बांग्लादेश के खिलाफ इस खिलाड़ी ने जीता इम्पैक्ट प्लेयर का पुरस्कार, BCCI ने शेयर किया VIDEO
Team India's Impact Player Medal: भारतीय टीम ने बांग्लादेश को 41 रनों से हराकर एशिया कप के फाइनल में जगह बना ली है। इस जीत के बाद शानदार प्रदर्शन करने वाले कुलदीप को बीसीसीआई के तरफ पुरस्कार दिया गया।
- Written By: उज्जवल सिन्हा
इम्पैक्ट प्लेयर मेडल (फोटो-सोशल मीडिया)
Team India’s Impact Player Medal: एशिया कप में भारतीय टीम ने अपनी शानदार प्रदर्शन जारी रखते हुए लगातार पांच जीत दर्ज की है। सुपर-4 में बांग्लादेश को 41 रनों से हराकर भारतीय टीम फाइनल में पहुंच गई है। इस जीत में कई खिलाड़ियों ने अहम योगदान दिया। अभिषेक शर्मा को शानदार प्रदर्शन के लिए मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार दिया गया। वहीं कुलदीप यादव को बीसीसीआई की तरफ से एक खास पुरस्कार दिया गया है।
कुलदीप ने बांग्लादेश के खिलाफ 4 ओवर में 18 रन देकर 3 विकेट चटकाए। कुलदीप के इस प्रदर्शन से भारतीय टीम ने जीत हासिल कर ली। कुलदीप को शानदार गेंदबाजी के लिए इम्पैक्ट प्लेयर ऑफ द मैच का पुरस्कार दिया गया। कुलदीप को यह पुरस्कार परफॉर्मेंस एनालिस्ट हरि मोहन प्रसाद ने प्रदान किया।
बीसीसीआई ने वीडियो किया शेयर
बीसीसीआई द्वारा सोशल मीडिया पर साझा किए गए एक वीडियो में विश्लेषक ने बाएं हाथ के कलाई के स्पिनर की अपनी विविधताओं से विरोधियों को परेशान करने के लिए जमकर प्रशंसा की। मोहन ने कहा कि इम्पैक्ट प्लेयर अवॉर्ड उस खिलाड़ी को जाता है जिसने गेंद से शानदार प्रदर्शन किया। आज के टी20 क्रिकेट में बहुत कम खिलाड़ी ऐसे हैं जो स्पिन, ड्रिफ्ट और डिप जैसी कलाओं को इतनी निरंतरता से दिखा पाते हैं। इसलिए यह अवॉर्ड जाता है कुलदीप यादव को दिया जाता है।
सम्बंधित ख़बरें
वैभव सूर्यवंशी की अगले महीने टीम इंडिया में एंट्री पक्की? पूर्व कोच रवि शास्त्री का बयान, कहा- उसे जल्द भारत..
सुपरस्टार कल्चर पर गौतम गंभीर से अलग सोच रखते हैं राहुल द्रविड़, कहा- हर खेल को उसके हीरो की जरूरत होती है
नीदरलैंड्स में बजा भारतीय क्रिकेटर्स का डंका! पीएम मोदी बोले- डच क्रिकेट को ऊंचाइयों पर ले जा रहे हैं इंडियंस
IPL 2026 फाइनल के बीच अहमदाबाद में मचेगी खलबली! भारत आ रहे हैं PCB चीफ मोहसिन नकवी?
एशिया कप में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज बने कुलदीप
कुलदीप यादव एशिया कप (ODI और T20 दोनों मिलाकर) में भारत की तरफ से सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज बन गए हैं। उन्हें रविंद्र जडेजा के रिकॉर्ड (29 विकेट) को तोड़ने के लिए एशिया कप 2025 के भारत बनाम बांग्लादेश मैच में सिर्फ दो विकेट की जरूरत थी।कुलदीप ने यह रिकॉर्ड परवेज हुसैन इमोन और रिशाद हुसैन को आउट करके हासिल कर लिया।
यह भी पढ़ें: बांग्लादेश को हराकर Team India ने रचा इतिहास, Asia Cup में श्रीलंका की बादशाहत ऐसे की खत्म
मुकाबले का हाल
भारत ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 6 विकेट खोकर 168 रन बनाए। भारत के लिए सबसे ज्यादा रन अभिषेक शर्मा ने बनाए। अभिषेक शर्मा ने 37 गेंदों पर 75 रनों की पारी खेली। उसके अलावा हार्दिक पांड्या ने 38 और शुभमन गिल ने 29 रन बनाए। जवाब में लक्ष्य का पीछा करने उतरी बांग्लादेश की टीम 127 रनों पर ढेर हो गई। बांग्लादेश के लिए सबसे ज्यादा रन सैफ हसन ने बनाए। सैफ ने 69 रनों की पारी खेली। वहीं कुलदीप यादव ने 3 विकेट चटकाए।
