सितंबर के ICC प्लेयर ऑफ द मंथ का नॉमिनेशन जारी, अभिषेक शर्मा और शुभमन गिल समेत ये खिलाड़ी लिस्ट में शामिल

ICC Player Of The Month September: आईसीसी ने इस साल क्रिकेट में शानदार प्रदर्शन करने वाले पुरुष और महिला खिलाड़ियों के लिए 'प्लेयर ऑफ द मंथ' पुरस्कार के लिए नामांकित किया है।
Icc Player of The month award
शुभमन गिल और अभिषेक शर्मा सोर्स- सोशल मीडिया
Published on: 
Updated on: 

ICC Player Of the Month Award: अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (आईसीसी) ने इस साल सितंबर महीने में क्रिकेट में शानदार प्रदर्शन करने वाले पुरुष और महिला खिलाड़ियों को एक खास गिफ्ट देने का ऐलान किया है। ICC ने सितंबर 2026 के लिए पुरुष और महिला 'प्लेयर ऑफ द मंथ' पुरस्कार के नामांकित खिलाड़ियों की घोषणा कर दी है। इस खास सूची में भारत के शुभमन गिल और अभिषेक शर्मा के अलावा जिम्बाब्वे के सिकंदर रजा को भी जगह मिली है।

दरअसल, हाल ही में अभिषेक ने पूर्ण सदस्य देशों के बीच सबसे तेज टी-20 अंतरराष्ट्रीय शतक जड़कर सुर्खियां बटोरीं थी। वहीं दूसरी ओर महिलाओं के वर्ग में भारत की शफाली वर्मा, श्री चरणी और श्रीलंका की चमारी अटापट्टू को इस पुरस्कार के लिए नामांकित किया गया है।

Icc Player of The month award
पाकिस्तान क्रिकेट टीम में बड़ा फेरबदल, साहिबजादा फरहान बने नए कप्तान, ट्राई-सीरीज और टी-20 के लिए टीम घोषित

चरणी ने 7 मैच में लिए 18 विकेट

भारतीय महिला क्रिकेट टीम की स्पिनर श्री चरणी ने सितंबर में 7 टी-20 इंटरनेशनल में 18 विकेट लिए। उनका इकोनॉमी रेट 3.30 रहा। एशियन गेम्स के फाइनल में उन्होंने श्रीलंका के खिलाफ 13 रन देकर 2 विकेट लिए। इसके बाद चरणी ICC महिला टी-20 बॉलिंग रैंकिंग में 817 रेटिंग पॉइंट्स तक पहुंचीं, जो इस फॉर्मेट में अब तक का सबसे बड़ा रेटिंग स्कोर है।

Icc Player of The month award
नवभारत संपादकीय: एशियन गेम्स में भारत चौथे स्थान पर, अब 2028 ओलंपिक के लिए कितनी तैयारी?

शेफाली और चमारी भी महिला वर्ग में रेस में

भारतीय महिला क्रिकेटर शेफाली वर्मा ने सितंबर में 360 रन बनाए और 6 विकेट लिए। वह महिला एशिया कप में सबसे ज्यादा रन बनाने वाली बल्लेबाज रहीं। एशियन गेम्स के सेमीफाइनल में उन्होंने बांग्लादेश के खिलाफ नाबाद 100 रन और फाइनल में श्रीलंका के खिलाफ 48 रन बनाए।

श्रीलंका की कप्तान चमारी अटापट्टू ने 7 टी-20 इंटरनेशनल में 226 रन बनाने के साथ 14 विकेट लिए। उन्होंने महिला एशिया कप में इंडोनेशिया के खिलाफ 5 रन देकर 7 विकेट लिए और हैट्रिक भी हासिल की।

गिल का सबसे तेज वनडे डबल सेंचुरी

भारतीय वनडे क्रिकेट टिम के कप्तान शुभमन गिल ने सितंबर में वेस्टइंडीज के खिलाफ 2 वनडे में 333 रन बनाए। उन्होंने पहले वनडे में 110 रन की पारी खेली। इसके बाद दूसरे वनडे में 133 गेंदों पर 223 रन बनाए।

यह वनडे इतिहास की सबसे तेज डबल सेंचुरी है। गिल की पारी की मदद से भारत ने 406 रन का लक्ष्य 8 विकेट रहते और 39 गेंद बाकी रहते हासिल किया। इस तरह से गिल पांचवीं बार ICC प्लेयर ऑफ द मंथ अवॉर्ड की रेस में हैं।

अभिषेक ने 30 गेंदों में लगाया शतक

युवा बल्लेबाज अभिषेक शर्मा ने सितंबर में 4 टी-20 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में 229 रन बनाए। अफगानिस्तान के खिलाफ तीसरे टी-20 में उन्होंने 34 गेंदों पर 108 रन बनाए। इस पारी में अभिषेक ने 30 गेंदों में शतक पूरा किया, जो किसी भारतीय बल्लेबाज का सबसे तेज टी-20 इंटरनेशनल शतक है। उन्होंने रोहित शर्मा के 35 गेंदों में शतक के रिकॉर्ड को पीछे छोड़ा।

सिकंदर रजा भी पुरुष वर्ग में नॉमिनेटेड

जिम्बाब्वे क्रिकेट टीम के ऑलराउंडर खिलाड़ी सिकंदर रजा ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ घरेलू वनडे सीरीज में 57, 45 और नाबाद 81 रन बनाए। उन्होंने 3 वनडे में 183 रन बनाने के साथ 3 विकेट भी लिए। इस दौरान उनका स्ट्राइक रेट 92.89 और इकोनॉमी रेट 5.46 रहा। 3 टी-20 इंटरनेशनल में उन्होंने 90 रन बनाए और 2 विकेट लिए।

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com