- Hindi News »
- Sports »
- Cricket »
- Sunrisers Hyderabad Won The Match By 42 Runs Against Royal Challengers Bengaluru
RCB vs SRH: सनराइजर्स हैदराबाद ने रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु की पार्टी बिगाड़ी, अब टॉप-2 में नहीं पहुंच पाएगी RCB
आईपीएल 2025 के 65वें मुकाबले में सनराइजर्स हैदराबाद ने रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु को 42 रनों से हराकर उनकी टॉप-2 में पहुंचने की उम्मीदों को करारा झटका दिया।
- Written By: उज्जवल सिन्हा

सनराइजर्स हैदराबाद (फोटो-सोशल मीडिया)
लखनऊ: आईपीएल 2025 के 65वें मुकाबले में सनराइजर्स हैदराबाद ने रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु को हराकर आरसीबी के लिए मुश्किल खड़ा कर दी है। सनराइजर्स हैदराबाद ने इस मुकाबले को 42 रनों से जीत लिया। वहीं इस हार के बाद आरसीबी को टॉप-2 में पहुंचने के उम्मीदों को बड़ा झटका लगा है। आरसीबी अंक तालिका में दूसरे से तीसरे नंबर पर पहुंच गई है।
रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। पहले बल्लेबाजी करते हुए सनराइजर्स हैदराबाद की शुरुआत अच्छी रही। अभिषेक शर्मा और ट्रेविस हेड के बीच पहले विकेट के लिए 54 रनों की साझेदारी हुई। अभिषेक शर्मा 34 रन बनाकर आउट हो गए। उसके बाद हेड भी 54 के स्कोर पर ही आउट हो गए। हेड ने 17 रन बनाए।
इशान की शानदार पारी
इन दोनों के बाद इशान किशन ने पारी को संभाला और क्लासेन और अनिकेत वर्मा के साथ स्कोर बोर्ड को तेजी से बढ़ाया। क्लासेन 24 रन बनाकर आउट हो गए। उसके बाद अनिकेत वर्मा भी 26 रन बनाकर चलते बने। इसके बाद इशान किशन ने अपना अर्धशतक पूरा किया। इन दोनों के आउट होने के बाद इशान ने तेज गति से रन बटोरना शुरू किया।
सम्बंधित ख़बरें
भारत में बिग बैश लीग की एंट्री…IPL से पहले खेला जाएगा मैच? इस शहर में हो सकता है पहला मुकाबला
वैभव सूर्यवंशी फिर चर्चा में…IPL के लिए उठाया बड़ा कदम, पिता बोले- फिलहाल अभी ये जरूरी
मैदान पर तूफान और कमाई में सुल्तान, पाकिस्तान के छक्के छुड़ाने वाले ईशान किशन की नेटवर्थ; जानकर उड़ जाएंगे होश
IND vs PAK: ईशान के आगे नतमस्तक हुआ पाकिस्तान, कोलंबो में भारत ने दी करारी शिकस्त, पाक का घमंड हुआ ध्वस्त
इशान किशन ने 48 गेंदों पर 94 रनों की पारी खेली। इस दौरान उन्होंने 7 चौके और 5 छक्के लगाए। अंत में कमिंस ने भी 13 रन बनाकर स्कोर को 231 रनों तक पहुंचाया। आरसीबी के लिए शेपर्ड ने 2, भुवनेश्वर कुमार ने 1, एनगिडी ने 1, सुयश शर्मा ने 1 और क्रुणाल पांड्या ने 1 विकेट चटकाए।
आरसीबी को मिली 42 रनों से हार
जवाब में इस बड़े रन का पीछा करने उतरी रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु की टीम ने शानदार शुरुआत की। विराट कोहली और फिल साल्ट ने पहले विकेट के लिए 80 रन जोड़े। कोहली 43 रन बनाकर आउट हो गए। उसके बाद इस सीजन में रिप्लेसमेंट के तौर पर शामिल हुए मयंक अग्रवाल 11 रन बनाकर आउट हो गए। उसके बाद फिल साल्ट भी 62 रन बनाकर 129 के स्कोर पर पवेलियन लौट गए।
RCB को प्लेऑफ से पहले मिली गुड न्यूज, इस खिलाड़ी की हो रही टीम में वापसी
उसके बाद से रजत पाटीदार 173 के स्कोर पर आउट हुए। रजत पाटीदार के आउट होने के बाद कोई बल्लेबाज ज्यादा कुछ खास नहीं कर सके और एक के एक सभी आउट होते चले गए। रजत पाटीदार ने 18, जितेश शर्मा ने 24 रन बनाए। आरसीबी की टीम 189 पर ऑल आउट हो गई। सनराइजर्स हैदराबाद के लिए पैट कमिंस ने 3, ईशान मलिंगा ने 2, हर्ष दुबे ने 1, हर्षल पटेल ने 1, जयदेव उनादकट ने 1 विकेट चटकाए।
Sunrisers hyderabad won the match by 42 runs against royal challengers bengaluru
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
आमिर खान की पूर्व पत्नी किरण राव हुईं बीमार, शेयर किया अपना हेल्थ अपडेट, बिल्ली बनी देखभाल में मददगार
Feb 17, 2026 | 08:23 PMOMG! 11 करोड़ रुपये की एक बोतल, क्यों दुनिया का सबसे महंगा परफ्यूम बना शुमुख…आखिर क्या है इसकी खासियत?
Feb 17, 2026 | 08:21 PMमुंढवा भूमि सौदे में पार्थ पवार को क्लीन चिट, हस्ताक्षर न होना बना बचाव का आधार
Feb 17, 2026 | 08:20 PMIND vs PAK: अपने चिर-प्रतिद्वंदी पाकिस्तान से फाइनल में फिर भिड़ेगा भारत, जानिए इसके पीछे का समीकरण
Feb 17, 2026 | 08:13 PMबांग्लादेश के नए PM तारिक रहमान से मिले ओम बिरला, सौंपा पीएम मोदी का खास संदेश; दिया भारत आने का न्योता
Feb 17, 2026 | 08:11 PMजलवायु परिवर्तन पर नैतिक जिम्मेदारी जरूरी, मुंबई क्लायमेट वीक में मंत्री पंकजा मुंडे ने व्यक्त किया मत
Feb 17, 2026 | 08:08 PMT20 World Cup 2026: नीदरलैंड्स के खिलाफ जसप्रीत बुमराह को मिलेगा आराम? भारतीय कोच ने किया बड़ा खुलासा
Feb 17, 2026 | 08:02 PMवीडियो गैलरी

धार भोजशाला विवाद: वकीलों की हड़ताल से टली सुनवाई, 18 फरवरी को कोर्ट में खुलेगा एएसआई सर्वे का राज
Feb 17, 2026 | 01:31 PM
इंसानियत शर्मसार! UGC विवाद में छात्राओं को रेप और मर्डर की धमकी, थाने में भी सुरक्षित नहीं बेटियां- VIDEO
Feb 16, 2026 | 10:05 PM
प्रशासन की लापरवाही ने ली मासूम की जान, नागपुर में खुले नाले में गिरा 3 साल का बच्चा; 24 घंटे बाद मिली लाश
Feb 16, 2026 | 09:59 PM
UP विधानसभा में गूंजी युवाओं की आवाज, सपा विधायक ने खोली भर्तियों की पोल; आरक्षण में धांधली का लगाया आरोप
Feb 16, 2026 | 09:51 PM
बिहार विधानसभा में ‘बेचारा’ शब्द पर घमासान! राजद विधायक के बयान ने रामविलास पासवान के अपमान पर छेड़ी नई जंग
Feb 16, 2026 | 09:45 PM
हेल्थ इंश्योरेंस या धोखा? मां के इलाज के लिए दर-दर भटका बेटा, प्रीमियम के बाद भी कंपनी का क्लेम देने से इंकार
Feb 16, 2026 | 09:41 PM














