IND vs NZ: जो जीतेगा टॉस…वही बनेगा नया बॉस! हैरान कर देंगे T20 World Cup फाइनल के आंकड़े
ICC Men's T20 World Cup के फाइनल इतिहास में टॉस का बड़ा असर दिखता है। 2007 से 2024 तक 9 में से 8 बार टॉस जीतने वाली टीम ही चैंपियन बनी। यह आंकड़ा फाइनल में टॉस की अहमियत बताता है।
- Written By: उज्जवल सिन्हा
सूर्यकुमार यादव और मिचेल सेंटनर (फोटो-सोशल मीडिया)
T20 World Cup Final Toss Advantage: टी20 वर्ल्ड कप 2026 का फाइनल मुकाबला भारत और न्यूजीलैंड के बीच खेला जाएगा। यह मुकाबला 8 मार्च को अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेला जाएगा। टी20 वर्ल्ड कप के फाइनल मुकाबलों में टॉस का हमेशा खास महत्व रहा है। अब तक खेले गए 9 वर्ल्ड कप में 8 बार टॉस जीतने वाली टीम विजेता बनी है।
टी20 वर्ल्ड कप 2007 से लेकर 2024 तक खेले गए फाइनल मैचों के आंकड़े बताते हैं कि 9 में से 8 बार टॉस जीतने वाली टीम ने ही खिताब जीता है। हालांकि इतिहास में एक बार ऐसा भी हुआ जब टॉस जीतने के बावजूद टीम खिताब नहीं जीत सकी। यह घटना 2009 के फाइनल में हुई थी, जब श्रीलंका ने टॉस तो जीता, लेकिन फाइनल मुकाबले में उसे हार का सामना करना पड़ा और पाकिस्तान चैंपियन बन गया।
टी20 वर्ल्ड कप के फाइनल में टॉस जीतने वाली टीम और विजेता टीम
| वर्ष | स्थान (Venue) | विजेता | उप-विजेता | टॉस जीतने वाली टीम (निर्णय) |
|---|---|---|---|---|
| 2007 | जोहान्सबर्ग | भारत | पाकिस्तान | भारत (बैटिंग) |
| 2009 | लॉर्ड्स | पाकिस्तान | श्रीलंका | श्रीलंका (बैटिंग) |
| 2010 | ब्रिजटाउन | इंग्लैंड | ऑस्ट्रेलिया | इंग्लैंड (बॉलिंग) |
| 2012 | कोलंबो (आरपीएस) | वेस्टइंडीज | श्रीलंका | वेस्टइंडीज (बैटिंग) |
| 2014 | ढाका | श्रीलंका | भारत | श्रीलंका (बॉलिंग) |
| 2016 | कोलकाता | वेस्टइंडीज | इंग्लैंड | वेस्टइंडीज (बॉलिंग) |
| 2021 | दुबई | ऑस्ट्रेलिया | न्यूज़ीलैंड | ऑस्ट्रेलिया (बॉलिंग) |
| 2022 | मेलबर्न | इंग्लैंड | पाकिस्तान | इंग्लैंड (बॉलिंग) |
| 2024 | बारबाडोस | भारत | साउथ अफ्रीका | भारत (बैटिंग) |
फाइनल में ऐसी रही टॉस की कहानी
2007 में भारतीय टीम ने जोहानेसबर्ग में पाकिस्तान को हराकर पहला खिताब जीता और टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी की थी। 2009 में लॉर्ड्स में पाकिस्तान ने श्रीलंका को हराकर ट्रॉफी जीती, हालांकि टॉस श्रीलंका ने जीता था। 2010 में इंग्लैंड ने ब्रिजटाउन में ऑस्ट्रेलिया को हराया, जबकि 2012 में वेस्टइंडीज ने कोलंबो में श्रीलंका को मात दी। 2014 में ढाका में श्रीलंका ने भारत को हराया। 2016 में कोलकाता में वेस्टइंडीज ने इंग्लैंड को हराकर दूसरा खिताब जीता। इसके बाद 2021 में दुबई में ऑस्ट्रेलिया ने न्यूजीलैंड को हराया और 2022 में मेलबर्न में इंग्लैंड ने पाकिस्तान को हराकर ट्रॉफी जीती। वहीं 2024 में बारबाडोस में भारत ने दक्षिण अफ्रीका को हराकर दूसरा टी20 वर्ल्ड कप अपने नाम किया।
सम्बंधित ख़बरें
सूर्यवंशी-अभिषेक फ्लॉप…ईशान-तिलक वर्मा ने संभाली कमान, भारत ने जिम्बाब्वे को दिया 220 रन का टारगेट
यौन शोषण मामले में Karim Khan ICC के अभियोजक पद से हटाए गए, 82 देशों ने किया मतदान
ZIM vs IND 2nd T20I: हरारे की बल्लेबाजी पिच पर फिर बरसेंगे रन? जानिए पिच रिपोर्ट, मौसम और संभावित प्लेइंग टीम
ICC ने 2027 वनडे वर्ल्ड कप के लिए 8 टीमों की एंट्री पक्की की, वेस्टइंडीज फिर क्वालिफायर खेलने को मजबूर
टी20 वर्ल्ड कप 2026 के फाइनल में भी टॉस पर होगी नजरें
टी20 वर्ल्ड कप के फाइनल में एक बार फिर टॉस पर सबकी नजरें रहने वाली हैं। 2007 से 2024 तक खेले गए फाइनल मुकाबलों के आंकड़े बताते हैं कि कई बार टॉस मैच के परिणाम को प्रभावित करता रहा है। ऐसे में माना जा रहा है कि इस बार भी खिताबी मुकाबले में टॉस अहम भूमिका निभा सकता है।
यह भी पढ़ें: T20 World Cup के फाइनल में ऐसी रही भारत की कहानी, इन खिलाड़ियों पर होगी तीसरी बार चैंपियन बनाने की जिम्मेदारी
हालांकि, सूर्यकुमार यादव का टॉस के मामले में रिकॉर्ड ज्यादा मजबूत नहीं रहा है। इंग्लैंड के खिलाफ सेमीफाइनल में भी उन्होंने टॉस गंवाया था, लेकिन इसके बावजूद भारतीय टीम मुकाबला जीतने में सफल रही और लगातार दूसरी बार फाइनल में पहुंची। अब फाइनल में यह देखना दिलचस्प होगा कि क्या सूर्यकुमार यादव टॉस जीतकर इतिहास रचते हैं या फिर टॉस हारने के बावजूद टीम को जीत दिलाकर एक नया रिकॉर्ड बनाते हैं।
वहीं न्यूजीलैंड के कप्तान मिचेल सेंटनर टॉस के मामले में लकी रहे है। उन्होंने सेमीफाइनल में टॉस जीतकर गेंदबाजी चुनी थी और फिर महज 10 ओवर में ही साउथ अफ्रीका को हराकर फाइनल में प्रवेश कर ली। न्यूजीलैंड के कप्तान को भी उम्मीद रहेगी की वो टॉस जीतकर अपनी टीम को पहली बार टी20 वर्ल्ड कप का विजेता बनाए।
