WTC Final: लॉर्ड्स में स्टीव स्मिथ ने तोड़ा डॉन ब्रैडमैन का रिकॉर्ड, 40 रन बनाते ही हासिल की ये खास उपलब्धि
लॉर्ड्स के मैदान पर साउथ अफ्रीका और ऑस्ट्रेलिया के बीच वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप 2025 का फाइनल मुकाबला खेला जा रहा है। इस दौरान ऑस्ट्रेलियाई बल्लेबाज स्टीव स्मिथ ने 40 रन बनाते ही डॉन ब्रैडमैन का रिकॉर्ड तोड़ दिया।
- Written By: संजय बिष्ट
स्टीव स्मीथ ने डॉन ब्रैडमैन का रिकॉर्ड तोड़ा (फोटो- सोशल मीडिया)
ऑस्ट्रेलिया और साउथ अफ्रीका के बीच वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप 2025 का फाइनल मुकाबला खेला जा रहा है। इस दौरान साउथ अफ्रीका के कप्तान टेम्बा बावुमा ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। जिसके बाद ऑस्ट्रेलियाई टीम टेस्ट के महामुकाबले के लिए पहले बल्लेबाजी करने के लिए आई।
इस दौरान ऑस्ट्रेलिया के बल्लेबाज स्टीव स्मिथ ने अपना विकेट बचा कर रखा। वहीं, 40 रन बनाते ही उन्होंने डॉन ब्रैडमैन का रिकॉर्ड तो भी ध्वस्त कर दिया। डॉन ब्रैडमैन का रिकॉर्ड उन्होंने लंदन के लॉर्ड्स क्रिकेट मैदान के हवाले से तोड़ा।
स्टीव स्मिथ ने तोड़ा डॉन ब्रैडमैन का रिकॉर्ड
वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप 2025 के फाइनल मैच लंदन के ऐतिहासिक मैदान लॉर्ड्स पर खेला जा रहा है। इस दौरान उन्होंने डॉन ब्रैडमैन के एक खास रिकॉर्ड को तोड़ दिया। दरअसल, डॉन ब्रैडमैन ने लॉर्ड्स के मैदान पर कुल 551 रन बनाए थे। लेकिन साउथ अफ्रीका के खिलाफ WTC फाइनल में 40 रन बनाते ही उन्होंने ब्रैडमैन के इस रिकॉर्ड को तोड़ दिया।
सम्बंधित ख़बरें
19 के ओलिवर पीक ने डेब्यू मैच में रचा इतिहास, पाकिस्तान के खिलाफ तोड़ा दिग्गज रिकी पोंटिंग का रिकॉर्ड
ऑस्ट्रेलियाई टीम को लगा तगड़ा झटका, मिशेल मार्श पाकिस्तान वनडे सीरीज से बाहर; जोश इंग्लिस को मिली कप्तानी
पाकिस्तान की हार से टीम इंडिया को लगा तगड़ा झटका, WTC रैंकिंग में बड़ा उलटफेर, भारत से आगे निकली बांग्लादेश
महिला T20 World Cup के लिए ऑस्ट्रेलिया टीम का ऐलान, सोफी मोलिनक्स को मिली कमान, स्टार तेज गेंदबाज बाहर
इससे पहले स्टीव स्मिथ ने लॉर्ड्स में कुल 512 रन बनाए थे, लेकिन साथउ अफ्रीका के खिलाफ खिताबी मुकाबले में उन्होंने 40 रन बनाते ही डॉन ब्रैडमैन के 551 रन का आंकड़ा पार कर लिया। इस हिसाब से स्टीव स्मिथ अब लॉर्ड्स में डॉन ब्रैडमैन से ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज बन चुके हैं।
गैरी सोबर्स का रिकॉर्ड खतरे में
यदि इस मुकाबले में स्टीव स्मिथ 60 रन बना लेते हैं तो फिर वो लॉर्डस में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले दुनिया के पहले बल्लेबाज बन जाएंगे। अभी तक ये महारिकॉर्ड पूर्व कैरेबियाई दिग्गज गैरी सोबर्स के नाम है। उन्होंने लॉर्ड्स में कुल 5 टेस्ट मैचों की 9 पारियों में 571 रन बनाए हैं। इस दौरान उनके बल्ले से 2 फिप्टी व इतने ही 2 शतक निकले हैं।
लॉर्ड्स में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले 5 बल्लेबाज
1-गैरी सोबर्स- 571 रन
2-डॉन ब्रैडमैन- 551 रन
3- शिवनायारण चंद्रपॉल- 512 रन
4-स्टीव स्मिथ- 512 रन
5-दिलीप वेंगसरकर- 508 रन
साउथ अफ्रीका की प्लेइंग इलेवन
टेम्बा बावुमा (कप्तान), एडेन मार्करम, रयान रिकल्टन, वियान मुल्डर, ट्रिस्टन स्टब्स, डेविड बेडिंघम, काइल वेरिन, मार्को यानसेन, केशव महाराज, कैगिसो रबाडा, लुंगी एनगिडी।
WTC Final 2025: लंदन में बारिश का साया, यदि मुकाबला रद्द हुआ तो कौन बनेगा विजेता?
ऑस्ट्रेलिया की प्लेइंग इलेवन
उस्मान ख्वाजा, मार्नस लाबुशेन, कैमरून ग्रीन, स्टीव स्मिथ, ट्रैविस हेड, ब्यू वेबस्टर, एलेक्स कैरी (विकेटकीपर), पैट कमिंस (कप्तान), मिचेल स्टार्क, नाथन लियोन, जोश हेजलवुड।
