Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी
  • फैक्ट चेक
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो
  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • होम
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

T20 World Cup Final 2024 : चाहे जीत हो या हार होगी ईनामों की बौछार

टी20 वर्ल्डकप 2024 का फाइनल आज भारत और साउथ अफ्रीका के बीच खेला जाना है। फाइनल में जो टीम जीतेगी बेशक उसे मेगा प्राइज मनी तो मिलेगी ही लेकिन हारने वाली उपविजेता टीम पर भी ईनामों की जमकर बौछार होगी।

  • Written By: रीना पंवार
Updated On: Jun 29, 2024 | 04:24 PM

(सौजन्य सोशल मीडिया)

Follow Us
Close
Follow Us:

 बारबाडोस : आज यानी 29 जून को आईसीसी मेन्स टी20 वर्ल्डकप 2024 का फाइनल भारत और साउथ अफ्रीका के बीच खेला जाना है जिसे लेकर दोनों टीमें तैयार हैं। टी20 वर्ल्ड कप का फाइनल भारतीय समय के हिसाब से रात के 8 बजे ब्रिजटाउन के केंसिंग्टन ओवल मैदान में खेला जायेगा। फाइनल में जो टीम जीतेगी बेशक उसे मेगा प्राइज मनी तो मिलेगी ही लेकिन हारने वाली उपविजेता टीम पर भी ईनामों की जमकर बौछार होगी।

विनर टीम को मिलेगी इतनी प्राइज मनी

दोनों टीमों में से जो भी विनर बनेगी उसे टी20 वर्ल्डकप 2024 जीतने पर लगभग 20.36 करोड़ रुपये यानी 2.45 मिलियन डॉलर मिलेंगे जो टी20 वर्ल्ड कप के इतिहास में अब तक की सबसे ज्यादा प्राइज मनी होगी। वहीं उप-विजेता टीम को लगभग 10.64 करोड़ रुपये यानी 1.28 मिलियन डॉलर मिलेंगे। इसके अलावा सेमीफाइनल में पहुंचने वाली टीमों को 6.54 करोड़ यानी 787,500 डॉलर दिए जाएंगे।

खीताब जीतने के लिये दोनों टीमें देंगी अपना बेस्ट

बता दें कि भारतीय क्रिकेट टीम 17 साल बाद आज दूसरा T20 विश्व कप खिताब जीतने के लिये मैदान में उतरेगी। भारत का मुकाबला बारबाडोस में दक्षिण अफ्रीका के साथ होने जा रहा है। दक्षिण अफ्रीका की टीम पहली बार किसी विश्व कप के फाइनल में पहुंची है। वह भी खिताब जीतने की पूरी कोशिश करेगी। दोनों टीमें अब तक इस टूर्नामेंट में अजेय रही हैं। ऐसे में दोनों खिताब जीतने के लिये मैदान में पूरी जान लगाती नजर आयेंगीं।

सम्बंधित ख़बरें

3 लगातार डक के बाद अभिषेक शर्मा ने शुभमन गिल को किया था मैसेज, अब हुआ बड़ा खुलासा! आखिर क्या हुई थी बात?

आयरलैंड के पॉल स्टर्लिंग ने कप्तानी से दिया इस्तीफा, T20 World Cup 2026 में रहा था निराशाजनक प्रदर्शन

दिग्गज वर्ल्ड चैंपियन ने भरी हुंकार, ODI World Cup 2027 का हिस्सा बनने की जताई इच्छा; BCCI से की गुजारिश

शिवम दुबे ने क्यों चुना ट्रेन का सफर, वर्ल्ड कप जीतने के बाद घर जाने के लिए क्यों उठाया ये कदम? तोड़ी चुप्पी

T20 World Cup के लिये निर्धारित प्राइज मनी की बात करें तो विजेता टीम को करीब 20.36 करोड़ रुपये, उप-विजेता टीम को 10.64 करोड़ रुपये, सेमिफाइनल में पहुंचने वाली टीम को 6.54 करोड़ रुपये की प्राइज मनी दी जायेगी। इसके अलावा दूसरे राउंड से बाहर होने वाली टीमों के 3.17 करोड़ रुपये की प्राइज मनी मिलेगी। 9वें से 12वें स्थान पर रहने वाली टीमों को 2.05 करोड़ रुपये, 13वें से 20वें स्थान पर आने वाली टीमों को 1.87 करोड़ तथा पहले और दूसरे राउंड में जीतने वाली टीम को 25.89 लाख रुपये की प्राइज मनी दी जायेगी।

रोहित, विराट का हो सकता है आखिरी T20 इंटरनेशनल मैच

ऐसा माना जा रहा है कि कप्तान रोहित शर्मा और विराट कोहली अब इस फॉर्मेट में देश का प्रतिनिधित्व नहीं करने वाले हैं। वे दोनों युवा खिलाड़ियों के लिए रास्ता बनाएंगे और उनको अधिक से अधिक मौका देने की कोशिश करेंगे। इसीलिए यह माना जा रहा है कि आज का मैच रोहित शर्मा और विराट कोहली के लिए आखिरी T20 इंटरनेशनल मैच हो सकता है। अगर दोनों खिलाड़ी जीत के साथ अपने अंतरराष्ट्रीय T20 करियर को अलविदा कहते हैं तो यह एक उनके लिए बड़ी उपलब्धि होगी। वहीं कोच राहुल द्रविड़ भी विश्वकप दिलाने वाले कोचों में शामिल हो जाएंगे।

T20 world cup final 2024

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Jun 29, 2024 | 04:14 PM

Topics:  

  • T20 World Cup 2026

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.