T20 World Cup 2026: शिमरोन हेटमायर की तूफानी पारी, वेस्टइंडीज ने स्कॉटलैंड को दिया 183 रनों का लक्ष्य
ICC Men's T20 World Cup 2026: टी20 वर्ल्ड कप के दूसरे मैच में वेस्टइंडीज ने शिमरोन हेटमायर की तूफानी अर्धशतकीय पारी के दम पर स्कॉटलैंड को 183 रन का लक्ष्य दिया।
- Written By: उज्जवल सिन्हा
शिमरोन हेटमायर (फोटो-सोशल मीडिया)
West Indies vs Scotland, 2nd Match: टी20 वर्ल्ड कप की शुरुआत आज 7 फरवरी से हो चुकी है। टी20 वर्ल्ड कप का दूसरा मुकाबला वेस्टइंडीज और स्कॉटलैंड के बीच ईडन गार्डेन में खेला जा रहा है। बांग्लादेश के बाहर होने के बाद स्कॉटलैंड को वर्ल्ड कप में एंट्री मिली है। ग्रुप सी में वेस्टइंडीज, स्कॉटलैंड, इंग्लैंड, नेपाल, इटली की टीम को रखा गया है।
कोलकाता के ईडन गार्डेन में खेले जा रहे वर्ल्ड कप के दूसरे मुकाबले में स्कॉटलैंड ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया। वेस्टइंडीज ने पहले बल्लेबाजी करते हुए स्कॉटलैंड को जीत के लिए 183 रन का लक्ष्य दिया है। वेस्टइंडीज को सलामी बल्लेबाजों ब्रैंडन किंग और शाई होप ने धीमी शुरुआत दी। दोनों ने पहले विकेट के लिए 8.2 ओवर में 54 रन जोड़े। कप्तान होप 22 गेंद पर 19 रन बनाकर आउट हुए। 58 के स्कोर पर दूसरे विकेट के रूप में किंग 30 गेंद पर 35 रन बनाकर आउट हुए।
हेटमायर और पॉवेल के बीच 81 रनों की साझेदारी
तीसरे विकेट के लिए शिमरोन हेटमायर और रोवमन पॉवेल के बीच 37 गेंद पर 81 रन की तेज साझेदारी हुई। पॉवेल 14 गेंद पर 2 छक्कों और 1 चौके की मदद से 24 रन बनाकर आउट हुए। हेटमायर ने चौथे विकेट के लिए शरफेन रदरफोर्ड के साथ 21 गेंदों पर 36 रन की साझेदारी की।
सम्बंधित ख़बरें
नीदरलैंड्स में बजा भारतीय क्रिकेटर्स का डंका! पीएम मोदी बोले- डच क्रिकेट को ऊंचाइयों पर ले जा रहे हैं इंडियंस
T20 World Cup के लिए पाकिस्तान टीम का ऐलान, 5 नए चेहरों की स्क्वॉड में एंट्री; इस दिन होगा IND-PAK महामुकाबला
IPL 2026 फाइनल के बीच अहमदाबाद में मचेगी खलबली! भारत आ रहे हैं PCB चीफ मोहसिन नकवी?
महिला T20 World Cup के लिए ऑस्ट्रेलिया टीम का ऐलान, सोफी मोलिनक्स को मिली कमान, स्टार तेज गेंदबाज बाहर
हेटमायर की तूफानी पारी
हेटमायर चौथे विकेट के रूप में 175 के स्कोर पर आउट हुए। हेटमायर ने 36 गेंदों पर 6 छक्कों और 2 चौकों की मदद से 64 रन की तूफानी पारी खेली। हेटमायर ने अपना अर्धशतक 22 गेंदों पर पूरा किया। टी20 विश्व कप में किसी भी वेस्टइंडीज के बल्लेबाज द्वारा लगाया गया यह सबसे तेज अर्धशतक है।
यह भी पढ़ें: T20 World Cup 2026 से बाहर होते-होते बचा पाकिस्तान, पहले ही मैच में लंका लगाने वाला था नीदरलैंड्स
हेटमायर की इस अर्धशतकीय पारी के दम पर ही वेस्टइंडीज 20 ओवर में 5 विकेट के नुकसान पर 182 तक पहुंच सकी। रदरफोर्ड ने 13 गेंद पर 26 रन बनाए। रोमारियो शेफर्ड 3 गेंद पर 6 और मैथ्यू फोर्ड 2 गेंद पर 1 रन बनाकर नाबाद रहे। स्कॉटलैंड के लविए ब्रैडली करी ने 4 ओवर में 23 रन देकर 2 विकेट लिए। साफयान शरीफ, ओलिवर डेविडसन और माइकल लिस्क को 1-1 विकेट मिला।
बता दें कि स्कॉटलैंड शुरुआत में टी20 विश्व कप का हिस्सा नहीं था। बांग्लादेश क्रिकेट टीम के बहिष्कार के बाद आईसीसी ने उसकी जगह स्कॉटलैंड को ग्रुप सी में एंट्री दी।
