T20 Mumbai League 2025: शेड्यूल का ऐलान हुआ, 6 साल बाद वापसी करेगी लीग, जानें टूर्नामेंट की A टू Z जानकारी
बता दें कि लीग के शेड्यूल को आईपीएल 2025 को मद्देनजर रखते हुए बनाया गया है। ये टूर्नामेंट 9 दिनों तक चलने वाला है। इस दौरान कुल 23 मुकाबले खेले जाएंगे।
- Written By: संजय बिष्ट
टी20 मुंबई लीग 2025 (फोटो- सोशल मीडिया)
मंगलवार को मुंबई क्रिकेट एसोसिएशन ने टी20 मुंबई लीग 2025 का शेड्यूल जारी किया। इस दौरान टूर्नामेंट में सभी मुकाबले 4 जून से 12 जून तक मुकाबले खेले जाएंगे। ये सभी हाई वोल्टेज मुकाबले होने वाले हैं। टूर्नामेंट के आयोजन के लिए मुंबई के दो बड़े स्टेडियमों को चुना गया है। जिसमें वानखेड़े और डीवाई पाटिल स्टेडियम शामिल हैं।
हर दिन चार मुकाबले होंगे
बता दें कि लीग के शेड्यूल को आईपीएल 2025 को मद्देनजर रखते हुए बनाया गया है। ये टूर्नामेंट 9 दिनों तक चलने वाला है। इस दौरान कुल 23 मुकाबले खेले जाएंगे। इस दौरान हर दिन कुल चार मुकाबले खेले जाएंगे। जिसमें दोपहर ढाई बजे और साढे सात बजे वानखेड़े स्टेडियम में मुकाबले खेले जाएंगे। वहीं, सुबह साढे दस बजे व शाम साढे पांच बजे डीवाई पाटिल स्टेडियम में मुकाबले होंगे।
टी 20 मुंबई लीग 2025 की शुरुआत 4 जून से होने वाली है। इस दिन डीवाई पाटिल स्टेडियम में एआरसीएस अंधेरी और सोबो मुंबई के बीच मुकाबला खेला जाएगा। एआरसीएस अंधेरी के कप्तान शुवम दुबे हैं। वहीं, मुंबई फाल्कन्स का कप्तान श्रेयस अय्यर को बनाया गया है। इसके बाद सूर्यकुमार यादव की कप्तानी वाली टीम ट्रायम्फ नाइट्स मुंबई नार्थ ईस्ट का मुकाबला होगा। इस टीम का मुकाबला ईगल ठाणे स्ट्राइकर्स के साथ होने वाला है।
सम्बंधित ख़बरें
‘3D प्लेयर’ विजय शंकर ने IPL और घरेलू क्रिकेट को कहा अलविदा, खुद बताई आगे की प्लानिंग
गुजरात के गबरू जवानों का तहलका, गिल और साई ने कर दिया कमाल, एक IPL सीजन में पार किया 600 रनों का आंकड़ा
चेन्नई में फैंस की दीवानगी, CSK vs GT का मैच देखने दूर-दूर से स्टेडियम पहुंचे फैंस, मगर खली MS Dhoni की कमी
Jasprit Bumrah ने 2 साल से नहीं खेला कोई ODI मैच, अब टीम इंडिया में वापसी के लिए BCCI ने तैयार किया ब्लूप्रिंट
Mumbai T20 League full schedule pic.twitter.com/kQjX744QWw — sudharshan sridharan (@sudharshansrid1) May 20, 2025
ये लीग मुंबई को बड़े सितारे देगी- MCA सचिव
बता दें मुंबई लीग की वापसी करीब छह साल के बाद होने जा रही है। ये इस लीग का तीसरा सीजन होने जा रहा है। जिसमें मुंबई क्रिकेट एसोसिएशन घरेलू क्रिकेटरों के लिए बड़ा मंच देने की कोशिश कर रहा है। इस लीग में भारतीय टीम के बड़े खिलाड़ी शामिल होंगे। इस दौरान एमसीए सचिव अभय हडप ने कहा है कि “राष्ट्रिय हित और आईपीएल से टकराव से बचने के लिए लीग को दोबारा शेड्यूल किया गया है। हमें भरोसा है कि यह सीजन मुंबई को नए सितारे देगा।”
मुंबई लीग 2025 में सभी टीमें स्टेज के दौरान 5-5 मुकाबले खेलेंगी। इसमें टॉप चार टीमें सेमीफाइनल के लिए क्वालीफाई करेंगी। इस दौरान फाइनल मुकाबला मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में खेला जाएगा। ये 12 जून को होने वाला है।
