‘टी20 मैच ऐसे नहीं खेला जाता…’ SA से मिली हार पर गुस्से लाल-पीले हुए सुनील गावस्कर, बल्लेबाजों की दी चेतावनी
IND vs SA: सुनील गावस्कर का कहना है कि भारत को दक्षिण अफ्रीका से हार से सबक लेकर अहंकार छोड़कर परिस्थितियों के अनुसार खेलना चाहिए, सिर्फ बाउंड्री पर भरोसा नहीं करना चाहिए।
- Written By: संजय सिंह बिष्ट
सुनील गावस्कर और सूर्यकुमार यादव (फोटो- सोशल मीडिया)
Sunil Gavaskar on Indian Cricket Team: टी20 विश्व कप में दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ मिली 76 रन की हार के बाद भारतीय टीम की रणनीति पर सवाल उठने लगे हैं। अपने दौर के महान बल्लेबाज सुनील गावस्कर ने इस मुकाबले को लेकर खुलकर प्रतिक्रिया दी और भारतीय बल्लेबाजों के रवैये को हार की बड़ी वजह बताया।
अहंकार छोड़कर सीख लेने की जरूरत
गावस्कर का मानना है कि भारतीय टीम को इस हार से सबक लेना चाहिए और हालात के मुताबिक बल्लेबाजी करनी चाहिए। उनके अनुसार भारतीय बल्लेबाज जरूरत से ज्यादा आत्मविश्वास के साथ मैदान पर उतरे और हर गेंद को बाउंड्री के बाहर भेजने की कोशिश में विकेट गंवाते गए। सुनील गावस्कर ने कहा कि “भारतीय बल्लेबाजों को ब्रेविस और मिलर की साझेदारी से सीख लेकर इस तरह का दृष्टिकोण अपनाने की जरूरत थी। भारतीय बल्लेबाजों ने ऐसा नहीं किया। वे अति आत्मविश्वास के साथ उतरे, हर गेंद पर बल्ला चलाया और विकेट गंवा दिए। दक्षिण अफ्रीका खेल के हर विभाग में भारत से अव्वल साबित हुआ।”
मिलर-ब्रेविस की साझेदारी बनी टर्निंग पॉइंट
दक्षिण अफ्रीका की शुरुआत बेहद खराब रही थी और एक समय उसका स्कोर तीन विकेट पर सिर्फ 20 रन था। इसके बाद डेविड मिलर और डेवाल्ड ब्रेविस ने 97 रन की महत्वपूर्ण साझेदारी कर मैच का रुख बदल दिया। दक्षिण अफ्रीका ने सात विकेट पर 187 रन बनाए। जवाब में भारतीय टीम 18.5 ओवर में 111 रन पर सिमट गई।
सम्बंधित ख़बरें
Team India Coaching: गौतम गंभीर की कोचिंग टीम में हो सकते हैं बड़े बदलाव, एक सीनियर कोच के जाने की चर्चा तेज
BCCI का बड़ा ऐलान: दिसंबर में नेपाल दौरे पर जाएगी इंडिया A, 3 मैचों की टी20 सीरीज का शेड्यूल जारी
76 साल के हुए सुनील गावस्कर, तस्वीरों में देखिए ‘लिटिल मास्टर’ के शानदार करियर की 8 यादगार झलकियां
Sunil Gavaskar 76th Birthday: जानिए ‘लिटिल मास्टर’ सुनील गावस्कर के जीवन के अनसुने किस्से और बड़े रिकॉर्ड
गावस्कर का कहना है कि भारतीय टीम ने विपक्ष से सीखने की कोशिश ही नहीं की। उन्होंने बताया कि “भारत ने दक्षिण अफ्रीका से कोई सबक नहीं लिया। भारतीय बल्लेबाज क्रीज पर उतर कर हर गेंद को बाउंड्री लाइन के बाहर पहुंचाने का प्रयास कर रहे थे। टी20 क्रिकेट ऐसे नहीं खेला जाता।”
“आपको विपक्षी टीम से सीख लेनी चाहिए थी. अगर उन्होंने इस तरह की मुश्किल पिच पर अच्छा स्कोर किया है तो आपको अपना अहं त्यागकर उनकी पारी का विश्लेषण करना चाहिए था और परिस्थितियों के अनुसार बल्लेबाजी करनी चाहिए थी।”
टॉप ऑर्डर की नाकामी पर निराशा
भारत ने पावर प्ले में ही अपने शीर्ष तीन बल्लेबाजों ईशान किशन, अभिषेक शर्मा और तिलक वर्मा के विकेट गंवा दिए। इससे टीम दबाव में आ गई। खासकर तिलक वर्मा के शॉट चयन से गावस्कर निराश नजर आए। गावस्कर ने आगे बताया कि “तिलक वर्मा बेहद चतुर बल्लेबाज है लेकिन इस मैच में उनके खेलने के तरीके से मैं निराश था। तिलक को क्रीज पर कुछ समय बिताना चाहिए था। उन्हें साझेदारी निभाने पर ध्यान केंद्रित करना चाहिए था।”
ये भी पढ़ें: भारत की हार पर पाकिस्तानी खिलाड़ी हुए खुश, मुश्ताक से अख्तर तक सबने उगला जहर; जानें किसने क्या कहा?
जिंबॉब्वे मैच के लिए सुझाव
भारत का अगला मुकाबला जिंबॉब्वे से है। गावस्कर ने टीम संयोजन में बदलाव की सलाह दी है और अक्षर पटेल को अंतिम एकादश में शामिल करने की वकालत की। “जिंबॉब्वे की टीम में बाएं हाथ के बल्लेबाजों की कमी है और इसलिए मैं चाहूंगा कि अक्षर पटेल की अंतिम एकादश में वापसी हो। आप उन्हें अर्शदीप सिंह की जगह टीम में शामिल कर सकते हैं। लेकिन अर्शदीप ने दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ अच्छी गेंदबाजी की और ऐसे में वाशिंगटन को बाहर बैठना पड़ेगा।”
