T20 World Cup 2026: सुपर-8 से बाहर ऑस्ट्रेलिया, ग्रुप स्टेज का आखिरी मैच आज; क्या ओमान करेगा उलटफेर?
ICC Men's T20 World Cup 2026 के आखिरी ग्रुप मैच में ऑस्ट्रेलिया और ओमान आमने-सामने होंगे। दोनों टीमें सुपर-8 से बाहर हैं, लेकिन ओमान बड़ा उलटफेर करने के इरादे से उतरेगा।
- Written By: उज्जवल सिन्हा
ऑस्ट्रेलिया बनाम ओमान (फोटो-सोशल मीडिया)
Australia vs Oman, 40th Match: टी20 वर्ल्ड कप 2026 के ग्रुप स्टेज का 40वां और आखिरी मुकाबला शुक्रवार 20 फरवरी को ऑस्ट्रेलिया और ओमान के बीच खेला जाएगा। जहां ऑस्ट्रेलियाई टीम जीत के साथ अपना सफर समाप्त करने की कोशिश करेगी। वहीं ओमान भी बड़ा उलटफेर करके मुकाबले को जीतने के इरादे से मैदान में उतरेगा।
दोनों ही टीमें सुपर-8 से बाहर हो चुकी है। इस मुकाबले के साथ टी20 वर्ल्ड कप का सफर भी समाप्त हो जाएगा। ऑस्ट्रेलियाई टीम का सफर उनके नाम के अनुसार नहीं रहा है। यही वजह है कि जो टीम चैंपियन बनने की दावेदार मानी जा रही थी, वो अब ग्रुप स्टेज से ही बाहर हो गई है। यह मुकाबला ऑस्ट्रेलिया के सम्मान की लड़ाई जैसी है।
ओमान की नजरें उलटफेर पर
वहीं, ओमान की टीम ने विश्व कप में अब तक तीन मैच खेले हैं। तीनों मुकाबलों में उसको हार का सामना करना पड़ा है। इसके बाद भी ओमान की टीम ऑस्ट्रेलिया को हराने की बात कर रही है। ओमान के कप्तान जतिंदर सिंह ने ऑस्ट्रेलियाई टीम की फॉर्म को लेकर बड़ी बात कही है। उन्होंने कहा कि ऑस्ट्रेलिया का प्रदर्शन इस वक्त अच्छा नहीं है, उनके कैंप में निराशा का माहौल है। ऐसे में ऑस्ट्रेलिया को हराने के लिए यह काफी अच्छा समय है। अगर ओमान की टीम ऑस्ट्रेलिया को हराने में सफल हो जाती है तो विश्व कप में फिर एक बार बड़ा उलटफेर देखने को मिल सकता है। हाल ही में जिम्बाब्वे ने ऑस्ट्रेलिया और श्रीलंका को हराकर बड़ा उलटफेर किया है।
सम्बंधित ख़बरें
Litton Das Injury Update: लिटन दास जिम्बाब्वे ODI सीरीज से बाहर, बांग्लादेश ने इमोन को टीम में किया शामिल
54वें जन्मदिन पर सौरव गांगुली को मिला खास तोहफा, बायोपिक का फर्स्ट लुक हुआ रिलीज बोले अब तक…
Hormuz Attack: स्ट्रेट ऑफ होर्मुज में भारत आ रहे LNG टैंकर पर ड्रोन अटैक, इंजन रूम में लगी भीषण आग
IND vs ENG: भारत ने टॉस जीतकर चुनी गेंदबाजी, रवि बिश्नोई टीम से बाहर; देखें प्लेइंग XI
पल्लेकेले में खेला जाएगा यह मुकाबला
यह मुकाबला पल्लेकेले अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाएगा। पिच रिपोर्ट की बात करें तो यह विकेट फिरकी गेंदबाजों के लिए मददगार साबित हो सकता है। नई गेंद के साथ तेज गेंदबाजों को भी फायदा मिलेगा। लेकिन जैसे ही गेंद की चमक फिकी पड़ती है, यानी बीच के ओवरों में स्पिन गेंदबाजों को मदद मिलती है। इस पिच पर अगर कोई बल्लेबाज शुरुआत में टिक गया तो वह अपनी बड़ी पारी खेल सकता है। इस विकेट पर 170 से ऊपर का स्कोर अच्छा माना जाता है।
यह भी पढ़ें: ‘उन्होंने अफगानिस्तान क्रिकेट के लिए…’, जोनाथन ट्रॉट की विदाई पर रो पड़े राशिद खान; कही दिल छू लेने वाली बात
दोनों टीमों की संभावित प्लेइंग इलेवन
ऑस्ट्रेलिया : मिशेल मार्श (कप्तान), ट्रेविस हेड, कैमरून ग्रीन, टिम डेविड, ग्लेन मैक्सवेल, जोश इंग्लिस (विकेटकीपर), मार्कस स्टोइनिस, कूपर कोनोली, जेवियर बार्टलेट, नाथन एलिस, एडम ज़म्पा, बेन ड्वारशुइस, मैट रेनशॉ, मैथ्यू कुहनेमन, स्टीवन स्मिथ
ओमान : आमिर कलीम, जतिंदर सिंह (कप्तान), आशीष ओडेदरा, हम्माद मिर्जा, विनायक शुक्ला (विकेट कीपर), मोहम्मद नदीम, जितेन रामानंदी, नदीम खान, सुफियान महमूद, शकील अहमद, शाह फैसल, शफीक जान, करण सोनावाले, जय ओडेदरा, वसीम अली
