तस्कीन अहमद ने रचा इतिहास, T20I में बांग्लादेश के लिए ऐसा करने वाले तीसरे खिलाड़ी बने
Taskin Ahmed 100 Wickets In T20Is: बांग्लादेश के तेज गेंदबाज तस्कीन अहमद ने साहिबजादा फरहान को आउट करके इतिहास रच दिया। इसके साथ ही तस्कीन ने टी20 इंटरनेशनल में 100 विकेट पूरे किए।
- Written By: उज्जवल सिन्हा
तस्कीन अहमद (फोटो-सोशल मीडिया)
Taskin Ahmed Take 100 Wickets In T20Is: बांग्लादेश के तेज गेंदबाज तस्कीन अहमद ने एक बड़ी उपलब्धि हासिल कर ली। एशिया कप के सुपर-4 में पाकिस्तान के खिलाफ मुकाबले के दौरान एक विकेट लेते ही इतिहास रचा। तस्कीन अहमद ने बांग्लादेश के लिए टी20 इंटरनेशनल में 100 विकेट पूरा किया। वो ऐसा करने वाले बांग्लादेश के तीसरे गेंदबाज बन गए हैं।
30 वर्षीय तेज गेंदबाज तस्कीन अहमद ने तीसरी गेंद पर पाकिस्तान के सलामी बल्लेबाज साहिबजादा फरहान को आउट करके अपना 100वां विकेट पूरा किया। वह शाकिब अल हसन और मुस्तफिजुर रहमान के बाद टी20 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में कम से कम 100 बल्लेबाजों को आउट करने वाले तीसरे बांग्लादेशी गेंदबाज बन गए हैं।
तस्कीन अहमद ने फरहान को रिशाद हुसैन के हाथों कैच करवाया। उसके बाद तस्कीन ने शाहीन अफरीदी को जाकिर अली के हाथों कैच करवाया। अपने अंतिम ओवर में तस्कीन ने मोहम्मद नवाज को आउट करके इस मैच में तीसरा विकेट लिया। मोहम्मद नवाज 25 रन बनाकर आउट हुए।
सम्बंधित ख़बरें
Farakka Treaty: फरक्का संधि पर अड़ा बांग्लादेश, भारत से संबंध सुधारने के लिए रखी नई शर्त
Teesta River: तीस्ता विवाद पर बांग्लादेश ने थामी ड्रैगन की उंगली, भारत के लिए क्यों खड़ी हो सकती है नई मुसीबत?
नीदरलैंड्स में बजा भारतीय क्रिकेटर्स का डंका! पीएम मोदी बोले- डच क्रिकेट को ऊंचाइयों पर ले जा रहे हैं इंडियंस
IPL 2026 फाइनल के बीच अहमदाबाद में मचेगी खलबली! भारत आ रहे हैं PCB चीफ मोहसिन नकवी?
टी20 अंतरराष्ट्रीय मैचों में बांग्लादेश के लिए सर्वाधिक विकेट
| गेंदबाज़ | मैच खेले | विकेट्स | सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन |
|---|---|---|---|
| मुस्ताफिजुर रहमान | 119* | 150* | 6/10 |
| शाकिब अल हसन | 129 | 149 | 5/20 |
| तास्किन अहमद | 82* | 102* | 4/16 |
| मेहदी हसन | 67* | 62* | 4/11 |
| शरीफुल इस्लाम | 54 | 58 | 3/17 |
| रिशाद हुसैन | 47 | 56* | 3/18 |
एशिया कप के सुपर-4 में खेले जा रहे यह मुकाबला तस्कीन का 82वां टी20 इंटरनेशनल मैच है। तस्कीन ने 82 मैचों में कुल 102 विकेट चटकाए हैं। उनसे आगे 149 विकेट के साथ शाकिब और 150 विकेट के साथ मुस्ताफिजुर रहमान मौजूद हैं। तस्कीन को भारत के खिलाफ पिछले मैच में प्लेइंग-11 से बाहर कर दिया गया था। इससे पहले उन्होंने श्रीलंका के खिलाफ 37 रन देकर 1 विकेट चटकाए थे।
यह भी पढ़ें: एशिया कप का दूसरा फाइनलिस्ट बनने उतरेंगे बांग्लादेश और पाकिस्तान, देखें दोनों टीमों की प्लेइंग-11
एशिया कप 2025 में तस्कीन अहमद का प्रदर्शन
| विरोधी टीम | ओवर | रन | विकेट | स्थान | दिनांक |
|---|---|---|---|---|---|
| हांग कांग | 4 | 38 | 2 | अबू धाबी | 11 सितंबर 2025 |
| अफगानिस्तान | 4 | 34 | 2 | अबू धाबी | 16 सितंबर 2025 |
| श्रीलंका | 4 | 37 | 1 | दुबई | 20 सितंबर 2025 |
| पाकिस्तान | 4 | 28 | 3 | दुबई | 25 सितंबर 2025 |
एशिया कप 2025 में दुबई में चल रहा बांग्लादेश और पाकिस्तान के बीच मुकाबला दोनों टीमों के लिए ‘करो या मरो’ जैसा है। इस मैच की विजेता टीम सीधे फाइनल में पहुंच जाएगी, जहां उसका सामना भारत से होगा। फाइनल का मुकाबला 28 सितंबर को दुबई में खेला जाएगा।
भारत ने बुधवार 24 सितंबर को दुबई में बांग्लादेश को 41 रनों से हराकर फाइनल में अपनी जगह पक्की की थी। इससे पहले भारत ने एशिया कप 2025 के सुपर-4 के पहले मैच में रविवार 21 सितंबर को पाकिस्तान के खिलाफ 172 रन का लक्ष्य महज 18.5 ओवरों में 6 विकेट से हासिल कर शानदार जीत दर्ज की थी।
