IPL 2025: सुनील नरेन ने रचा कीर्तिमान, आंद्रे रसेल के लिस्ट में हुए शामिल; KKR के लिए ऐसा करने वाले…
कोलकाता नाइट राइडर्स के दिग्गज ऑलराउंडर सुनील नरेन ने एक बड़ा कीर्तिमान हासिल किया है। सुनील नरेन ने शानदार प्रदर्शन करते हुए आंद्रे रसेल के साथ बल्लेबाजों की एक खास सूची में शामिल हो गए।
- Written By: उज्जवल सिन्हा
स्पोर्ट्स डेस्क: आईपीएल 2025 के आगाज मुकाबले में ही कोलकाता नाइट राइडर्स के दिग्गज ऑलराउंडर सुनील नरेन ने एक बड़ा कीर्तिमान हासिल किया है। सुनील नरेन ने शानदार प्रदर्शन करते हुए आंद्रे रसेल के साथ बल्लेबाजों की एक खास सूची में शामिल हो गए। मैच के पहले मुकाबले में सुनील नरेन की बेहतरीन बल्लेबाजी देखने को मिला। इस पारी के दौरान नरेन ने आईपीएल में केकेआर के लिए 100 छक्के लगाने वाले खिलाड़ी भी बन गए।
ईडन गार्डन्स में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के खिलाफ केकेआर के लिए आईपीएल 2025 के पहले मैच के दौरान नरेन ने अजिंक्य रहाणे की अगुवाई वाली टीम के लिए पारी की शुरुआत की और 26 गेंदों पर 44 रन बनाए। क्रीज पर रहने के दौरान 36 वर्षीय बाएं हाथ के बल्लेबाज ने पांच चौके और तीन छक्के लगाए।
केकेआर की पारी में नरेन ने 10वें ओवर की पांचवीं गेंद पर छक्का लगाया। इस छक्के के साथ नरेन ने केकेआर के लिए आईपीएल में छक्कों का शतक पूरा किया। वह रसेल (206) और नितीश राणा (107) के बाद केकेआर के लिए 100 छक्के लगाने वाले तीसरे क्रिकेटर बन गए हैं।
सम्बंधित ख़बरें
IPL का सबसे बड़ा ट्रेड, 27 करोड़ के ऋषभ पंत की 15 करोड़ में घर वापसी, कुलदीप यादव पहुंचे लखनऊ
मुंबई इंडियंस से कट सकता है हार्दिक पांड्या का पत्ता, RR के धाकड़ ओपनर को शामिल करने की तैयारी में टीम
Mohammed Siraj: इंग्लैंड के खिलाफ T20 सीरीज से बाहर हुए मोहम्मद सिराज, इस धुरंधर गेंदबाज को टीम में मिली जगह
‘क्योंकि यह जगह घर है…,’ Virat Kohli ने RCB के लगातार 2 बार चैंपियन बनने पर लिखा भावुक संदेश
केकेआर के लिए आईपीएल में सबसे ज़्यादा छक्के
- आंद्रे रसेल – 206*
- नीतीश राणा – 107
- सुनील नरेन – 100*
- रॉबिन उथप्पा – 85
- यूसुफ पठान – 85
गौतम गंभीर की कप्तानी में 2012 सीज़न के दौरान आईपीएल में डेब्यू करने वाले नरेन पिछले सीज़न में शानदार फॉर्म में थे। वह कोलकाता के लिए सबसे ज्यादा रन बनाने वाले खिलाड़ी रहे थे। उनके बदौलत ही कोलकाता ने तीसरी बीर खिताब पर कब्जा जमाया था। आईपीएल 2024 में बल्ले और गेंद से अपने शानदार प्रदर्शन के लिए नरेन ने सीज़न के सबसे मूल्यवान खिलाड़ी (एमवीपी) का पुरस्कार जीता और उन्हें आईपीएल 2025 की मेगा नीलामी से पहले कोलकाता की टीम ने रिटेन किया था।
खेल जगत से जुड़ी खबरों को पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
कोलकाता ने बनाए 174 रन
पहले मैच में कोलकाता की शुरुआत कमाल की रही। लेकिन मध्यक्रम में लगातार विकेट गंवाने के कारण 174 रन तक ही पहुंच सके। केकेआर ने 20 ओवर में 8 विकेट के नुकसान पर 174 रन बनाए। कोलकाता के लिए सबसे ज्यादा रन कप्तान अजिंक्य रहाणे ने बनाया। रहाणे ने अर्धशतकीय पारी के सहारे 56 रन, नरेन ने 44, अंगकृष ने 30 रन बनाए। आरसीबी के लिए क्रुणाल पांड्या ने 3, जोश हेजलवुड ने 2 विकेट चटकाए।
