रखा है। भारत को अगले महीने घरेलू मैदान पर तीन टेस्ट खेलने हैं, जिसके बाद ऑस्ट्रेलियाई दौरा होगा, ऐसे में टेस्ट नियमित खिलाड़ियों को आराम दिया गया है।
बता दें कि तीन मैचों की सीरीज की शुरूआत 6 अक्टूबर को ग्वालियर से होगी। अगले दो मैच नई दिल्ली और हैदराबाद में खेले जाएंगे। इस सीरीज के लिए जिम्बाब्वे में अपने दूसरे टी20 मैच में शतक जड़ने वाले युवा बल्लेबाज अभिषेक शर्मा की टीम में वापसी हुई है।
इस प्रकार है टीम
सूर्यकुमार यादव (कप्तान) अभिषेक शर्मा, संजू सैमसन (विकेटकीपर), रिंकू सिंह, हार्दिक पंड्या, रियान पराग, नितीश कुमार रेड्डी, शिवम दुबे, वाशिंगटन सुंदर, रवि बिश्नोई, वरुण चक्रवर्ती, जितेश शर्मा (विकेटकीपर), अर्शदीप सिंह, हर्षित राणा, मयंक यादव
