3 लगातार डक के बाद अभिषेक शर्मा ने शुभमन गिल को किया था मैसेज, अब हुआ बड़ा खुलासा! आखिर क्या हुई थी बात?
Abhishek Sharma: टी20 वर्ल्ड कप 2026 में अभिषेक शर्मा की शुरुआत खराब रही और वह पहले तीन मैचों में डक पर आउट हुए। आलोचना के बीच उन्होंने शुभमन गिल से हुई बातचीत का अब खुलासा किया है।
- Written By: संजय सिंह बिष्ट
अभिषेक शर्मा (फोटो- सोशल मीडिया)
T20 WC 2026 Abhishek Sharma: टी20 वर्ल्ड कप 2026 में भारतीय टीम ने सूर्यकुमार यादव की कप्तानी में शानदार प्रदर्शन करते हुए 8 मार्च को फाइनल में न्यूजीलैंड को हराकर रिकॉर्ड तीसरी बार खिताब अपने नाम किया। हालांकि इस पूरे टूर्नामेंट में कुछ खिलाड़ियों का प्रदर्शन उतार-चढ़ाव भरा रहा, जिसमें ओपनिंग बल्लेबाज अभिषेक शर्मा का नाम भी शामिल है।
खराब शुरुआत ने बढ़ाई चिंता
अभिषेक शर्मा से इस टूर्नामेंट में बड़ी पारियों की उम्मीद थी, लेकिन उनकी शुरुआत बेहद निराशाजनक रही। वह लगातार तीन मैचों में बिना खाता खोले आउट हो गए, जिसके बाद उनकी जमकर आलोचना होने लगी। फैंस और क्रिकेट विशेषज्ञ उनके फॉर्म को लेकर सवाल उठाने लगे थे। हालांकि अभिषेक ने हार नहीं मानी और जबरदस्त वापसी की। उन्होंने फाइनल मुकाबले में बेहतरीन अर्धशतकीय पारी खेलकर टीम इंडिया की जीत में अहम योगदान दिया। उनकी इस पारी ने न सिर्फ आलोचकों को जवाब दिया, बल्कि टीम को चैंपियन बनाने में भी बड़ी भूमिका निभाई।
गिल से मांगी मदद
अभिषेक शर्मा ने खुलासा किया कि लगातार तीन डक के बाद उन्होंने शुभमन गिल को मैसेज किया था। उन्होंने मजाकिया अंदाज में गिल से उनका बल्ला मांगते हुए कहा था कि इससे पहले कोई और रिकॉर्ड बन जाए, मुझे अपना बैट दे दे। यह बातचीत दोनों खिलाड़ियों के बीच मजबूत दोस्ती को भी दर्शाती है। अभिषेक के मैसेज पर शुभमन गिल ने उन्हें हिम्मत देते हुए जवाब दिया, “तू कर लेगा।” गिल के इस भरोसे ने अभिषेक का आत्मविश्वास बढ़ाने में मदद की। इसके बाद अभिषेक ने जिस तरह से वापसी की, वह उनके मानसिक मजबूती को दिखाता है।
सम्बंधित ख़बरें
FIFA World Cup: घाना के डिफेंस ने इंग्लैंड को किया लाचार, नहीं हुआ एक भी गोल और बराबरी पर खत्म हुआ मुकाबला
झारखंड प्रीमियर लीग: छोटा नागपुर रॉयल्स बनी चैंपियन, फाइनल मुकाबले में जमशेदपुर स्टीलर्स को 7 विकेट से हराया
Women’s T20 World Cup 2026: ऑस्ट्रेलिया का विजय रथ जारी, पाकिस्तान को एकतरफा मुकाबले में 113 रनों से रौंदा
FIFA World Cup: मैदान पर क्रिस्टियानो रोनाल्डो का जलवा, पुर्तगाल की उज्बेकिस्तान पर 5-0 से धमाकेदार जीत
नंबर-1 बल्लेबाज को सलाह की जरूरत नहीं
दिल्ली में आयोजित नमन अवॉर्ड्स 2026 के दौरान जब शुभमन गिल से पूछा गया कि क्या उन्होंने टूर्नामेंट से पहले अभिषेक को कोई सलाह दी थी, तो उन्होंने कहा कि नंबर-1 टी20 इंटरनेशनल बल्लेबाज को आखिर कौन सलाह दे सकता है। इस जवाब ने अभिषेक के प्रति उनके विश्वास को साफ दिखाया।
ये भी पढ़ें: कोलकाता नाइड राइडर्स लगा बड़ा झटका, IPL 2026 से पहले पूरे टूर्नामेंट से बाहर हुए आकाश दीप, टेंशन में KKR
शुभमन गिल और अभिषेक शर्मा बचपन के दोस्त हैं और दोनों घरेलू क्रिकेट में पंजाब के लिए खेलते हैं। अभिषेक ने यह भी बताया कि उन्हें गिल के बल्ले से खेलना काफी पसंद है, जिस पर गिल ने मजाक में कहा कि वह हमेशा मेरे ही बल्ले से खेलता है। इस तरह अभिषेक शर्मा ने खराब शुरुआत के बावजूद दमदार वापसी कर यह साबित कर दिया कि आत्मविश्वास और सही समर्थन मिलने पर कोई भी खिलाड़ी मुश्किल दौर से बाहर निकल सकता है।
