- Hindi News »
- Sports »
- Cricket »
- Shai Hope Record 50 Sixes As Wicketkeeper 2025 Vs New Zealand
32 साल के विकेटकीपर ने पलट दी क्रिकेट की कहानी! रचा इतिहास, इंटरनेशनल क्रिकेट में पहली बार हुआ ऐसा
- Written By: संजय बिष्ट
Shai Hope: शे होप ने न्यूजीलैंड के खिलाफ शुरुआत से ही ताबड़तोड़ बल्लेबाजी की और कीवी गेंदबाजों पर जमकर हमला बोला। अपनी धमाकेदार पारी से उन्होंने मैच में खास छाप छोड़ी।

शाई होप (फोटो- सोशल मीडिया)
Shai Hope 50 Sixes: क्रिकेट की दुनिया में हर दिन नए रिकॉर्ड बनते और टूटते रहते हैं। इसी क्रम में वेस्टइंडीज के विकेटकीपर बल्लेबाज शाई होप ने ऐसा कारनामा कर दिया है, जो आज तक कोई भी विकेटकीपर नहीं कर पाया था। न्यूजीलैंड के खिलाफ दूसरे वनडे में होप ने शानदार शतक जड़ा और मैच में अपनी दमदार बैटिंग से एक बड़ा रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया।
69 गेंदों पर ताबड़तोड़ शतक
दूसरे वनडे मुकाबले में शाई होप ने केवल 69 गेंदों में 109 रन ठोक दिए। इस पारी में उन्होंने 13 चौके और 4 छक्के लगाए। उनका शतक मैच का सबसे बड़ा आकर्षण रहा और बतौर विकेटकीपर उनकी यह पारी काफी खास साबित हुई। इसी के साथ उन्होंने साल 2025 में इंटरनेशनल क्रिकेट में अपने 50 छक्के भी पूरे कर लिए, जो एक अनोखा वर्ल्ड रिकॉर्ड है।
एक कैलेंडर ईयर में विकेटकीपर के 50 छक्के
शाई होप द्वारा बनाया गया यह रिकॉर्ड क्रिकेट इतिहास में पहली बार हुआ है। इससे पहले कोई भी विकेटकीपर एक ही साल में 50 छक्के नहीं लगा पाया था। इससे पहले यह रिकॉर्ड ऑस्ट्रेलिया के एडम गिलक्रिस्ट और इंग्लैंड के जोस बटलर के नाम था, जिन्होंने क्रमशः 2005 और 2016 में 41-41 छक्के लगाए थे। लेकिन अब होप ने इस रिकॉर्ड को बड़े अंतर से पीछे छोड़ दिया है।
सम्बंधित ख़बरें
IPL 2026: जो बड़े-बड़े दिग्गज कप्तान न कर सके, वो कर गए रजत पाटीदार, धर्मशाला में बनाया सबसे बड़ा रिकॉर्ड
RCB vs GT: धर्मशाला में RCB ने रचा इतिहास, 254 रन बनाकर IPL प्लेऑफ के इतिहास में खड़ा किया सबसे बड़ा टोटल
RCB vs GT: विराट कोहली के नाम दर्ज हुआ बड़ा रिकॉर्ड, IPL इतिहास में ऐसा करने वाले बने पहले बल्लेबाज
IND vs AFG: अफगानिस्तान को मिला नया कप्तान, भारत के खिलाफ टेस्ट और वनडे सीरीज के लिए टीम का हुआ ऐलान
वेस्टइंडीज के भरोसेमंद बल्लेबाज शाई होप
साल 2016 में वनडे डेब्यू करने के बाद से ही शाई होप वेस्टइंडीज टीम के सबसे भरोसेमंद खिलाड़ियों में जगह बना चुके हैं। उन्होंने अब तक खेले 147 वनडे मैचों में 6097 रन बनाए हैं, जिसमें 19 शतक और 30 अर्धशतक शामिल हैं। उनके नाम टेस्ट क्रिकेट में 2005 रन और टी20 इंटरनेशनल में 1403 रन भी दर्ज हैं। उनकी लगातार प्रदर्शन करने की क्षमता उन्हें आधुनिक क्रिकेट के टॉप विकेटकीपर-बल्लेबाजों में शामिल करती है।
ये भी पढ़ें: 6 महीने के लिए टीम से बाहर हो सकते हैं शुभमन गिल! कहीं इस वजह से टी-20 वर्ल्ड कप का सपना न टूट जाए?
शतक के बावजूद टीम को मिली हार
हालांकि होप की शानदार पारी वेस्टइंडीज को जीत दिलाने में सफल नहीं रही। टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 247 रन बनाए, लेकिन अन्य बल्लेबाज बड़ी पारी नहीं खेल सके। जवाब में न्यूजीलैंड ने मजबूत शुरुआत की। डेवोन कॉन्वे और रचिन रवींद्र ने पहले विकेट के लिए 106 रनों की साझेदारी कर मैच की दिशा तय कर दी। कॉन्वे ने 90 रन और रवींद्र ने 56 रन की पारी खेली। इसके बाद टॉम लैथम के 39 और मिचेल सेंटनर के 34 रन की मदद से न्यूजीलैंड ने पांच विकेट से मुकाबला जीत लिया।
Shai hope record 50 sixes as wicketkeeper 2025 vs new zealand
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
Viral Photo असली है या AI का खेल? अब ऐसे पकड़ें नकली तस्वीरों की सच्चाई, वरना पड़ सकता है भारी
May 27, 2026 | 03:12 AMAaj Ka Rashifal 27 May: मकर-धनु राशि वालों को व्यापार में महालाभ, मिथुन राशि वाले रहें सावधान, जानें भाग्यफल
May 27, 2026 | 12:15 AMरिकॉर्डतोड़ जीत के साथ IPL 2026 के फाइनल में पहुंची RCB, क्वालीफायर-1 में गिल की गुजरात को 92 रनों से हराया
May 26, 2026 | 11:45 PMभारत के नक्शे से जम्मू कश्मीर गायब…BCCI के ब्लंडर से सोशल मीडिया पर मचा बवाल! तस्वीरें हो रहीं वायरल
May 26, 2026 | 11:25 PMकपल से हुई बहस तो कनपटी पर सटा कर मार दी गोली, दिल्ली में सनसनीखेज वारदात, लड़के की हालत गंभीर
May 26, 2026 | 11:05 PMAam Ki Guthli Benefits: आम की गुठली फेंकने से पहले ये पढ़ लीजिए, इसके फ़ायदे कर देंगे हैरान
May 26, 2026 | 11:02 PMपेपर लीक के बाद छात्रों का तांडव! परीक्षा केंद्रों पर तोड़फोड़ और बवाल; जानें कहां-कहां रद्द हुआ SSC GD एग्जाम
May 26, 2026 | 11:00 PMवीडियो गैलरी

PM मोदी के माना करने के बाद भी इतना सोना क्यों खरीदने लगे भारतीय? VIDEO
May 26, 2026 | 07:53 PM
ओंकारेश्वर मंदिर में श्रद्धालु और मंदिर कर्मियों के बीच चले लाठी-डंडे, वीडियो वायरल होने के बाद बड़ा एक्शन
May 26, 2026 | 01:27 PM
अल्का लांबा बढ़ी मुश्किलें; 22 महीने पुराने केस में कोर्ट ने माना दोषी, 5 जून को होगी सजा, क्या था मामला?
May 26, 2026 | 01:10 PM
फिर बढ़े डीजल-पेट्रोल, क्या रोजमर्रा की चीजें भी होंगी महंगी? VIDEO
May 25, 2026 | 06:19 PM
सामूहिक विवाह के नाम पर बड़ा फर्जीवाड़ा: 42 परिवारों से लाखों की ठगी, न आई दुल्हन, न मिले आयोजक
May 25, 2026 | 02:40 PM
पेट्रोल-डीजल के और बढ़ेंगे दाम! RJD नेता ने दिए बड़ी मुसीबत के संकेत, देखें VIDEO
May 25, 2026 | 02:16 PM














