IND vs ZIM: जिम्बाब्वे के खिलाफ कैसा है भारत का रिकॉर्ड, 13 मैच में मिली इतनी जीत; जानिए हेड-टू-हेड रिकॉर्ड
IND vs ZIM Super-8: चेन्नई के एमए चिदंबरम स्टेडियम में टीम इंडिया टी20 वर्ल्ड कप 2026 के सुपर-8 में जिम्बाब्वे से भिड़ेगी। खास बात यह है कि भारत पहली बार अपनी सरजमीं पर उसके के खिलाफ टी20 मैच खेलेगा।
- Written By: संजय बिष्ट
भारत बनाम जिम्बाब्वे (फोटो- सोशल मीडिया)
IND vs ZIM Head to Head Record: टी20 वर्ल्ड कप में भारतीय टीम के सेमीफाइनल में पहुंचने को लेकर चर्चाएं तेज हैं। सुपर-8 के पहले मुकाबले में दक्षिण अफ्रीका क्रिकेट टीम के खिलाफ 76 रन की बड़ी हार ने समीकरण बिगाड़ दिए हैं। अब भारत के लिए बाकी बचे दो मैच करो या मरो जैसे हो गए हैं। सिर्फ अपने मुकाबले जीतना ही काफी नहीं होगा, बल्कि दक्षिण अफ्रीका और वेस्टइंडीज क्रिकेट टीम के बीच होने वाले मैच पर भी नजर रखनी होगी। नेट रन रेट और अंक तालिका दोनों ही भारत की किस्मत तय करेंगे।
चेन्नई में जिम्बाब्वे से अहम भिड़ंत
भारतीय टीम सुपर-8 में अपना अगला मुकाबला 26 फरवरी की शाम चेन्नई के एम ए चिदंबरम स्टेडियम में जिम्बाब्वे क्रिकेट टीम के खिलाफ खेलेगी। कागजों पर भारत का रिकॉर्ड मजबूत जरूर है, लेकिन मौजूदा हालात में किसी भी टीम को हल्के में लेना जोखिम भरा हो सकता है। टीम मैनेजमेंट जानता है कि एक और चूक से सेमीफाइनल की उम्मीदों को बड़ा झटका लग सकता है। ऐसे में यह मुकाबला सिर्फ दो अंकों का नहीं, बल्कि आत्मविश्वास और प्रतिष्ठा का भी होगा।
टी20 में हेड टू हेड रिकॉर्ड
भारत और जिम्बाब्वे के बीच टी20 अंतरराष्ट्रीय में अब तक 13 मुकाबले खेले गए हैं। इनमें से 10 मैच भारत ने जीते हैं, जबकि 3 में जिम्बाब्वे ने बाजी मारी है। खास बात यह है कि भारत ने अब तक घरेलू जमीन पर जिम्बाब्वे के खिलाफ कोई टी20 मैच नहीं खेला है। चेन्नई में यह पहला मौका होगा जब दोनों टीमें भारत में आमने-सामने होंगी। पिछली बार 2024 में जिम्बाब्वे दौरे पर भारत को एक टी20 मैच में हार झेलनी पड़ी थी, हालांकि पांच मैचों की सीरीज टीम इंडिया ने 4-1 से अपने नाम की थी।
सम्बंधित ख़बरें
IPL 2026 के फाइनल में गुजरात टाइटंस की धमाकेदार एंट्री, क्वालीफायर-2 में RR को 7 विकेट से हराया, गिल का शतक
एलिमिनेटर के बाद क्वालीफायर-2 में भी शतक बनाने से चूके वैभव सूर्यवंशी, RR ने GT के सामने रखा 215 रन का टारगेट
क्वालीफायर-2 के टॉस पर मचा भयंकर गदर, अंपायर के फैसले से भड़के GT के कप्तान शुभमन गिल, दोबारा करना पड़ा टॉस
वैभव सूर्यवंशी को मिला बंपर ऑफर, इस एक बड़ी डील के लिए 12 करोड़ रुपये तक देने को तैयार हुई ये बड़ी कंपनी
ये भी पढ़ें: जिम्बाब्वे के कोच ने तिलक वर्मा पर दिया बड़ा बयान, बताया उनकी फॉर्म टीम इंडिया के लिए कितनी बड़ी परेशानी?
वर्ल्ड कप में सिर्फ एक मुकाबला
टी20 विश्व कप इतिहास में दोनों टीमों की भिड़ंत अब तक सिर्फ एक बार हुई है। 2022 में मेलबर्न क्रिकेट ग्राउंड में खेले गए मैच में भारत ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 186 रन बनाए थे। उस मुकाबले में सूर्यकुमार यादव ने नाबाद 61 रन की अहम पारी खेली थी। जवाब में जिम्बाब्वे की टीम 115 रन पर सिमट गई और भारत ने 71 रन से जीत दर्ज की। ऐसे में फैंस को उम्मीद होगी कि चेन्नई में भी टीम इंडिया उसी आत्मविश्वास के साथ उतरकर जीत हासिल करे और सेमीफाइनल की राह मजबूत बनाए।
