वर्ल्ड कप ट्रॉफी लेकर पैदल हनुमान मंदिर पहुंची टीम इंडिया, जश्न में डूबा पूरा देश, देखें VIDEO
Hanuman Tekri Temple Ahmedabad: टी20 वर्ल्ड कप 2026 जीतने के कुछ ही घंटों बाद कप्तान सूर्यकुमार यादव, कोच गौतम गंभीर और आईसीसी चेयरमैन जय शाह ट्रॉफी लेकर अहमदाबाद के हनुमान टेकरी मंदिर पहुंचे।
- Written By: अर्पित शुक्ला
वर्ल्ड कप ट्रॉफी लेकर पैदल हनुमान मंदिर पहुंची टीम इंडिया (Image- Social Media)
T20 World Cup 2026: आईसीसी मेन्स टी20 वर्ल्ड कप 2026 का खिताब जीतने और अहमदाबाद में इतिहास रचने के कुछ ही घंटों बाद भारतीय टीम के कप्तान सूर्यकुमार यादव, मुख्य कोच गौतम गंभीर और आईसीसी चेयरमैन जय शाह ट्रॉफी लेकर हनुमान मंदिर पहुंचे। यहां उन्होंने हनुमान जी के दर्शन कर टीम की ऐतिहासिक जीत के लिए आशीर्वाद लिया। इस दौरान का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।
भारतीय टीम ने रविवार, 8 मार्च को खेले गए फाइनल मुकाबले में न्यूजीलैंड को 96 रन के बड़े अंतर से हराकर खिताब अपने नाम किया। इस जीत के साथ भारत ने न केवल अपना खिताब बरकरार रखा, बल्कि मेजबान देश के तौर पर टी20 वर्ल्ड कप जीतने वाला पहला देश भी बन गया।
#WATCH | Gujarat | Team India Skipper Surya Kumar Yadav, offered prayers at the Hanuman Temple in Ahmedabad after winning the #icct20worldcup2026 pic.twitter.com/QoCBEa6vPm — ANI (@ANI) March 8, 2026
सम्बंधित ख़बरें
हैदराबाद में अभिषेक शर्मा का धमाकेदार शतक, दिल्ली के खिलाफ अकेले दम पर पलट दिया मैच, 47 रन से मुकाबला जीता SRH
IPL 2026: जीत के बाद मुंबई इंडियंस की खुली किस्मत! टीम में लौटा सबसे बड़ा मैच विनर
SRH vs DC: अभिषेक शर्मा का तूफानी शतक, सनराइजर्स ने दिल्ली को जीत के लिए दिया 243 रन का विशाल लक्ष्य
Abhishek Sharma ने DC के खिलाफ ठोका तूफानी शतक, विराट कोहली की बराबरी तो रोहित शर्मा का तोड़ा रिकॉर्ड
पहले बल्लेबाजी करते हुए भारत ने 20 ओवर में 255 रन का विशाल स्कोर खड़ा किया। लक्ष्य का पीछा करने उतरी न्यूजीलैंड की टीम भारतीय गेंदबाजों के सामने टिक नहीं पाई और पूरी टीम 159 रन पर सिमट गई। इस तरह भारत ने मुकाबला 96 रन से जीत लिया।
पैदल ही मंदिर पहुंचे खिलाड़ी
मैच खत्म होने के बाद प्रसारण और प्रेस से जुड़ी औपचारिकताएं पूरी की गईं। इसके बाद भारतीय टीम के कुछ सदस्य ट्रॉफी लेकर पैदल ही नरेंद्र मोदी स्टेडियम के पास स्थित हनुमान टेकरी मंदिर पहुंचे, जहां उन्होंने भगवान के दर्शन कर आशीर्वाद लिया।
यह जीत भारतीय क्रिकेट के लिए कई मायनों में ऐतिहासिक मानी जा रही है। 2024 से 2026 के बीच यह भारत का लगातार तीसरा आईसीसी खिताब है, जिससे टीम इस दौर की सबसे सफल अंतरराष्ट्रीय टीमों में शामिल हो गई है।
यह भी पढ़ें- ये हैं WC 2026 की रन मशीन, भारत के संजू-ईशान से लेकर साहिबजादा फरहान तक, जानें टॉप 5 बल्लेबाजों का प्रदर्शन
जीत पर क्या बोले सूर्या?
कप्तान सूर्यकुमार यादव ने जीत के पीछे के सबसे बड़े कारण का खुलासा करते हुए कहा कि एक लीडर के तौर पर यह समझना सबसे जरूरी होता है कि आपके खिलाड़ी क्या करने में सक्षम हैं। उन्होंने कहा, “मुझे पता था कि मेरी टीम के हर खिलाड़ी में मैच जिताने की अद्भुत क्षमता है। संजू सैमसन और अभिषेक शर्मा पर मुझे शुरू से भरोसा था। वे बेहतरीन खिलाड़ी हैं और मुझे पूरा यकीन था कि वे फाइनल जैसे बड़े मंच पर कुछ खास जरूर करेंगे।”
