Suryakumar Yadav ने हासिल की बड़ी उपलब्धि, IPL के इतिहास में ऐसा करने वाले पहले बल्लेबाज बने
आईपीएल के इतिहास में सूर्यकुमार यादव ने बड़ी उपलब्धि हासिल कर ली है। वो लगातार 11 पारियों में 25 या उससे ज्यादा रन बनाने वाले पहले बल्लेबाज बन गए हैं।
- Written By: उज्जवल सिन्हा
स्पोर्ट्स डेस्क: आईपीएल 2025 में मुंबई इंडियंस ने सीनियर बल्लेबाज सूर्यकुमार यादव ने एक बड़ी उपलब्धि हासिल कर ली है। सूर्यकुमार यादव ने इस सीजन में अब तक खेले गए 11 मुकाबलों में 25 या उससे ज्यादा रन बनाने वाले पहले बल्लेबाज बन गए हैं। वो आईपीएल के इतिहास में लगातार 11 मैचों में ऐसा करने वाले पहले बल्लेबाज बन गए हैं। उन्होंने गुरुवार (1 मई) को जयपुर के सवाई मानसिंह स्टेडियम में राजस्थान रॉयल्स (RR) के खिलाफ़ बल्लेबाज़ी करते हुए यह रिकॉर्ड तोड़ा।
सूर्याकुमार यादव ने पिछली पारी में ऐसा करते ही वो रॉबिन उथप्पा की बराबरी कर ली थी। उथप्पा ने 2014 में लगातार 10 मैचों में ऐसा किया था। उस समय उथप्पा कोलकाता नाइट राइडर्स के लिए खेल रहे थे और उस सीजन में कोलकाता की टीम ने ट्रॉफी भी जीती थी।
आईपीएल में लगातार सबसे ज्यादा 25 या उससे ज्यादा का स्कोर
- 11 – सूर्यकुमार यादव (2025)*
- 10 – रॉबिन उथप्पा (2014)
- 9 – स्टीवन स्मिथ (2016-17)
- 9 – विराट कोहली (2024-25)
- 9 – साई सुदर्शन (2023-24)
वहीं इसके बाद स्टीव स्मिथ ने भी यह कारनामा 9 बार किया था। वो 2016-17 में ऐसा किया था। वहीं साई सुदर्शन ने 2023-24 में 9 बार और विराट कोहली ने 2024-25 में 9 बार ऐसा किया था। तीनों ने 9 बार 25 या उससे ज्यादा रन बनाए हैं।
सम्बंधित ख़बरें
रोहित, सूर्या और हार्दिक के बाद अब अभिषेक शर्मा का धमाका, महज 2 साल में इस खास लिस्ट में हुए शामिल
IPL का सबसे बड़ा ट्रेड, 27 करोड़ के ऋषभ पंत की 15 करोड़ में घर वापसी, कुलदीप यादव पहुंचे लखनऊ
मुंबई इंडियंस से कट सकता है हार्दिक पांड्या का पत्ता, RR के धाकड़ ओपनर को शामिल करने की तैयारी में टीम
Mohammed Siraj: इंग्लैंड के खिलाफ T20 सीरीज से बाहर हुए मोहम्मद सिराज, इस धुरंधर गेंदबाज को टीम में मिली जगह
मुंबई इंडियंस के लिए तीसरे नंबर पर बल्लेबाजी करते हुए सूर्यकुमार यादव ने 25 रन बनाने के लिए केवल 11 गेंदें ली। सूर्यकुमार यादव ने राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ 23 गेंदों का सामना करते हुए नाबाद 48 रन बनाए। इस दौरान उन्होंने 4 चौके और 3 छक्के लगाए। सूर्यकुमार यादव ने हार्दिक पांड्या के साथ मिलकर 217 तक मुंबई का स्कोर पहुंचाया।
खेल जगत की अन्य सभी ख़बरों को पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
आईपीएल 2025 के इस सीजन में सूर्यकुमार यादव का सबसे कम स्कोर 26 रन रहा है। वो 17 अप्रैल को सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ सबसे कम रन बनाए हैं। उसके बाद सूर्यकुमार यादव ने पिछली तीन पारियों में अर्धशतक लगाए। इस दौरान उनका स्ट्राइक रेट 171.15 का रहा।
मुकाबले का हाल
राजस्थान रॉयल्स ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। पहले बल्लेबाजी करते हुए मुंबई इंडियंस ने शानदार शुरुआत की। पहले विकेट के लिए रियान रिकेल्टन और रोहित शर्मा ने 116 रनों की साझेदारी की। रियान रिकेल्टन ने 61, रोहित शर्मा ने 53 रन बनाए। दोनों के आउट होने के बाद सूर्यकुमार यादव ने नाबाद 48 और हार्दिक पांड्या ने नाबाद 48 रन बनाए।
