T20 World Cup 2026: इटली के कप्तान वेन मैडसेन बन सकते हैं कोच, कारण जानकर दंग रह जाएंगे आप!
T20 world cup 2026: स्कॉटलैंड के खिलाफ मैच में कंधा डिस्लोकेट होने के बाद इटली के कप्तान वेन मैडसेन के टी20 वर्ल्ड कप 2026 से बाहर होने की आशंका है। कोच जॉन डेविसन ने उनकी चोट पर बड़ा अपडेट दिया है।
- Written By: संजय बिष्ट
वेन मेडसन (फोटो सोर्स- सोशल मीडिया)
Wayne Madsen: टी20 वर्ल्ड कप 2026 का सातवां मुकाबला इटली और स्कॉटलैंड के बीच खेला गया, जिसमें स्कॉटलैंड ने शानदार प्रदर्शन करते हुए इटली को 73 रनों से हरा दिया। इस हार के साथ इटली की टीम को एक और बड़ा झटका लगा, जब मैच के दौरान कप्तान वेन मैडसेन चोटिल हो गए।
फील्डिंग करते समय लगी चोट के कारण मैडसेन काफी दर्द में नजर आए और उन्हें मैदान छोड़कर बाहर जाना पड़ा। इसके बाद वह बल्लेबाजी करने भी नहीं उतरे, जिससे टीम की स्थिति और कमजोर हो गई। अब उनके टूर्नामेंट के बाकी मैचों में खेलने पर संशय बना हुआ है।
फील्डिंग के दौरान हुआ हादसा
वेन मैडसेन स्कॉटलैंड की पारी के चौथे ओवर में मिडविकेट पर बाउंड्री बचाने की कोशिश कर रहे थे। इसी दौरान वह साइड की पिच पर गिर पड़े, जो काफी सख्त थी। गिरते ही उन्होंने अपने कंधे को पकड़ लिया और दर्द से परेशान दिखे। मेडिकल स्टाफ तुरंत मैदान पर पहुंचा और उन्हें बाहर ले जाया गया। इस घटना के बाद टीम मैनेजमेंट और फैंस दोनों ही उनकी चोट को लेकर चिंतित नजर आए।
सम्बंधित ख़बरें
ऋषभ पंत पर गिरेगी गाज! सिलेक्शन कमेटी लेने जा रही बड़ा फैसला, टेस्ट टीम में इस बड़ी जिम्मेदारी से होगी छुट्टी?
विराट कोहली का बड़ा कीर्तिमान, 35 साल की उम्र के बाद तीसरी बार किया ये कमाल, सचिन और डु प्लेसिस को छोड़ा पीछे
RCB vs PBKS: कोहली और वेंकटेश अय्यर की अर्धशतकीय पारी, बेंगलुरु ने पंजाब को जीत लिए दिया 223 रन का टारगेट
थाईलैंड ओपन में सिल्वर जीतने के बाद सात्विक-चिराग ‘मलेशिया मास्टर्स’ से हटे, जानिए क्या है कारण?
कोच जॉन डेविसन ने दी अपडेट
मैच के बाद इटली के हेड कोच जॉन डेविसन ने मैडसेन की चोट पर जानकारी दी। उन्होंने बताया कि कप्तान का कंधा खिसक गया था, जिसे फिजियो ने वापस अपनी जगह पर कर दिया है। हालांकि चोट कितनी गंभीर है, इसका सही अंदाजा स्कैन रिपोर्ट आने के बाद ही लगाया जा सकेगा। डेविसन ने कहा कि फिलहाल मैडसेन का लीग चरण के बाकी मैचों में खेलना मुश्किल लग रहा है। उन्होंने यह भी कहा कि क्रिकेट में कंधे की चोट से उबरना आसान नहीं होता और वापसी में समय लग सकता है। हालांकि उन्होंने पूरी तरह से उनके बाहर होने की पुष्टि नहीं की और कहा कि अंतिम फैसला मेडिकल रिपोर्ट के आधार पर लिया जाएगा।
टीम के साथ बने रह सकते हैं मैडसेन
इटली के कोच को उम्मीद है कि मैडसेन टीम के साथ जुड़े रहेंगे, भले ही वह मैदान पर न उतर पाएं। डेविसन के मुताबिक, अनुभवी खिलाड़ी होने के कारण वह डगआउट में रहकर टीम की मदद कर सकते हैं और कोचिंग स्टाफ के साथ भी भूमिका निभा सकते हैं। इटली की टीम अब अपने अगले मुकाबले में 12 फरवरी को वानखेड़े स्टेडियम में नेपाल का सामना करेगी। इसके बाद टीम को इंग्लैंड के खिलाफ 16 फरवरी और वेस्टइंडीज के खिलाफ 19 फरवरी को लीग मैच खेलने हैं।
ये भी पढ़ें: कनाडा पर भारी पड़े प्रोटियाज, साउथ अफ्रीका ने 57 रनों से दर्ज की जीत, वर्ल्ड कप में किया विजयी आगाज
स्कॉटलैंड की टूर्नामेंट में पहली जीत
इस मुकाबले में जीत के साथ स्कॉटलैंड ने टी20 वर्ल्ड कप 2026 में अपनी पहली जीत दर्ज की। वहीं इटली के लिए यह हार और कप्तान की चोट दोनों ही बड़ी चुनौती बनकर सामने आई हैं। अब देखना होगा कि मैडसेन कितनी जल्दी फिट होते हैं और टीम आने वाले मैचों में किस तरह वापसी करती है।
