22 साल के लड़के ने पंजाब किंग्स को किया पस्त, बना RCB की जीत का सबसे बड़ा सूत्रधार
आरसीबी के लिए युवा स्पिनर गेंदबाज सुयश शर्मा ने तीन अहम विकेट लिए। उन्होंने टीम की जीत में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। सुयश शर्मा को इस प्रदर्शन के लिए प्लेयर ऑफ द मैच का अवॉर्ड भी दिया गया।
- Written By: संजय सिंह बिष्ट
सुयश शर्मा (फोटो- सोशल मीडिया)
पंजाब किंग्स को हराकर रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु 9 साल के बाद आईपीएल इतिहास के फाइनल में पहुंच चुकी है। पहले बल्लेबाजी करते हुए पंजाब किंग्स की टीम इस सीजन के सबसे निचले स्कोर 101 रन पर ऑल आउट हो गई। इस स्कोर को आरसीबी ने 8 विकेट शेष रहते हासिल कर लिया। बेंगलुरु की इस जीत में सुयश शर्मा ने अहम भूमिका निभाई। उनके सामने पंजाब किंग्स के बल्लेबाज पानी मांगते नजर आए।
सुयश शर्मा ने आरसीबी को अहम वक्त में विकेट दिलाए और पंजाब किंग्स के बड़े बल्लेबाजों को पवेलियन भेजा। सुयश शर्मा को इस मुकाबले में प्लेयर ऑफ द मैच के अवार्ड से भी नवाजा गया। पूरे मुकाबले में पंजाब के बल्लेबाज उनकी गुगली नहीं समझ पाए।
सुयश शर्मा ने लिए तीन विकेट
मुल्लांपुर के मैदान पर सुयश शर्मा ने कोहराम मचा दिया। उन्होंने पंजाब किंग्स के तीन बल्लेबाजों को पवेलियन का रास्ता दिखाया। सुयश ने इस दौरान मार्कस स्टाइनिस, शशांक सिंह और मुशीर खान को अपना शिकार बनाया। ये ही कारण रहा कि पंजाब किंग्स इस मुकाबले में 101 रन पर ऑलआउट हो गई।
सम्बंधित ख़बरें
अच्छा खाना नहीं बनाया तो… IPL खिलाड़ी शशांक सिंह ने IPS पिता के साथ मिलकर कुक को पीटा! FIR दर्ज
‘क्योंकि यह जगह घर है…,’ Virat Kohli ने RCB के लगातार 2 बार चैंपियन बनने पर लिखा भावुक संदेश
Rajat Patidar ने सेलेक्टर्स को दिखाई ‘आईना’, Team India में जगह नहीं मिलने के तुरंत बाद खेल दी विस्फोटक पारी
आयरलैंड-इंग्लैंड सीरीज से पहले BCCI ने किया कुछ ऐसा, जिससे IPL 2026 चैंपियन RCB के साथ हो गया बहुत बड़ा खेला!
सुयश शर्मा के अलावा आरसीबी के सभी गेंदबाजों ने पंजाब किंग्स के खिलाफ कमाल का प्रदर्शन किया। पंजाब किंग्स के खिलाफ वापसी करने वाले जोश हेजलवुड ने भी तीन विकेट लिए। इस दौरान उन्होंने 3.1 ओवर में 21 रन दिए। वहीं, यश दयाल ने भी 4 ओवर में 26 रन देकर 2 विकेट अपने नाम किए। दूसरी तरफ भुवनेश्वर कुमार और रोमारियो शेफर्ड ने 1-1 विकेट लिया।
कप्तान रजत पाटीदार ने जीता था टॉस
इससे पहले कप्तान रजत पाटीदार ने टॉस जीतकर गेंदबाजी करने का फैसला किया। जिसके बाद टीम के गेंदबाजों ने शानदार खेल का प्रदर्शन करते हुए पंजाब किंग्स को 14.1 ओवर में 101 रन के स्कोर पर ऑल आउट कर दिया। इस स्कोर को आरसीबी ने 10 ओवर में हासिल कर लिया।
ऐतिहासिक जीत के साथ RCB ने फाइनल में किया प्रवेश, बल्लेबाज बने पंजाब किंग्स की हार का प्रमुख कारण
इसके साथ ही 9 साल के बाद आरसीबी की टीम फाइनल में पहुंचने में कामयाब हो पाई। इससे पहले साल 2016 में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु फाइनल में पहुंची। उस दौरान उसे हैदराबाद के हाथों शिकस्त खानी पड़ी थी। अब आईपीएल 2025 में तीन जून को आरसीबी अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी क्रिकेट स्टेडियम में फाइनल खेलेगी।
