IPL में सूर्यकुमार यादव ने रचा इतिहास, सचिन तेंदुलकर को पीछे छोड़ते हुए ऐसा कारनामा करने वाले…
सूर्यकुमार यादव मुंबई इंडियंस के लिए 700 रन बनाने वाले पहले बल्लेबाज बन गए हैं। इसके साथ ही वो पहले नॉन-ओपनर बल्लेबाज बन गए हैं। इसके साथ ही वो लगातार 16 पारी में 25 या उससे ज्यादा रन बनाने वाले भी खिलाड़ी बन गए हैं।
- Written By: उज्जवल सिन्हा
सूर्यकुमार यादव (फोटो- सोशल मीडिया)
अहमदाबाद: आईपीएल 2025 में मुंबई इंडियंस के दिग्गज बल्लेबाज सूर्यकुमार यादव ने एक बड़ी उपलब्धि हासिल कर ली है। वो मुंबई के लिए 700 रन बनाने वाले पहले बल्लेबाज बन गए हैं। वहीं वो मीडिल ऑर्डर में बल्लेबाजी करते हुए आईपीएल के इतिहास में 700 रन बनाने वाले पहले खिलाड़ी बन गए हैं। इसके साथ ही वो दुनिया के पहले बल्लेबाज बन गए हैं। जिन्होंने 16 मैचों में 25 या उससे ज्यादा रन बनाए हो।
सूर्या को अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेले गए आईपीएल 2025 के क्वालीफायर 2 मैच में पंजाब किंग्स के खिलाफ 700 रन का आंकड़ा पार करने के लिए 27 रनों की जरूरत थी और उन्होंने काइल जैमीसन द्वारा फेंके गए एमआई की पारी के 13वें ओवर की दूसरी गेंद पर चौका लगाकर यह उपलब्धि हासिल कर ली।
700 रन बनाने वाले पहले नॉन ओपनर बल्लेबाज बने
वह आईपीएल इतिहास में एक सीजन में 700 रन बनाने वाले पहले नॉन-ओपनर भी हैं। आईपीएल सीजन में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले नॉन-ओपनर की लिस्ट में सूर्या के बाद एबी डिविलियर्स और ऋषभ पंत का नंबर आता है। एबीडी ने आईपीएल 2016 में आरसीबी के लिए कुल 687 रन बनाए थे, जबकि पंत ने आईपीएल 2018 में दिल्ली कैपिटल्स के लिए 684 रन बनाए थे।
सम्बंधित ख़बरें
SRH के खिलाफ चेपॉक में आखिरी बार दिखेंगे MS Dhoni? अश्विन के बयान ने बढ़ाई फैंस की धड़कनें, खेल जगत में खलबली
IPL 2026: केएल राहुल ने तोड़ा एबी डिविलियर्स का बड़ा रिकॉर्ड, इस लिस्ट में कोहली और शिखर धवन से भी निकले आगे
IPL 2026: राजधानी में DC की बादशाहत, राजस्थान रॉयल्स को 5 विकेट से चटाई धूल, अक्षर पटेल ने खेली कप्तानी पारी
RR vs DC: वैभव और रियान की ताबड़तोड़ बल्लेबाजी के बावजूद 200 पार नहीं कर पाई आरआर, स्टार्क ने झटके 4 विकेट
एक आईपीएल सीजन में किसी नॉन-ओपनर द्वारा सर्वाधिक रन
- 717 सूर्यकुमार यादव (2025)
- 687 एबी डिविलियर्स (2016)
- 684 ऋषभ पंत (2018)
- 622 केन विलियमसन (2018)
- 605 सूर्यकुमार यादव (2023)
सूर्यकुमार यादव आईपीएल में मुंबई इंडियंस के लिए सबसे ज्यादा रन बनाने वाले खिलाड़ी बन गए हैं। वो मुंबई के लिए 700 से ज्यादा रन बनाने वाले पहले खिलाड़ी बने हैं। इससे पहले 2010 में सचिन तेंदुलकर ने सबसे ज्यादा 618 रन बनाया था।
MI के लिए एक आईपीएल सीज़न में सर्वाधिक रन
- 717- सूर्यकुमार यादव (2025)
- 618 – सचिन तेंदुलकर (2010)
- 605- सूर्यकुमार यादव (2023)
- 553 – सचिन तेंदुलकर (2011)
- 540 – लेंडल सिमंस (2015)
- 538 – रोहित शर्मा (2013)
- 529 – क्विंटन डी कॉक (2019)
- 516 – ईशान किशन (2020)
- 514 – सनथ जयसूर्या (2014)
- 512 – सूर्यकुमार यादव (2018)
क्वालीफायर-2 में सूर्या ने खेली 44 रनों की पारी
मुंबई इंडियंस और पंजाब किंग्स के बीच खेले गए क्वालीफायर-2 में सूर्यकुमार यादव ने 44 रनों की पारी खेली। इस दौरान उन्होंने 4 चौका और तीन छक्के लगाए। पहली पारी में मुंबई में 203 रन बनाया। जवाब में 19 ओवर में पंजाब किंग्स ने इस मुकाबले को जीतकर फाइनल में जगह बना ली।
