T20 World Cup: जैकब बेथेल और हैरी ब्रूक का अर्धशतक से इंग्लैंड मजबूत, नेपाल को दिया 185 रन का टारगेट
T20 World Cup 2026: टी20 विश्व कप 2026 में इंग्लैंड ने नेपाल के खिलाफ 185 रन का लक्ष्य रखा। बेथेल, ब्रूक और विल जैक्स की बेहतरीन पारियों से टीम ने 7 विकेट पर 184 रन बनाए।
- Written By: उज्जवल सिन्हा
जेकब बेथेल (फोटो-सोशल मीडिया)
England vs Nepal, 5th Match: टी20 वर्ल्ड कप 2026 की शुरुआत हो चुकी है। टी20 वर्ल्ड कप का पांचवां मुकाबला इंग्लैंड और नेपाल के बीच खेला जा रहा है। इस मुकाबले में टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए इंग्लैंड ने 7 विकेट के नुकसान पर 184 रनों का स्कोर खड़ा किया। नेपाल के सामने इंग्लैंड ने जीत के लिए 185 रन का लक्ष्य रखा है।
वानखेड़े स्टेडियम में खेले जा रहे मुकाबले में इंग्लैंड की शुरुआत अच्छी नहीं रही थी और 5 के स्कोर पर पहला झटका फिल साल्ट के रूप में लगा। जोस बटलर और जैकब बेथेल ने पारी को संभाला और दूसरे विकेट के लिए 38 रन की साझेदारी कर स्कोर को 43 तक ले गए। बटलर 17 गेंद पर 26 रन बनाकर आउट हुए। टॉम बैंटन भी मात्र 2 रन बनाकर आउट हुए।
हैरी ब्रूक और बेथेल ने संभाली पारी
57 रन पर 3 विकेट गंवाकर संघर्ष कर रही इंग्लैंड को बेथेल और कप्तान हैरी ब्रूक ने संभाला। दोनों ने चौथे विकेट के लिए 71 रन की साझेदारी की। बेथेल ने अर्धशतक लगाया। वह 35 गेंदों पर 4 छक्कों और 4 चौकों की मदद से 55 रन बनाकर आउट हुए। बेथेल के बाद हैरी ब्रूक ने भी अर्धशतकीय पारी खेली।
सम्बंधित ख़बरें
वेस्टइंडीज को रौंदकर 8वीं बार फाइनल में पहुंची ऑस्ट्रेलिया, फाइनल खेलने पर कप्तान ने दिया बड़ा अपडेट
Nepal Tea Dispute: सीमा पर फंसी 13 लाख किलो चाय, सख्त टेस्टिंग से नेपाली फैक्ट्रियों पर लगा ताला
भारत ने बांग्लादेश को एकतरफा मुकाबले में दी मात, सेमीफाइनल की उम्मीद बरकरार, अब ऑस्ट्रेलिया से होगा महामुकाबला
बेन स्टोक्स ने नाइट क्लब विवाद पर तोड़ी चुप्पी, गलती मानते हुए साथी खिलाड़ियों से मांगी माफी
हैरी ब्रूक का अर्धशतक
हैरी ब्रूक ने 32 गेंद पर 3 छक्कों और 4 चौकों की मदद से 53 रन की पारी खेली। सातवें नंबर पर बल्लेबाजी के लिए आए विल जैक्स ने फिनिशर की भूमिका बेहतरीन तरीके से निभाई और 18 गेंदों पर 4 छक्कों और 1 चौके की मदद से नाबाद 39 रन बनाकर टीम का स्कोर 7 विकेट पर 184 तक पहुंचाया। सैम करन 2 और जोफ्रा आर्चर 1 रन बनाकर आउट हुए।
यह भी पढ़ें: न्यूजीलैंड ने तोड़ा अफगानिस्तान का बड़ा रिकॉर्ड, 25 मैचों के बाद अफगान के सामने किसी टीम ने किया ये कारनामा
नेपाल के लिए दीपेंद्र सिंह एरे और नंदन यादव ने 2-2 विकेट लिए। शेर मल्ला और संदीप लामिछाने को 1-1 विकेट मिला। नेपाल की बल्लेबाजी मजबूत है। ऐसे में देखना होगा कि 185 रन के लक्ष्य को हासिल करते हुए नेपाल किस तरह अपने बल्लेबाजी कौशल का प्रदर्शन करती है।
दोनों टीमों की प्लेइंग-11
नेपाल: कुशल भुर्टेल, आसिफ शेख (विकेटकीपर), रोहित पौडेल (कप्तान), दीपेंद्र सिंह ऐरी, आरिफ शेख, लोकेश बाम, गुलसन झा, करण केसी, नंदन यादव, संदीप लामिछाने, शेर मल्ला
इंग्लैंड: फिलिप साल्ट, जोस बटलर (डब्ल्यू), जैकब बेथेल, टॉम बैंटन, हैरी ब्रूक (सी), सैम कुरेन, विल जैक्स, लियाम डॉसन, जोफ्रा आर्चर, आदिल राशिद, ल्यूक वुड
