एशिया कप से पहले फिट हुए सूर्यकुमार यादव, Video के जरिए हुआ बड़ा खुलासा
Suryakumar Yadav Fitness Update: सूर्यकुमार यादव ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर किया है। जिसमें वो नेट्स में बल्लेबाजी करते हुए नजर आ रहे हैं। उम्मीद है एशिया कप के दौरान वो ठीक हो जाएंगे।
- Written By: उज्जवल सिन्हा
सूर्यकुमार यादव (फोटो-सोशल मीडिया)
Suryakumar Yadav Fitness Update: भारतीय टीम के टी20 कप्तान सुर्यकुमार धीरे-धीरे फिट होते नजर आ रहा है। अगले महीने में भारत को एशिया कप में हिस्सा लेना है। इस बार एशिया कप टी20 फॉर्मेट में खेला जाएगा। सूर्यकुमार यादव ने सोशल मीडिया के जरिए अपनी फिटनेस का अपडेट दिए हैं।
भारतीय टी-20 टीम के कप्तान सूर्यकुमार यादव ने बीसीसीआई के सेंटर ऑफ एक्सीलेंस (सीओई) में चल रहे रिहैब के दौरान नेट्स पर बल्लेबाजी की। अपनी बल्लेबाजी से इस दिग्गज बल्लेबाज ने आगामी एशिया कप से पहले फिटनेस हासिल करने के महत्वपूर्ण संकेत दिए।जुलाई में सूर्यकुमार यादव ने जर्मनी के म्यूनिख में हर्निया की सर्जरी करवाई थी और इसके बाद बीसीसीआई के सेंटर ऑफ एक्सीलेंस (सीओई) में रिहैबिलिटेशन के लिए भर्ती हुए थे।
उन्होंने शुक्रवार को अपने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो साझा किया, जिसमें दिखाया गया कि उन्होंने सीओई में फिर से बल्लेबाजी शुरू कर दी है। मीडिया एजेंसी के अनुसार सूर्यकुमार ने पिछले हफ्ते के अंत से ही नेट्स में बल्लेबाजी का अभ्यास शुरू कर दिया था। यह उनके एशिया कप से पहले पूरी फिटनेस हासिल करने की दिशा में एक सकारात्मक कदम है।
सम्बंधित ख़बरें
Nitish Kumar Reddy Injury Update: क्या भारत-इंग्लैंड वनडे सीरीज खेल पाएंगे ऑलराउंडर नीतीश कुमार रेड्डी?
हार के बाद घिरे श्रेयस और कोच गंभीर, बताया ऑरेंज कैप विनर वैभव सूर्यवंशी को प्लेइंग इलेवन से क्यों रखा बाहर
Women’s T20 World Cup: राधा यादव ने बरपाया कहर, धारदार गेंदबाजी से भारत ने बांग्लादेश को 136 पर समेटा
वैभव सूर्यवंशी के लिए इंग्लैंड में बना नियम! टीम इंडिया के साथ खेलेंगे मैच, पर ड्रेसिंग रूम होगा बिल्कुल अलग
सूर्यकुमार ने वीडियो के कैप्शन में लिखा, “मैं उस काम को फिर से करने के लिए बेताब हूं जो मुझे पसंद है।” वीडियो में वह व्यायाम और दौड़ते हुए भी दिखाई दे रहे हैं और फिट नजर आ रहे हैं।
यह भी पढ़ें: बेंगलुरु से छिन सकता है Women’s ODI World Cup 2025 की मेजबानी, फाइनल पर भी मंडराया संकट
9 सितंबर से खेला जाएगा एशिया कप
एशिया कप का आयोजन 9 से 28 सितंबर के बीच होगा। रोहित शर्मा के 2024 पुरुष टी20 विश्व कप जीत के बाद इस प्रारूप से संन्यास लेने के बाद, अब तक सूर्यकुमार का भारत के टी20 अंतरराष्ट्रीय कप्तान के रूप में एक प्रभावशाली रिकॉर्ड रहा है। सूर्यकुमार ने 22 मैचों में भारत का नेतृत्व किया है, जिनमें से 17 में उन्हें जीत मिली है। 83 टी20 अंतरराष्ट्रीय मैचों में, सूर्यकुमार ने 38.2 की औसत और 167.07 के शानदार स्ट्राइक रेट से 2,598 रन बनाए हैं।
सूर्यकुमार यादव का आईपीएल 2025 में प्रदर्शन
सूर्यकुमार यादव ने इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) 2025 में शानदार प्रदर्शन किया, जिसकी बदौलत उनकी टीम ने टूर्नामेंट में दूसरा क्वालीफायर खेला। वह मुंबई इंडियंस (एमआई) के लिए 717 रन बनाकर टूर्नामेंट के सबसे मूल्यवान खिलाड़ी थे। वह इस सीजन के दूसरे सबसे ज्यादा रन बनाने वाले खिलाड़ी थे और ऑरेंज कैप विजेता साई सुदर्शन से बस कुछ रन ही पीछे थे, जिन्होंने गुजरात टाइटन्स (जीटी) के लिए 759 रन बनाए थे। (आईएएनएस)
