- Hindi News »
- Sports »
- Cricket »
- Pakistan Put Four Conditions To Play Against India Icc Rejected Demands T20 World Cup 2026
IND vs PAK: 4 शर्तों के साथ पाकिस्तान ने बिछाई थी बिसात, ICC ने एक झटके दिखा दी औकात, बैकफुट पर आया PCB
India vs Pakistan: टी20 वर्ल्ड कप 2026 में भारत-पाक मैच 15 फरवरी को होना था, लेकिन पाकिस्तान ने खेलने के लिए आईसीसी के सामने 4 बड़ी शर्तें रखीं। अब इस मामले में आईसीसी का बड़ा अपडेट सामने आया है।
- Written By: संजय बिष्ट

पसीबी चीफ मोहसिन नकवी और आईसीसी चीफ जय शाह (फोटो- सोशल मीडिया)
IND vs PAK, T20 World Cup 2026: टी20 वर्ल्ड कप 2026 में भारत और पाकिस्तान के बीच 15 फरवरी को कोलंबो में मुकाबला खेला जाना तय था। हालांकि 1 फरवरी को पाकिस्तान सरकार ने भारत के खिलाफ मैच न खेलने का ऐलान कर दिया, जिससे पूरे टूर्नामेंट में हलचल मच गई। इसके बाद मामला सुलझाने के लिए आईसीसी के अधिकारी सक्रिय हुए और बातचीत का दौर शुरू हुआ।
लाहौर में हुई थी अहम बैठक
मामले को लेकर 8 फरवरी को आईसीसी उपाध्यक्ष इमरान ख्वाजा पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड के चेयरमैन मोहसिन नकवी से मिलने लाहौर पहुंचे। इस बैठक में बांग्लादेश के खेल सलाहकार आसिफ नजरुल भी मौजूद थे। कई घंटों तक चली इस चर्चा में पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने अपनी मांगें आईसीसी के सामने रखीं और भारत के खिलाफ खेलने के लिए कुछ शर्तें पेश कीं।
पाकिस्तान ने रखीं थी 4 बड़ी शर्तें
बैठक के दौरान पाकिस्तान ने आईसीसी के सामने चार प्रमुख शर्तें रखीं। पहली शर्त भारत और पाकिस्तान के बीच द्विपक्षीय सीरीज को बहाल करने की थी। पाकिस्तान का कहना था कि दोनों देशों के बीच 2012 के बाद से कोई द्विपक्षीय सीरीज नहीं खेली गई है और यह स्थिति बदली जानी चाहिए।
सम्बंधित ख़बरें
T20 World Cup के लिए पाकिस्तान टीम का ऐलान, 5 नए चेहरों की स्क्वॉड में एंट्री; इस दिन होगा IND-PAK महामुकाबला
ICC Rankings: बिना मैदान पर उतरे ही चमक गई शुभमन गिल की किस्मत, तो पाकिस्तानी बल्लेबाज को हुआ जबरदस्त नुकसान
महिला T20 World Cup के लिए ऑस्ट्रेलिया टीम का ऐलान, सोफी मोलिनक्स को मिली कमान, स्टार तेज गेंदबाज बाहर
देश के लिए 37 साल में संन्यास से की वापसी, T20 World Cup से पहले इस खिलाड़ी ने जीता करोड़ों फैंस का दिल
दूसरी शर्त के रूप में पाकिस्तान ने कहा कि अगर द्विपक्षीय सीरीज होती है तो उसे न्यूट्रल वेन्यू पर आयोजित किया जाए। तीसरी मांग आईसीसी के राजस्व बंटवारे से जुड़ी थी। पाकिस्तान ने अपनी हिस्सेदारी बढ़ाकर ऑस्ट्रेलिया और इंग्लैंड के बराबर करने की मांग की। चौथी शर्त के तौर पर पाकिस्तान ने भारत और पाकिस्तान के खिलाड़ियों के बीच हुए नो हैंड शेक विवाद को खत्म करने की बात कही। एशिया कप 2025 के दौरान भारतीय खिलाड़ियों ने पाकिस्तानी खिलाड़ियों से हाथ नहीं मिलाया था, जिसे लेकर विवाद हुआ था। इसके अलावा पाकिस्तान ने बांग्लादेश का समर्थन करते हुए उसे पूरा मुआवजा देने की बात भी उठाई।
आईसीसी ने सभी शर्तें ठुकराईं
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार आईसीसी ने पाकिस्तान की सभी शर्तों को मानने से इनकार कर दिया। आईसीसी का मानना था कि इनमें से कई मांगें उसके अधिकार क्षेत्र से बाहर हैं, इसलिए उन्हें स्वीकार नहीं किया जा सकता।
ये भी पढ़ें: स्कॉटलैंड का बेहतरीन पलटवार, इटली को दी शर्मनाक शिकस्त, वर्ल्ड कप में की धमाकेदार वापसी
आगे क्या होगा?
आईसीसी के इनकार के बाद भारत-पाक मुकाबले को लेकर स्थिति अभी भी स्पष्ट नहीं है। क्रिकेट प्रशंसकों की नजरें अब इस बात पर टिकी हैं कि आगे इस मामले में क्या फैसला लिया जाता है और क्या दोनों टीमें मैदान पर आमने-सामने आ पाएंगी या नहीं।
Pakistan put four conditions to play against india icc rejected demands t20 world cup 2026
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
शिक्षामंत्री फुंकवाते हैं और स्वास्थ्य मंत्री…बिहार सरकार पर तेजस्वी का तंज, बोले- सरकार ने जनता को ठगा
May 17, 2026 | 01:09 PMनासिक के बांधों में पिछले साल से ज्यादा पानी, कुल भंडारण 32.57%; बारिश में देरी होने पर गहरा सकता है संकट
May 17, 2026 | 01:08 PMNEET पेपर लीक का पुणे कनेक्शन: NTA एक्सपर्ट मनीषा मंधारे गिरफ्तार, CBI ले गई दिल्ली
May 17, 2026 | 01:07 PMमहाविनाश या महाविकास: 92000 करोड़ का निकोबार प्रोजेक्ट विवादों में, जयराम रमेश ने रक्षा मंत्री को लिखा पत्र
May 17, 2026 | 01:05 PMGold-Silver Rate Today: सोने में एक हफ्ते में 6,540 रुपये का बड़ा उछाल, चांदी भी 5,000 रुपये महंगी हुई
May 17, 2026 | 01:01 PMचैंबर तोड़ा तो लटक जाऊंगा, ठाकुर की जुबान है, लखनऊ में बुलडोजर एक्शन के बीच वकील ने लपेटा फंदा, मचा हड़कंप
May 17, 2026 | 12:58 PMबढ़ती ईंधन कीमतों से गिग वर्कर्स परेशान, प्रति किलोमीटर 20 रुपये भुगतान की मांग तेज
May 17, 2026 | 12:55 PMवीडियो गैलरी

आग का गोला बनी राजधनी एक्सप्रेस! थर्ड AC और SLR कोच जलकर खाक, देखें कैसे बची 68 यात्रियों की जान- VIDEO
May 17, 2026 | 12:54 PM
मेरे लिए बेहद लकी है गोवा…अरविंद केजरीवाल ने बताया कैसे गोवा पहुंचते ही पलट गई शराब घोटाले की बाजी! VIDEO
May 17, 2026 | 12:17 PM
16 मई को ठप हो जाएगी दिल्ली-मुंबई? डिलीवरी बॉय और कैब ड्राइवरों का फूटा गुस्सा, देशव्यापी बंद का ऐलान
May 16, 2026 | 01:25 PM
उनकी पूरी जिंदगी अदालतों के…ममता बनर्जी पर भाजपा नेता का तीखे वार, बोले- चुनावी हिंसा की पुरानी परंपरा बदली
May 16, 2026 | 01:06 PM
NEET-UG री-एग्जाम का हुआ ऐलान, 21 जून को होगी परीक्षा, NTA ने दी पूरी जानकारी, देखें VIDEO
May 15, 2026 | 02:10 PM
दिल्ली दौरा छोड़ इंदौर पहुंचे CM मोहन यादव, अस्पताल जाकर देवास पटाखा फैक्ट्री धमाके में घायलों से की मुलाकात
May 15, 2026 | 01:28 PM














