- Hindi News »
- Sports »
- Cricket »
- Steve Smith Reaction After Missing 1 By 10000 Runs During Sydney Test
10 हजारी बनने से चूकने के बाद छलका स्टीव स्मिथ का दर्द, कहा- मैं बंध गया था…
पांचवें टेस्ट के दौरान स्टीव स्मिथ को 10,000 रन पूरा करने के लिए जब 1 रन चाहिए था तब वो आउट हो गए। अब स्टीव स्मिथ को 1 रन बनाने के लिए श्रीलंका के टेस्ट का इंतजार करना पड़ेगा।
- Written By: उज्जवल सिन्हा

स्टीव स्मिथ (फोटो-सोशल मीडिया)
स्पोर्ट्स डेस्क: भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच खेली गई पांच मैचों की बॉर्डर-गावस्कर सीरीज में ऑस्ट्रेलिया ने 3-1 से ट्रॉफी अपने नाम कर ली है। ऑस्ट्रेलिया ने इस ट्रॉफी पर 2014 के बाद कब्जा जमाया है। पांचवें टेस्ट के दौरान स्टीव स्मिथ को 10,000 रन पूरा करने के लिए जब 1 रन चाहिए था तब वो आउट हो गए। अब स्टीव स्मिथ को 1 रन बनाने के लिए श्रीलंका के टेस्ट का इंतजार करना पड़ेगा। 1 रन से चूकने के बाद कहा कि सिडनी में इस तरह की मुश्किल पिच पर पहले कभी नहीं खेला था।
स्मिथ को इस उपलब्धि तक पहुंचने के लिए सिडनी में 38 रन की जरूरत थी लेकिन पहली पारी में 33 रन पर आउट होने के बाद वह पांच रन दूर रह गये। दूसरी पारी में वह चार रन बनाकर प्रसिद्ध कृष्णा की गेंद पर गली क्षेत्र में यशस्वी जायसवाल को कैच देकर पवेलियन लौटे। वह एक रन से टेस्ट क्रिकेट में 10,000 रन पूरा करने से चूक गये।
स्टीव स्मिथ ने कहा कि ऐसा लग रहा था कि मैं जंजीर से बंध गया हूं। मैं बहुत खतरनाक गेंद पर आउट हुआ, गेंद ने अचानक से ज्यादा उछाल ले ली। शायद होनी (10 हजार टेस्ट रन तक नहीं पहुंचना) को यही मंजूर था, लेकिन यह ठीक है कि हम जो चाहते थे हमें मैच से वह परिणाम मिला। यह एससीजी की सबसे कठिन पिच थी। गेंद को सीम से मदद मिल रही थी और यह काफी स्विंग हो रही थी। मैं पहले कभी एससीजी में इस तरह के विकेट पर नहीं खेला था। यहां बल्लेबाजी करना अविश्वसनीय रूप से कठिन था।
सम्बंधित ख़बरें
Nathan Lyon चोट के कारण जल्द ही ले सकते हैं क्रिकेट से संन्यास, जॉर्ज बेली का बड़ा ऐलान
IND vs AUS: भारत-ऑस्ट्रेलिया के बीच बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी का ऐलान, खेले जाएंगे 5 टेस्ट मुकाबले, ये रहा शेड्यूल
एलिसा हीली को आखिरी मुकाबले में मिला खास सम्मान, खिलाड़ियों ने कंधे पर उठाकर दी विदाई; देखें VIDEO
AUS W vs IND W: डे-नाइट टेस्ट में ऑस्ट्रेलिया ने भारत को 10 विकेटों से रौंदा; एलिसा हीली को मिली यादगार विदाई
खेल से जुड़ी अन्य खबरों को पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें…
सीरीज में दो शतक लगाने वाले 35 साल के इस दिग्गज बल्लेबाज ने कहा कि मुझे क्रिकेट पसंद है, यह एक मजेदार सीरीज रही है, भारत एक अविश्वसनीय टीम है। हमें कुछ बड़ी चुनौतियों का सामना करना पड़ा खासकर बुमराह की गेंदबाजी से। अंत में हालांकि परिणाम हमारे पक्ष में रहा।
इस सीरीज में जैसा परिणाम चाहते थे वैसा परिणाम मिला। ऑस्ट्रेलिया ने पहला टेस्ट 295 रनों से गंवाया। उसके बाद तो ऑस्ट्रेलिया ने कभी पीछे मुड़कर नहीं देखा। ऑस्ट्रेलिया ने दूसरे टेस्ट में 10 विकेट से जीत हासिल की। वहीं पांचवें मुकाबले में 6 विकेट से जीतकर सीरीज अपने नाम की।
Steve smith reaction after missing 1 by 10000 runs during sydney test
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
IPL 2026 के आखिरी लीग मैच में दिल्ली कैपिटल्स की जीत, ईडन गार्डन्स में KKR को 40 रनों से दी करारी शिकस्त
May 24, 2026 | 11:30 PMUP के 19 बाहुबलियों पर चला हाईकोर्ट का हंटर! शस्त्र लाइसेंस पर योगी सरकार से मांगा जवाब- VIDEO
May 24, 2026 | 11:15 PMGold-Silver Outlook: क्या इस हफ्ते सस्ता होगा सोना-चांदी…या रिकॉर्ड हाई पर चढ़ेगा भाव? जानें एक्सपर्ट की राय
May 24, 2026 | 11:00 PMI Love Modi…ट्रंप ने दिल्ली में मार्को रुबियो को किया वीडियो कॉल, खुद को बताया PM मोदी का बड़ा फैन
May 24, 2026 | 11:00 PM‘हिटमैन’ के क्लब में KL राहुल की एंट्री, IPL में मचाया ऐसा गदर कि रोहित शर्मा के खास रिकॉर्ड की कर ली बराबरी
May 24, 2026 | 10:40 PM‘भारत को निशाना बनाना ट्रंप का मकसद नहीं’, टैरिफ विवाद पर अमेरिकी विदेश मंत्री; बताया कब होगी ट्रेड डील?
May 24, 2026 | 10:39 PMचुनाव हारते ही ममता बनर्जी को लगा बड़ा झटका! सांसद काकोली घोष ने दिया इस्तीफा, किस पर धमकी देने का लगाया आरोप?
May 24, 2026 | 09:58 PMवीडियो गैलरी

सिर कलम करने पर 1 करोड़ का इनाम! भाजपा नेता की धमकी पर टीएमसी सांसद सायोनी घोष का करारा जवाब
May 24, 2026 | 02:38 PM
हरे गमछे वालों को ढूंढो..सम्राट चौधरी के विवादित बयान पर छिड़ी बहस, तेजस्वी यादव ने दिया करारा जवाब- VIDEO
May 24, 2026 | 02:33 PM
ईरान ने मानी Trump की बात? दुनिया से छिपी इस डील में क्या-क्या? VIDEO
May 24, 2026 | 02:12 PM
…अपना मानसिक संतुलन खो बैठे हैं, राहुल और अखिलेश पर OP राजभर ने कसा तंज, बोले- सरकार बनाने का सपना छोड़ें
May 24, 2026 | 12:50 PM
गद्दार की परिभाषा में तो उनका परिवार… राहुल गांधी के ‘गद्दार’ बयान पर भाजपा नेता का पलटवार
May 24, 2026 | 12:31 PM
स्ट्रेट ऑफ होर्मुज बंद तो दुनिया बंद? IEA की डराने वाली चेतावनी में क्या-क्या? VIDEO
May 23, 2026 | 10:47 PM














