T20 World Cup: खराब शुरुआत के बाद होल्डर-शेफर्ड ने कराई वेस्टइंडीज की वापसी, अफ्रीका को दिया 177 रन का टारगेट
T20 World Cup 2026: टी20 वर्ल्ड कप में साउथ अफ्रीका के खिलाफ पहले बल्लेबाजी करते हुए वेस्टइंडीज ने 176 रन बनाए। साउथ अफ्रीका को इस मुकाबले को जीतने के लिए 177 रनों की जरूरत है।
- Written By: उज्जवल सिन्हा
साउथ अफ्रीका बनाम वेस्टइंडीज (फोटो-सोशल मीडिया)
West Indies vs South Africa, Super-8, Match No.7: टी20 वर्ल्ड कप 2026 के सुपर-8 राउंड का 7वां मुकाबला वेस्टइंडीज और साउथ अफ्रीका के बीच खेला जा रहा है। वेस्टइंडीज ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 8 विकेट के नुकसान पर 176 रन बनाए। साउथ अफ्रीका को सेमीफाइनल में पहुंचने के लिए 177 रन बनाने होंगे। वहीं वेस्टइंडीज की नजरें भी सेमीफाइनल में पहुंचने पर होगी।
अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेले जा रहे इस मुकाबले में साउथ अफ्रीका ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया। पहले बल्लेबाजी करने उतरी वेस्टइंडीज की शुरुआत ज्यादा अच्छा नहीं रही। पावरप्ले के दौरान वेस्टइंडीज ने 4 विकेट गंवा दिए। 43 के स्कोर पर चार बल्लेबाज आउट हो गए। ब्रैंडन किंग ने 21, शाई होप ने 16, शिमरोन हेटमायर ने 2 और रोस्टन चेज 2 रन बनाकर पवेलियन लौट गए।
रोवमैन पॉवेल 9 रन बनाकर आउट हो गए। उसके बाद शेरफेन रदरफोर्ड ने 12 और मैथ्यू फोर्ड 11 रन बनाकर आउट हो गए। 83 के स्कोर पर वेस्टइंडीज को 7वां झटका लगा। ऐसा लग रहा था कि वेस्टइंडीज टीम जल्दी ही ऑलआउट हो जाएगी। लेकिन होल्डर और शेफर्ड ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए साउथ अफ्रीका के आरमाने पर पानी फेर दिया।
सम्बंधित ख़बरें
ICC ने बदल दिए क्रिकेट के सबसे बड़े नियम! अब ऐसे खेले जाएंगे वनडे और टी20 वर्ल्ड कप, हर मैच होगा करो या मरो
जेडन लेनोक्स की घातक गेंदबाजी, न्यूजीलैंड ने वेस्टइंडीज को 5 विकेट से हराकर सीरीज में 1-1 से की बराबरी
Women’s T20 World Cup 2026: ऑस्ट्रेलिया बना 7वीं बार चैंपियन, पेरी ने रचा इतिहास; इंग्लैंड को 7 विकेट से हराया
वेस्टइंडीज को रौंदकर 8वीं बार फाइनल में पहुंची ऑस्ट्रेलिया, फाइनल खेलने पर कप्तान ने दिया बड़ा अपडेट
8वें विकेट के लिए होल्डर और शेफर्ड के बीच 89 रनों की साझेदारी
83 रनों के स्कोर पर 7 विकेट गिरने के बाद जेसन होल्डर और रोमारियो शेफर्ड ने मोर्चा संभाला और आठवें विकेट के लिए 89 रनों की अहम साझेदारी निभाई। होल्डर 31 गेंदों में 49 रन बनाकर रनआउट हुए। वहीं, शेफर्ड ने बेहतरीन बल्लेबाजी करते हुए 37 गेंदों में 52 रनों की दमदार पारी खेली। अपनी इस पारी में शेफर्ड ने 3 चौके और 4 छक्के लगाए। इन दोनों के बदौलत वेस्टइंडीज ने 8 विकेट के नुकसान पर 176 रन बनाए।
यह भी पढ़ें: T20 World Cup में वेस्टइंडीज ने बनाया एक खास रिकॉर्ड, पावरप्ले के दौरान दो बार ऐसा करने वाली पहली टीम बनी
गेंदबाजी में साउथ अफ्रीका की तरफ से लुंगी एनगिडी ने 4 ओवर में 30 रन देकर 3 विकेट अपने नाम किए। वहीं, कगिसो रबाडा ने 4 ओवर में 22 रन देकर 2 विकेट निकाले, जबकि कॉर्बिन बॉश ने 31 रन देकर 2 विकेट चटकाए।
दोनों टीमों की प्लेइंग-11
साउथ अफ्रीका: एडेन मार्करम (कप्तान), क्विंटन डी कॉक (विकेट कीपर), रयान रिकेल्टन, डेवाल्ड ब्रेविस, डेविड मिलर, ट्रिस्टन स्टब्स, मार्को जेनसन, कॉर्बिन बॉश, कगिसो रबाडा, केशव महाराज, लुंगी एनगिडी
वेस्टइंडीज: ब्रैंडन किंग, शाई होप (विकेटकीपर/ कप्तान), शिमरॉन हेटमायर, रोवमैन पॉवेल, शेरफेन रदरफोर्ड, रोस्टन चेस, रोमारियो शेफर्ड, जेसन होल्डर, मैथ्यू फोर्ड, गुडाकेश मोटी, शमर जोसेफ
