T20 Women’s Mumbai League के पहले सीजन का आगाज जल्द, रोहित शर्मा ने किया ट्रॉफी का अनावरण
Mumbai Cricket Association ने टी20 मुंबई लीग का महिला संस्करण लॉन्च किया। रोहित शर्मा ने ट्रॉफी का अनावरण किया और यह टूर्नामेंट महिला खिलाड़ियों को आगे बढ़ने का महत्वपूर्ण अवसर प्रदान करेगा।
- Written By: उज्जवल सिन्हा
रोहित शर्मा ट्रॉफी अनावरण करते हुए (फोटो-सोशल मीडिया)
T20 Women’s Mumbai League: मुंबई क्रिकेट एसोसिएशन (एमसीए) ने टी20 मुंबई लीग के महिला संस्करण का अनावरण किया। पुरुषों की लीग के तीन सफल सीजन होने के बाद एमसीए ने यह फैसला लिया। रोहित शर्मा जो इस लीग का चेहरा हैं, उन्होंने शनिवार को मुंबई में पुरुषों और महिलाओं के आगामी संस्करणों के लिए ट्रॉफी का अनावरण किया।
रोहित ने कहा कि उन्हें मुंबई क्रिकेट के बढ़ते स्तर को देखकर बहुत खुशी होती है। यह सिर्फ आईपीएल टीम तक सीमित नहीं है, बल्कि टी20 मुंबई लीग ने भी कई युवा खिलाड़ियों को आगे बढ़ने का मौका दिया है। उन्होंने बताया कि इस लीग से कई ऐसे खिलाड़ी निकले हैं, जिन्होंने पहले टी20 मुंबई में खेला और बाद में आईपीएल टीमों और भारतीय टीम तक पहुंचे। उनके मुताबिक यह लीग खिलाड़ियों के लिए खुद को साबित करने का एक बड़ा मंच बन चुकी है।
महिलाओं को आगे बढ़ने का यह अच्छा मौका
रोहित शर्मा ने यह भी कहा कि पिछले सीजन की शानदार सफलता के बाद इस टूर्नामेंट का फिर से आयोजन होना बहुत अच्छी बात है। वह खुद भी पिछले सीजन में इससे जुड़े थे और उन्होंने देखा कि इसे आयोजित करना आसान काम नहीं था। इस लीग को सफल बनाने के लिए मुंबई क्रिकेट एसोसिएशन (एमसीए) के सभी सदस्यों को श्रेय मिलना चाहिए। इस साल यह टूर्नामेंट और भी बड़ा हो गया है, क्योंकि इसमें तीन महिला टीमें भी शामिल की गई हैं। इससे महिलाओं के क्रिकेट को भी आगे बढ़ने का अच्छा मौका मिलेगा।
सम्बंधित ख़बरें
देश के पहले Telecom Manufacturing Zone को मिली रफ्तार, ₹2000 करोड़ के निवेश का आया प्रस्ताव
राम मंदिर पर बरसे संजय राउत, सिद्धिविनायक दान विवाद पर काटी कन्नी! बोले- ‘मुझे जानकारी नहीं’
पीएम मोदी का जादू हुआ खत्म, जनता ने शुरू किया नकारना, दतिया-बांकीपुर उपचुनाव पर संजय राउत का हमला
6 साल बाद तस्करों के चंगुल से आजाद हुई नाबालिग,1 लाख में हुआ था सौदा, फर्जी आधार पर कराई जबरन शादी
सायली सतघरे ने क्या कहा?
भारतीय महिला क्रिकेटर सायली सतघरे ने ‘आईएएनएस’ से कहा, “यह एक बड़ा प्लेटफॉर्म है। मैं इसके लिए एमसीए को धन्यवाद देती हूं, जिन्होंने महिलाओं के लिए इस लीग को शुरू किया। मुझे उम्मीद है कि भविष्य में इसमें कुछ और टीमें भी जुड़ेंगी और लड़कियों को अधिक मौके मिलेंगे। मुंबई में क्रिकेट एक धर्म के जैसा है। मैदानों पर, दिन के किसी भी समय आपको बच्चे क्रिकेट खेलते हुए मिलेंगे। एससीए एक अच्छा अवसर प्रदान करता है।”
यह भी पढ़ें: ‘यह तो बस शुरुआत है, अब पीछे मुड़कर नहीं देखना’; भारतीय टीम को पूर्व कप्तान रोहित शर्मा ने दिया खास मैसेज
हालांकि, मुंबई इंडियंस एसोसिएशन ने अब तक इस टूर्नामेंट के शेड्यूल का ऐलान नहीं किया है। पिछले सीजन यह टूर्नामेंट आईपीएल के ठीक बाद जून में खेला गया था, जिसमें रोहित शर्मा, सूर्यकुमार यादव समेत मुंबई के कई स्टार खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया था।
