आज का राशिफल (सौ. डिजाइन फोटो)
Daily Horoscope 16 April 2026: गुरुवार, 16 अप्रैल 2026 को वैशाख कृष्ण चतुर्दशी है। आज उत्तराभाद्रपद नक्षत्र के प्रभाव से कई राशियों के जीवन में बड़े बदलाव आने वाले हैं। जहाँ मेष और तुला राशि के लिए दिन लाभकारी रहेगा वहीं मकर और मीन राशि वालों को स्वास्थ्य और आपसी तालमेल पर ध्यान देने की आवश्यकता है। आइए जानते हैं आज के सितारों की चाल।
मेष राशि के जातकों को आज अपने विरोधियों से निपटने के लिए कूटनीति का सहारा लेना होगा। शिक्षा और संतान के कार्यों में आपको सुखद सफलता मिलेगी। न्यायालयीन कार्यों में परिणाम आपके पक्ष में आने की संभावना है। अनावश्यक विवादों से बचें शांति से काम लेना ही आज आपकी सबसे बड़ी जीत होगी।
वृषभ राशि वालों के लिए आज का दिन नियोजित कार्यों में इच्छानुसार सफलता दिलाने वाला है। हालांकि किसी भी नए कार्य में हाथ डालने से पहले अच्छी तरह सोच-विचार कर लें। आपकी पुरानी चिंताएं दूर होंगी और किसी दूर-दराज की यात्रा का योग बन सकता है जो भविष्य के लिए सुखद रहेगा।
मिथुन राशि के जातक आज जिस सौदे को घाटे का समझकर टाल रहे हैं उसमें उन्हें अप्रत्याशित लाभ हो सकता है। कामकाज में थोड़ा विलंब जरूर होगा लेकिन मित्रों का सहयोग आपको मुश्किलों से बाहर निकाल लेगा। संतान पक्ष से भी कोई सफलता का समाचार मिल सकता है।
कर्क राशि के जातकों के लिए आज का दिन सुकून भरा रहेगा। लंबे समय से चल रही पारिवारिक कलह को दूर करने में आप सफल रहेंगे। वरिष्ठ लोगों और प्रियजनों का भरपूर सहयोग मिलेगा। हालांकि शरीर में थोड़ी शिथिलता या आलस्य महसूस हो सकता है इसलिए अपने स्वास्थ्य का ध्यान रखें।
सिंह राशि वालों के लिए आज का दिन आपसी मेलजोल बढ़ाने का है। कोई भी टकराव या गलतफहमी आपसी बातचीत से आसानी से सुलझ सकती है। उच्च अध्ययन को लेकर कोई बड़ा निर्णय ले सकते हैं। आपके भाग्यवर्धक प्रयास और निजी योजनाएं आज सफलता की राह पर अग्रसर रहेंगी।
कन्या राशि के जातकों के लिए आज का दिन नए अवसरों वाला है। आप साझेदारी में कोई नई योजना या व्यापार शुरू कर सकते हैं। नए मित्र बनेंगे जो भविष्य में लाभकारी सिद्ध होंगे। उच्चाधिकारियों के सहयोग से आपकी आजीविका के प्रयासों में शानदार सफलता मिलने के योग हैं।
तुला राशि के जातकों के लिए आज का दिन बहुत ही फलदायी है। आपके सामने लाभकारी अवसर आएंगे और कारोबारी विस्तार की ठोस योजना बनेगी। कोई पुराना विवाद आज समाप्त हो सकता है जिससे आपका कोई बहुत महत्वपूर्ण कार्य संपन्न होगा।
यह भी पढ़ें:- साप्ताहिक राशिफल 12-18 अप्रैल: 14 अप्रैल से सूर्य का महागोचर, इन 5 राशियों की चमकेगी किस्मत, बाकी रहें सावधान
वृश्चिक राशि वालों को आज अपनी भावनाओं पर काबू रखने की विशेष सलाह दी जाती है अन्यथा लोग आपकी संवेदनशीलता का मजाक उड़ा सकते हैं। आज किसी महत्वपूर्ण व्यक्ति से आपकी मुलाकात हो सकती है। कौटुम्बिक सुख और दायित्वों की पूर्ति आसानी से होगी और आपके महत्वपूर्ण कार्य बिना बाधा के पूरे होंगे।
धनु राशि के जातकों के लिए आज का दिन थोड़ा संभलकर चलने का है। एक मामूली बात भी किसी करीबी रिश्ते में गलतफहमी पैदा कर सकती है। कामकाज के प्रति आपकी रुचि बनी रहेगी और कहीं से कोई शुभ समाचार प्राप्त हो सकता है। अपनी दिनचर्या में नियमितता बनाए रखें।
मकर राशि के जातकों को आज अपनी सोच सकारात्मक रखनी होगी इससे आपके कई उलझे हुए मामले सुलझ सकते हैं। आर्थिक कार्यों में थोड़ी सुस्ती रह सकती है और सोचे हुए कार्यों में विलंब हो सकता है। शारीरिक अस्वस्थता आपको परेशान कर सकती है इसलिए आराम के लिए समय निकालें।
कुम्भ राशि वालों को आज अधिकारियों के आदेशों का पालन करना चाहिए उनकी अवहेलना भारी पड़ सकती है। आपके निरंतर प्रयासों से इच्छित कार्य पूरे होंगे। रक्त संबंधियों और रिश्तेदारों के साथ रिश्तों में मधुरता आएगी। आज काम का बोझ यानी परिश्रम की अधिकता रह सकती है।
मीन राशि के जातकों के लिए आज का दिन थोड़ा तनावपूर्ण रह सकता है। सहकर्मियों के असहयोग के कारण कार्यस्थल पर चुनौतियां आ सकती हैं। प्रॉपर्टी से जुड़े कार्यों में अधिक परिश्रम करना होगा। पैसों के लेन-देन में विशेष सतर्कता बरतें, क्योंकि लापरवाही से नुकसान होने की आशंका है।
आज वैशाख कृष्ण चतुर्दशी को बाजार में निम्नलिखित बदलाव देखे जा सकते हैं।
सोना-चांदी: उत्तराभाद्रपद नक्षत्र के प्रभाव से सोने और चांदी की कीमतों में 20 से 30 रुपये की तेजी देखने को मिलेगी।
रूई और कपास: इनके भाव में उतार-चढ़ाव (घट-बढ़) बना रहेगा।
अनाज: चावल, चना और जौ के भाव में स्थिरता (समानता) बनी रहेगी।
आज के भाग्यांक: 8, 1, 7, 6