T20 वर्ल्ड कप 2026 की आखिरी तैयारी! सूर्या और दुबे इस बड़े टूर्नामेंट में करेंगे प्रैक्टिस, हुआ ऐलान
T20 World Cup 2026: सूर्यकुमार यादव और शिवम दुबे टी-20 विश्व कप 2026 से पहले बड़े टूर्नामेंट में दिखेंगे। दोनों खिलाड़ी तैयारी पुख्ता करना चाहते हैं और पिछले विश्व कप की चमक को दोहराने पर फोकस करेंगे।
- Written By: संजय बिष्ट
सूर्यकुमार यादव और शिवम दुबे (फोटो- सोशल मीडिया)
Suryakumar Yadav: टी-20 विश्व कप 2026 की मेजबानी भारत और श्रीलंका के पास है और माना जा रहा है कि भारत इस बार भी खिताब जीतने का सबसे प्रबल दावेदार रहेगा। 2024 विश्व कप को रोहित शर्मा की कप्तानी में जीतने के बाद टीम इंडिया का आत्मविश्वास चरम पर है। अब आने वाले टी-20 विश्व कप में सूर्यकुमार यादव भारतीय टीम की कमान संभालते नजर आएंगे। उनकी कप्तानी में टीम युवा ऊर्जा और आक्रामक बल्लेबाजी से भरपूर दिखाई देती है।
विश्व कप से पहले सूर्या और दुबे की बड़ी तैयारी
टी-20 विश्व कप 2026 की तैयारियों के तहत सूर्यकुमार यादव और शिवम दुबे सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी में खेलते हुए नजर आएंगे। मुंबई टीम के मुख्य चयनकर्ता संजय पाटिल ने इसकी पुष्टि करते हुए बताया कि सूर्या और दुबे दोनों ही पूरे टूर्नामेंट के लिए उपलब्ध रहेंगे। पाटिल ने कहा कि“मैंने सूर्या से बात की है और उन्होंने टीम के साथ पूरा टूर्नामेंट खेलने की इच्छा जताई है। शिवम दुबे भी पूरी तरह उपलब्ध हैं। शुक्रवार को टीम चयन होगा और इसके बाद रणनीति तय की जाएगी।”
मुंबई की टीम 26 नवंबर से रेलवे के खिलाफ अपने अभियान की शुरुआत करेगी। यह टूर्नामेंट दोनों खिलाड़ियों के लिए बेहद अहम होगा, क्योंकि यही मुकाबले उनके फॉर्म, फिटनेस और मानसिक तैयारी की असल परीक्षा लेंगे।
सम्बंधित ख़बरें
IPL 2026: जो बड़े-बड़े दिग्गज कप्तान न कर सके, वो कर गए रजत पाटीदार, धर्मशाला में बनाया सबसे बड़ा रिकॉर्ड
RCB vs GT: धर्मशाला में RCB ने रचा इतिहास, 254 रन बनाकर IPL प्लेऑफ के इतिहास में खड़ा किया सबसे बड़ा टोटल
RCB vs GT: विराट कोहली के नाम दर्ज हुआ बड़ा रिकॉर्ड, IPL इतिहास में ऐसा करने वाले बने पहले बल्लेबाज
IND vs AFG: अफगानिस्तान को मिला नया कप्तान, भारत के खिलाफ टेस्ट और वनडे सीरीज के लिए टीम का हुआ ऐलान
टी-20 विश्व कप 2026 में अहम भूमिका निभाएंगे सूर्या और दुबे
सूर्यकुमार यादव और शिवम दुबे दोनों ही टी-20 फॉर्मेट में भारत के लिए मैच विनर साबित हुए हैं। सूर्या अपनी 360° बल्लेबाजी के लिए जाने जाते हैं, जबकि दुबे का मध्यम क्रम में विस्फोटक अंदाज और उपयोगी गेंदबाजी टीम को संतुलन देती है।
पिछले टी-20 विश्व कप में दोनों खिलाड़ियों ने महत्वपूर्ण पारियां खेलकर भारत को खिताब तक पहुंचाने में बड़ी भूमिका निभाई थी। यही कारण है कि टीम मैनेजमेंट दोनों को 2026 विश्व कप से पहले अधिक से अधिक मैच खिलाना चाहता है।
ये भी पढ़ें: 32 साल के विकेटकीपर ने पलट दी क्रिकेट की कहानी! रचा इतिहास, इंटरनेशनल क्रिकेट में पहली बार हुआ ऐसा
एशिया कप 2025 में टीम इंडिया का शानदार प्रदर्शन
एशिया कप 2025 में भी टीम इंडिया ने सूर्यकुमार यादव की कप्तानी में कमाल किया था। पूरे टूर्नामेंट में टीम एक भी मैच नहीं हारी। भारत और पाकिस्तान के बीच तीन मुकाबले हुए और हर बार भारत ने जीत दर्ज की। सूर्या की कप्तानी का यह सबसे बड़ा प्लस पॉइंट रहा कि उन्होंने दबाव में भी टीम को संतुलित तरीके से आगे बढ़ाया। उनकी कप्तानी में भारतीय टीम अब तक कोई भी सीरीज नहीं हारी है, जो 2026 विश्व कप के लिए बेहद सकारात्मक संकेत है।
