Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी
  • फैक्ट चेक
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो

  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • होम
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

T20 World Cup के सुपर-8 राउंड में आज होगा कांटे की टक्कर, श्रीलंका के सामने न्यूजीलैंड की चुनौती

T20 World Cup 2026 सुपर-8 में न्यूजीलैंड और श्रीलंका का मुकाबला आर. प्रेमदासा स्टेडियम में होगा। दोनों टीमों को सेमीफाइनल के लिए जीत जरूरी है, बारिश और स्पिन पिच चुनौती बढ़ा सकती है।

  • Written By: उज्जवल सिन्हा
Updated On: Feb 25, 2026 | 05:26 PM

श्रीलंका बनाम न्यूजीलैंड (फोटो-सोशल मीडिया)

Follow Us
Close
Follow Us:

New Zealand vs Sri Lanka, Super-8, Match No.6: टी20 वर्ल्ड कप 2026 के सुपर-8 का छठा मुकाबला श्रीलंका और न्यूजीलैंड के बीच खेला जाएगा। यह रोमांचक मुकाबला श्रीलंका के आर. प्रेमदासा स्टेडियम में बुधवार, 25 फरवरी को शाम 7 बजे से खेला जाएगा। सेमीफाइनल में पहुंचने के लिए दोनों टीमों को जीत जरूरी है। श्रीलंका और न्यूजीलैंड के बीच कड़ी टक्कर होने की संभावना है।

सुपर-8 में न्यूजीलैंड का पहला मुकाबला पाकिस्तान से था। यह मैच बारिश की वजह से रद्द हो गया था और न्यूजीलैंड टीम को 1 अंक से संतोष करना पड़ा था। ऐसे में श्रीलंका के खिलाफ जीत दर्ज कर न्यूजीलैंड सेमीफाइनल की राह की संभावना को बनाए रखने की कोशिश करेगी। वहीं, श्रीलंका को सुपर-8 के अपने मुकाबले में इंग्लैंड के खिलाफ हार का सामना करना पड़ा था। सेमीफाइनल की रेस में बने रहने के लिए श्रीलंका के लिए भी इस मैच में जीत दर्ज करना ही एकमात्र विकल्प है।

आज के मुकाबले में भी बारिश की संभावना

श्रीलंका में खेले जा रहे मैचों पर बारिश का असर रहा है। मौसम विभाग के मुताबिक श्रीलंका-न्यूजीलैंड मैच के दौरान भी आसमान में बादल छाए रहने की संभावना है। बारिश खलल डाल सकती है। अधिकतम तापमान 29 डिग्री और न्यूनतम तापमान 24 डिग्री रहने का अनुमान है।

सम्बंधित ख़बरें

फलों पर चूहा मारने की दवा का छिड़काव, मुंबई के मलाड में फल विक्रेता को पुलिस ने किया गिफ्तार

थिएटर में फ्लॉप, OTT पर हिट! रजनीकांत की ‘लाल सलाम’ 2 साल बाद मचा रही धमाल, जानें कहां है उपलब्ध

चाइल्डलाइन ने रोके बाल विवाह, परिवारों को दी गई समझाइश, बच्चों का भविष्य बचाने के लिए टोल-फ्री नंबर सक्रिय

महाराष्ट्र में साहूकारों की खैर नहीं! चंद्रपुर किडनी कांड के बाद सख्य हुई सरकार, कानून में होगा बड़ा बदलाव

स्पिनरों के लिए मददगार है यह ग्राउंड

आर. प्रेमदासा स्टेडियम की पिच स्पिन गेंदबाजों की मददगार मानी जाती है। मैच की शुरुआत में बल्लेबाजों को रन बनाने में ज्यादा कठिनाई नहीं होती, लेकिन जैसे-जैसे मैच आगे बढ़ता है, पिच धीमी हो जाती है, और स्पिनर को हावी होने का मौका मिलता है। इस मैदान पर पहली पारी का औसत स्कोर 152 रन है। इस मैदान पर सर्वाधिक स्कोर बांग्लादेश का है। बांग्लादेश ने श्रीलंका के खिलाफ ही 2018 में 5 विकेट पर 215 रन बनाए थे।

हेड टू हेड में न्यूजीलैंड का पलड़ा भारी

श्रीलंका और न्यूजीलैंड के बीच टी20 मुकाबले हमेशा रोमांचक रहे हैं। हालांकि, न्यूजीलैंड का पलड़ा भारी रहा है। दोनों टीमों के बीच 28 मुकाबले खेले गए हैं। कीवी टीम को 16 मुकाबलों में जीत मिली है। 11 श्रीलंका ने जीते हैं। 1 मैच में कोई नतीजा नहीं निकला है। टी20 विश्व कप में दोनों टीमें 6 बार आमने-सामने हुई हैं और दोनों ने 3-3 मैचों में जीत हासिल की है।

यह भी पढ़ें: T20 World Cup: श्रीलंका और न्यूजीलैंड के बीच होगा सुपर-8 का सबसे रोमांचक मुकाबला, कौन बनाएगा सेमीफाइनल में जगह

श्रीलंका की संभावित प्लेइंग इलेवन

पथुम निसांका, कमिल मिशारा, कुसल मेंडिस (विकेटकीपर), पवन रत्नायके, कामिंदु मेंडिस, दासुन शनाका (कप्तान), दुनिथ वेलालागे, दुशान हेमंथा, दुश्मंथा चमीरा, महेश तीक्षाना और दिलशान मदुशंका।

न्यूजीलैंड की संभावित प्लेइंग इलेवन

टिम सीफर्ट (विकेटकीपर), फिन एलन, रचिन रविंद्र, ग्लेन फिलिप्स, मार्क चैपमैन, डेरिल मिचेल, मिचेल सैंटनर (कप्तान), जेम्स नीशम, मैट हेनरी, इश सोढ़ी और लॉकी फर्ग्यूसन।

T20 world cup 2026 super 8 match 6 new zealand vs sri lanka

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Feb 25, 2026 | 05:22 PM

Topics:  

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.