क्रिकेट इतिहास के सबसे खौफनाक स्पेल, टी20 में रच दिया इतिहास, अकेले झटके 9 विकेट, 13 रन पर ढेर हुई पूरी टीम
Most Wickets in T20 Match: टी20 क्रिकेट में अनोखा कारनामा देखने को मिला, जहां एक गेंदबाज ने अकेले 9 विकेट झटके। इस फॉर्मेट के इतिहास में ऐसा पहली बार हुआ है, जिससे सभी हैरान हैं।
- Written By: संजय सिंह बिष्ट
टी20 क्रिकेट में बना रिकॉर्ड
Most Wickets in Single T20 Inning: टी20 क्रिकेट को आमतौर पर बल्लेबाजों का खेल माना जाता है, जहां चौके-छक्कों की बरसात देखने को मिलती है और गेंदबाजों के लिए मैच में पकड़ बनाना आसान नहीं होता। इस फॉर्मेट में एक गेंदबाज अधिकतम 4 ओवर ही डाल सकता है, इसलिए 5 विकेट लेना भी बड़ी उपलब्धि मानी जाती है। लेकिन हाल ही में एक ऐसा कारनामा देखने को मिला, जिसने टी20 क्रिकेट की धारणा को ही बदलकर रख दिया है और हर कोई इस रिकॉर्ड को सुनकर हैरान है।
टी20 में 9 विकेट का ऐतिहासिक कारनामा
लॉरा कार्डोसो ने टी20 क्रिकेट में इतिहास रचते हुए एक पारी में 9 विकेट अपने नाम कर लिए। ब्राजील की इस ऑलराउंडर खिलाड़ी ने ऐसा प्रदर्शन किया, जो अब तक पुरुष और महिला दोनों ही क्रिकेट में देखने को नहीं मिला था। इस रिकॉर्ड के साथ वह टी20 इतिहास में सबसे बेहतरीन गेंदबाजी करने वाली खिलाड़ी बन गई हैं।
13 रन पर ढेर हुई पूरी टीम
यह मुकाबला ब्राजील महिला क्रिकेट टीम और लेसोथो महिला क्रिकेट टीम के बीच खेला गया। पहले बल्लेबाजी करते हुए ब्राजील ने 20 ओवर में 202 रन का विशाल स्कोर खड़ा किया। इसके जवाब में लेसोथो की टीम पूरी तरह से दबाव में आ गई और सिर्फ 13 रन पर ही ऑलआउट हो गई। टीम 6.2 ओवर से ज्यादा टिक नहीं पाई और कोई भी बल्लेबाज दहाई का आंकड़ा पार नहीं कर सका, जबकि 8 खिलाड़ी बिना खाता खोले ही पवेलियन लौट गए।
सम्बंधित ख़बरें
इंग्लैंड ने भारत को 56 रन से हराया, 4-0 से जीता सीरीज, टीम इंडिया से छीना टी20 क्रिकेट में नंबर-1 का ताज
IND vs ENG: बटलर-ब्रूक ने 233 रन जोड़कर रचा इतिहास, भारत के खिलाफ टी20 क्रिकेट की दूसरी सबसे बड़ी साझेदारी
258 रन का टारगेट…इंग्लिश बल्लेबाजों ने भारतीय गेंदबाजों को बेरहमी से कूटा, टूट गए कई बड़े रिकॉर्ड
इंग्लैंड के खिलाफ आखिरी टी20 से पहले बड़ा ड्रामा! टॉस के वक्त स्टेडियम नहीं पहुंची टीम इंडिया, क्या है वजह?
गेंदबाजी का अविश्वसनीय प्रदर्शन
लॉरा कार्डोसो ने इस मैच में महज 3 ओवर गेंदबाजी की, जिनमें से 2 ओवर मेडन रहे। उन्होंने सिर्फ 4 रन देकर 9 विकेट झटके, जो टी20 क्रिकेट के इतिहास में एक असाधारण प्रदर्शन है। बाकी बचा एक विकेट मैरिएन आर्टुर के खाते में गया, जिन्होंने भी अपनी टीम के लिए योगदान दिया।
ये भी पढ़ें: टेंशन मत लो, मैं देख लूंगा…बुमराह को लेकर वैभव सूर्यवंशी ने पहले ही कर दिया था ऐसा ऐलान, देखें VIDEO
लेसोथो द्वारा बनाए गए 13 रन महिला अंतरराष्ट्रीय टी20 क्रिकेट के सबसे कम स्कोरों में शामिल हो गए हैं। इससे पहले मालदीव और माली जैसी टीमें भी बेहद कम स्कोर पर ऑलआउट हो चुकी हैं, लेकिन इस मैच की खास बात लॉरा कार्डोसो का अद्भुत प्रदर्शन रहा। यह मुकाबला साबित करता है कि टी20 जैसे तेज फॉर्मेट में भी गेंदबाज सही रणनीति, अनुशासन और आत्मविश्वास के दम पर अकेले ही मैच का रुख पलट सकते हैं। यही कारण है कि यह प्रदर्शन लंबे समय तक क्रिकेट प्रेमियों के बीच चर्चा का विषय बना रहेगा।
